Monday 27 November 2017

जाने कैसे होते हैं मंगलवार को जन्मे लोग


आपके जन्म का वार भी आपके व्यक्तित्व और स्वाभाव को बताता है। साथ ही उस वार के स्वामी गृह का प्रभाव भी उस वार को जन्मे व्यक्ति पर भी पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन लोगों के बारें में जिनका जन्म मंगलवार को हुआ है।
मंगलवार को जन्मे जातक सांवले तथा गेहुंआ रंग वाले होते है। ये लोग दिखने में आकर्षक होते हैं। इन लोगों पर हनुमान जी का प्रभाव होता है। ये लोग बहुत अधिक बलवान और साहसी भी होते है। इन लोगों को गुस्सा बहुत ही जल्द आ जाता है। ये लोग किसी का मजाक भी सहन नहीं कर पाते। जिसके कारण इनके सम्बन्ध दूसरे व्यक्तियों से ख़राब हो जाते हैं।
ये लोग दूसरों की सहायता करने में सबसे आगे होते है। इन लोगो को ऐशो आराम भरी जिंदगी जीना पसंद होता है। जिसे पाने के लिए ये लोग जी तोड़ मेहनत भी करते हैं। ये लोग अच्छा खाने और अच्छा पहनने के भी शौक़ीन होते हैं।

इस दिन जन्मी महिलाएं भी बहुत अधिक साहसी होती हैं। ये किसी भी क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर लेती हैं। मंगलवार को जन्मे जातक अपने कार्य क्षेत्र में आपार सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हे कभी भी धन की कमी नहीं आती। ये लोग खिलाडी ये नेता के रूप में भी अपनी पहचान बनाते हैं।
इस दिन जन्मे जातकों को बहुत ही सुन्दर जीवन साथी प्राप्त होता है। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कभी कभी इनका अपने साथी के झगड़ा भी हो जाता है।
इस दिन जन्मे जातकों का लकी नंबर 3, 9 और 6 है। इनका लकी रंग मेहरून और लाल होता है। इन लोगों का लकी दिन मंगलवार और शुक्रवार होता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment