Wednesday 29 November 2017

जाने कैसे होते हैं गुरुवार को जन्मे लोग

आपके जन्म का वार भी आपके व्यक्तित्व और स्वाभाव को बताता है। साथ ही उस वार के स्वामी गृह का प्रभाव भी उस वार को जन्मे व्यक्ति पर भी पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन लोगों के बारें में जिनका जन्म गुरुवार को हुआ है।
गुरुवार को जन्मे जातकों पर ब्रस्पति गृह का प्रभाव होता है। ये लोग बहुत ही साहसी प्रवृति के होते हैं। ये लोग अपने जीवन में कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना बड़ी ही आसानी से कर लेते हैं। ये लोग बहुत बुद्धिमान भी होते हैं। ये बहुत ही व्यव्हार कुशल होते हैं। जिसके कारण ये लोग बहुत अधिक पसंद किये जाते हैं।
ये लोग दिखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं। इनका रंग साफ़ तथा कद लम्बा होता है। इस दिन जन्मे जातक बहुत अधिक महत्वकांशी होते हैं। इन लोगों का जीवन के प्रति अपना रवैया बहुत ही उत्साही होता है। ये लोग बहुत ही खुशमिजाज होते हैं। ये हमेशा आज में जीते है न की बीते हुए कल में।

इस दिन जन्मी महिलाये बहुत अधिक धार्मिक प्रवृति की होती हैं। ये पूजा पाठ में बहुत अधिक रूचि रखती है। ये लोग हमेशा दूसरे लोगों की मदद करते हैं तथा कोशिश करते हैं की इनकी वजह से किसी को कोई ठेस न पहुंचे।
ये लोग बहुत अधिक धनी होते है। ये लोग जीवन में सारी सुख सुविधाएं प्राप्त करते हैं। ये लोग सभी को साथ लेकर चलने वाले होते है। इन लोगों को मोटापा और खून की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
इस दिन जन्मे जातक बहुत ही वफादार होते हैं। ये अपने रिलेशनशिप को बहुत ही संजीदगी से लेते हैं। ये लोग निर्णय बहुत सोच समझ कर लेते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस दिन जन्मी महिलाये कई बार जल्दबाज़ी में अपनी शादी का फैसला ले लेती है जिसके कारण इन्हे पछताना पड़ता है। इस दिन जन्मे जातकों का लकी नंबर 4 है। इनका लकी रंग पीला होता है। इन लोगों का लकी दिन मंगलवार और गुरुवार होता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment