Sunday 31 December 2017

नए साल के क्या बनाएं रेसोलुशन

हम लोग नए साल के शुरू होते ही रेसोलुशन तो बनाते ही हैं परन्तु ये हम सभी जानते है की कितने रेसोलुशन पूरे हो पाते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक नए साल पर बनाएं गए रेसोलुशन साल के पहले 15 दिनों में ही दम तोड़ देते हैं। उसके बाद हम पहले जैसे ही जीने लगते हैं।
किसी भी रेसोलुशन को पूरा करने के लिए हमे जरूरत होती है सेल्फ डिसिप्लिन की। यानी की आप का मन करे या न करें पर आपको वो काम करना ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे नए साल के लिए रेसोलुशन बताने जा रहें हैं जो की आप आज से ही शुरू कर सकते हैं और अपनी जिंदगी बदल सकते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ रेसोलुशन के बारे में।
हमे सुबह उठ कर मैडिटेशन या प्रार्थना करनी चाहिए। मैडिटेशन करने से हमे मानसिक शान्ति मिलती है। इससे हमारे शरीर में ऊर्जा आती है और हम अपने काम की तरफ ज्यादा फोकस होते हैं। सुबह आप अपने लिए थोड़ा वक़्त व्यायाम के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपके शरीर में चुस्ती आती है। साथ ही आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है। और ये तो आप जानते ही हैं की हेल्थ है तो वेल्थ है।
आप सुबह के समय में कोई मोटिवेशनल किताब पढ़ सकते हैं या फिर कोई मोटिवेशनल वीडियो भी देख सकते है। ये आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ता है साथ ही आपको हर परिस्थिति का सामना करने के लिए भी तैयार करता है।
आपको अपने सपनो को समय समय पर एनालाइज़ करते रहना होगा। आप देखें की आपके द्वारा जो काम किये जा रहें हैं क्या वो आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा भी रहें हैं या आप कहीं भटक तो नहीं गए। आप अपने सपनो को एनालाइज़ और विज़ुअलाइज़ भी करते रहिये। साथ ही अगर आप सुबह या दिन में थोड़ा समय निकाल कर के कुछ लिखने की आदत भी डाल लें तो ये सोने पर सुहागा होगा। अगर आप को लिखने की आदत न हो तो आप कोई टू दू लिस्ट बना कर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। 
इसके अलावा आपको जो भी काम पसंद हो या आप जिसके लिए पैशनेट हो वो काम शुरू कर सकते हैं। तो आज से ही शुरुआत करें अपने न्यू ईयर रेसोलुशन की। आल द बेस्ट!
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करेंताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

क्यों नहीं पूरे हो पाते नए साल के रेसोलुशन


दोस्तों हम लोग अक्सर नए साल के आगमन पर नए रेसोलुशन या संकल्प लेते हैं। हम लोग चाहते हैं की ये पूरा साल हमारी उम्मीदों के मुताबिक ही चलता रहे और हमने जो प्लानिंग की है वो सारी पूरी हो। आज हम आपके साथ ऐसे ही नए साल के रेसोलुशन के बारे में बताने जा रहें हैं की क्यों नए साल के रेसोलुशन पूरे नहीं हो पाते। वो लिए तो 1 जनवरी को जाते हैं पर मुश्किल से 1 हफ्ते भी नहीं चल पाते।
हम लोग अपने लिए बड़े बड़े रेसोलुशन तो ले लेते हैं परन्तु वो कहीं से भी रीयलिस्टिक नहीं होते। हम लोगों को अपने लिए छोटे - छोटे रेसोलुशन बनाने चाहिए जो आसानी से पूरे किये जा सके। साथ ही हमे अपने बनाये गए रसोलूशन्स को एक समय सीमा के अंदर बांधना भी चाहिए अन्यथा वो कभी पूरे भी नहीं होंगे। जैसे की मैं दो महीने में ये नयी चीज़ सीखूंगा या मैं तीन महीनों में अपना 4 किलो वजन कम करूँगा।


अगर हम अपने लिए ऐसे छोटे रेसोलुशन बनाये जिनकी समय सीमा निर्धारित हो तो वो आसानी से पूरे किये जा सकते है। ऐसे छोटे रेसोलुशन मिलकर ही बड़े काम को पूरा करने में मददगार साबित होते हैं। तो चलिए आज ही लीजिये अपने लिए इस साल के रेसोलुशन और उन्हें पूरा कीजिये। आल द बेस्ट!
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday 30 December 2017

तुरंत हटा लें ऐसी तस्वीरों को अपने घर से

हमारे घर में लगी तस्वीरों से भी हमारे घर की सुख, शांति और सम्पन्नता पर भी प्रभाव पड़ता है। वास्तु अनुसार अगर हम अपने घर पर सही तस्वीर या चित्र न लगाए तो हमारे ऊपर और हमारे घर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


अपने घर में अगर ताजमहल का चित्र हो तो उसे हटा लें। ताजमहल एक मकबरा है जिसे घर पर रखना या उसका चित्र लगाना वर्जित है। अगर किसी की समाधी का चित्र हो तो उसे भी तुरंत हटा लें। साथ ही कोई डूबती हुई नाव या जहाज, कटीले पेड़ पौधे या किसी जंगली जानवर का चित्र हो तो उसे भी अपने घर से तुरंत हटा लें।
कुछ लोग अपनी पूजा में अपने पूर्वजों या परिवार के किसी मृत व्यक्ति का चित्र भी लगा देते हैं। ऐसा करना भी अशुभ होता है। अगर आप मृत व्यक्ति की तस्वीर लगाना चलते हैं तो घर में उत्तर दिशा वाली दीवार पर लगा सकते हैं। कभी भी अपने घर पर महाभारत काल की कोई भी तस्वीर न ऐसी तस्वीर लगाने से घर में कलह होती है तथा घर में तनाव भरा वातावरण बना रहता है।
इन सभी तरह की तस्वीरों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे व्यक्ति बेकार की परेशानियों में उलझ जाता है। अगले लेख में हम आपको बताएंगे की घर पर कैसे चित्र और तस्वीर लगानी चाहिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 29 December 2017

क्यों नहीं खाते दूसरे का झूठा भोजन

भोजन तो हम सभी करते हैं परन्तु शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्यक्ति का झूठा भोजन करना वर्जित माना जाता है। हिन्दू धर्म में भोजन को ईश्वरीय दर्जा मिला हुआ है। इसी कारण ज्यादातर हिन्दू परिवारों में भोजन से पहले हाथ जोड़ कर पूजा भी की जाती है और ईश्वर का भोजन देने के लिए शुक्रिया भी किया जाता है। भोजन की देवी को अन्नपूर्णा भी कहा जाता है।


वैसे तो भोजन को बनाते हुए उसकी शुद्धता और सात्विकता का ख्याल रखा ही जाता है पर साथ ही भोजन ग्रहण करते हुए भी हमे उसकी शुद्धता का ख्याल रखना चाहिए। भोजन हमेशा साफ़ धुले हाथों से साफ़ सुथरी जगह ही बनाना चाहिए। भोजन करने के दौरान टीवी देखना, संगीत सुनना तथा बातचीत करना निषेध माना गया है। किसी व्यक्ति का झूठा भोजन करना भी वर्जित माना गया है।
कई लोग कहते है की झूठा भोजन करने से प्यार बढ़ता है परन्तु ये कहीं से भी सही नहीं है। शास्त्रों के अनुसार झूठा भोजन करने से प्यार बढ़े न बढ़े अपितु उस व्यक्ति का दुर्भाग्य जरूर शुरू हो जाता है। ऐसे व्यक्तियों की वाणी बहुत ही कर्कश हो जाती है तथा संबंधों में स्नेह कम होने लगता हैं। ऐसे लोगों के आस पास नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार में भी कलेश इत्यादि होने लगते हैं। झूठा भोजन करने वाले व्यक्ति धन की कमी से ग्रस्त रहते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 28 December 2017

कभी जुदा नहीं होते इस राशि के लोग

प्यार का रिश्ता भी कितना अजीब होता है। कहीं तो ये सालों साल चलता रहता है तो कहीं ये कुछ ही समय में टूट जाता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहें है जिनका रिश्ता होता है अटूट और वो कभी जुदा नहीं होते।


सिंह और तुला राशि
जिन जोड़ो या कपल्स की सिंह और तुला राशि होती है वो लोग हमेशा एक दूसरे का साथ पसंद करते है। इनका रिश्ता अटूट होता है। ये लोग बहुत साहसी और कभी हार न मानने वाले होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर की हर सूरत से रक्षा करते हैं। हालाँकि ये अपने रिश्तों को निभाने के लिए अपना अहम् भी त्याग देते हैं।
कन्या और कुम्भ राशि
कन्या और कुम्भ राशि के लोग वैसे तो अलग अलग स्वाभाव के होते है परन्तु इनको एक दूसरे का साथ बहुत सुहाता है। ये लोग अपने रिश्ते को निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये लोग अपने सीक्रेट्स शेयर भी करते हैं साथ ही दूसरों से छुपा कर भी रखते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

घर में समृद्धि के लिए इस नए साल लाएं ये वस्तुएं


हम लोग ये चाहते हैं की हमारे घर में नए साल में कोई कमी न रहे। परिवार में खुशियां आएं तथा सभी की मनोकामना पूरी हों। आज हम आपको ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में बताने जा रहें हैं जिसको अपने घर लाने के उपरान्त आपके घर में किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं रहेगी।
तीन टांग वाला मेंढक घर पर रखने से किसी भी चीज़ की कमी नहीं रहती। परिवार में खुशियां आती है। अगर आपके कोई काम नहीं बन रहें हैं तो बनने शुरू हो जाते है।


लाफिंग बुद्धा भी एक ऐसी वस्तु है जो की आपके परिवार में सम्पन्नता लाता है। आपके घर में खुशहाली आती है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
गोल्डन फिश आपने घर पर रखने से बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आप गोल्डन फिश अपने घर पर रखते है तो ये आपके मान सम्मान में वृद्धि करता है। ये आपके लिए धन का योग का निर्माण करता है।
ताम्बे के सिक्के भी अपने घर पर रखना शुभ होता है। आप इन सिक्कों को एक धागे से भी पिरों कर रख  सकतें हैं। इससे बुरी नजर का प्रभाव भी कम होता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday 27 December 2017

क्यों और किसे होता है घटनाओं का पूर्वाभास


अक्सर हम लोगों को ये कहते सुनते हैं की उसे तो पहले ही पता था की उसके साथ ऐसा होने वाला है। कभी कभी किसी व्यक्ति विशेष को भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास होने लगता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं की किसे और क्यों होता है कुछ लोगों को होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास।
दरअसल घटनाओं का पूर्वाभास कोई और नहीं व्यक्ति के अंदर की शक्तियों के कारण होता है। हम अक्सर देखते हैं की कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से बहुत कमजोर है या कोई बहुत तंदरुस्त। परन्तु क्या आप जानते हैं की सभी प्राणियों की आत्मा एक समान सशक्त और शक्तिशाली होती है।


अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास होना कुछ और नहीं ये हमारे ज्ञान का अगला पड़ाव होता है। वैज्ञानिकों ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है। मनुष्यों के अंदर असीमित शक्तियों का भण्डार है। और हम अपनी ये शक्तियां जाग्रत भी कर सकते है।
जो लोग ध्यान इत्यादि कार्य अधिक करते है। साथ ही जिन्होंने अपने इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर ली है वो इस बात को भली भांति समझते हैं। वो लोग अपने वर्तमान में जीते है तथा अपनी शक्तियों से अपने भविष्य को नियंत्रित करते हैं। अगर आप भी अपने अंदर इन शक्तियों को जाग्रत करना चाहते हैं तो आप भी ध्यान या मैडिटेशन शुरू कर दें।
कुछ लोग कहते हैं की वो तो नित्य योग और ध्यान करते है। परन्तु फिर भी उनके पास ऐसी कोई शक्ति नहीं है। ध्यान योग की वो अवस्था होती है जिसमे व्यक्ति का स्वयं से साक्षात्कार होता है। वो अपने शरीर में विश्वशक्ति को महसूस करता है। साथ ही ये एक दीर्घ कालिक क्रिया है। जिसे संयम से ही प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday 26 December 2017

क्यों होता है पार्टनर से ब्रेकअप

ब्रेकअप एक ऐसा शब्द है जिसे कोई भी व्यक्ति या यूँ कहें की प्रेमी / प्रेमिका नहीं सुनना चाहते हैं। दरअसल हम सभी जब कोई रिश्ता जोड़ते हैं तो उसे बनाये रखना चाहते है परन्तु हम चाह कर भी कई बार ऐसा नहीं कर पाते। आज हम आपको बताने जा रहें है पार्टनर से ब्रेकअप होने के कारण।
हम इसे एक कहानी से समझे तो अगर कोई माली एक बाग़ में दो पौधे एक साथ लगाए। एक नीम का और एक अमरुद का। ऐसा हो सकता है की शुरुआत में दोनों पौधे लगभग एक ही आकर के हो। परन्तु जैसे जैसे समय बीतता है और वो बड़े होने लगते हैं तो उनका आकार - विकार अलग रूप लेने लगता है। दोनों की अपनी अलग अलग उपयोगिता होती है।
अगर हम ये सोचें की क्यूंकि दोनों पौधे साथ में लगे है या एक ही व्यक्ति ने लगाए हैं तो वो एक सामान होंगे तो ये सोचना मूर्खता होगी। साथ ही अगर ये पेड़ भी ये सोचे की सामने वाला पेड़ भी उनकी ही तरह बन जाये तो ये भी असंभव ही है।
हम सभी एक सभ्य समाज में रहते हैं। हमारे रिश्ते भी ऐसे ही होते हैं। स्त्री और पुरुष एक साथ आते हैं तो सिर्फ अपनी विषमताओं की वजह से न कि समानताओं की वजह से। प्रकृति ने दोनों को अलग अलग ही बनाया है। व्यक्ति जब भी कोई रिश्ता बनता है तो उसका आधार शारीरिक, भावनात्मक या मनोविज्ञानिक जरूरतों को पूरा करना हो सकता है।
समझने वाली बात ये है की हमे सामने वाले की विषमताओं और भिन्नताओं को स्वीकार कर के जीवन का आनंद लेना चाहिए। परन्तु प्रेमी जोड़े अक्सर ये उम्मीद करते हैं की उनका पार्टनर भी उनकी तरह सोचे और उनके अनुरूप ही कार्य करें। जिसकी वजह से उनके बीच में मनमुटाव होने लगता है और एक समय के बाद उनका ब्रेकअप हो जाता है। जो प्रेमी जोड़े जीवन में अपने पार्टनर को पूरी आज़ादी और सम्मान देते हैं, साथ ही उनकी भिन्नताओं को भी स्वीकार करते हैं वो ही अपने रिश्तों को निभा पाते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 25 December 2017

ज्योतिष: मेष राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2018


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
साल 2018 मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगी। आपकी शनि की ढैया खत्म हो चुकी है। गुरु की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। मंगल भी आपका मजबूत रहेगा। 6 नवम्बर तक ये स्तिथि बनी रहेगी। परन्तु राहु केतु के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको करियर में थोड़ी अव्यवस्था हो सकती है। कई बार आपके कार्य बनते बनते बिगड़ जायेंगे। हालाँकि शनि से आपको सहयोग मिलेगा। सबसे अच्छा तो ये रहेगा की आप खुद को किसी भी वाद विवाद से बच कर रहें।


इस साल आप संघर्षों से जूझ कर अपने लिए रास्ता बनाएंगे। अगर आप नौकरी में बने रहते हैं तो आप की वेतन वृद्धि भी संभव है। व्यापारियों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। इस साल आप अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। साल के मध्य में आप को अपने व्यापार में बहुत वृद्धि भी होगी।
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत ही रहेगी। आपको अन्य स्रोत से भी आय होगी। आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं। परन्तु अपने निर्णय सोच समझ कर लें। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। छोटी मोटी अनबन हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए शादी के प्रस्ताव आएंगे।   आप के बच्चे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कुछ नए लोगों से आपकी मित्रता हो सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
गुरु की कृपा से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी मेहनत के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अच्छी जॉब भी मिल सकती है। साल के आखिर में थोड़ी बहुत स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।
मेष राशि वाले जातक इस वर्ष मूंगा धारण कर सकते हैं। आप अपने पूजाघर में मंगल का यन्त्र भी स्थापित कर सकते हैं। अगर कोई विकट समस्या चल रही है तो आप मंगल का व्रत उपवास भी कर सकते हैं। हनुमान जी की पूजा से विशेष लाभ मिलेगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

ज्योतिष: मिथुन राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2018

मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातकों को 2018 में बहुत अच्छा रहेगा। आपकी किस्मत बुलंदी पर रहेगी। आपको प्यार और पैसा दोनों ही प्राप्त होगा। गुरु की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी जो की आपके लिए शुभफलदायक रहेगा।
आपको राहु से थोड़ा कष्ट हो सकता है। ये आपके घर परिवार में थोड़ा कलेश या विकार ला सकता है। इन मतभेदों की वजह से आप परेशान रह सकते है। परिवार में आर्थिक दृष्टि की वजह से भी तनाव रह सकता है। इस साल आप सोच समझ कर बोलें।


नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आप की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो आप को नौकरी मिलने की प्रबल सम्भावना है। वर्तमान जॉब में भी अच्छी तररकी मिलेगी। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी।
शनि की दृष्टि आपकी राशि पर है जिससे आपका दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। आपको चीजे तो प्राप्त होगी पर शनि के वजह से धीरे धीरे ही मिलेगी। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध तो मधुर रहेंगे। आपके पार्टनर की भी जॉब की सम्भावना है।
विद्यार्थियों के लिए ये साल अच्छा है। आप को अपने कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त होगी। अगर आप कहीं विदेश में पढ़ने जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शुभ संकेत है। साल के अंत में आप यात्रा पर भी जा सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Sunday 24 December 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 25-12-2017 से 31-12-2017: किसे मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक अपने कार्य में प्रगति कर रहें हैं। आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप धैर्यपूर्वक काम करें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृष राशि वाले जातकों को इस सप्ताह अपने परिवार और दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आप इस सप्ताह लोगो के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अदभुत सफलता प्राप्त करेंगे। आपके मान सामन में वृद्धि होगी। आप नई योजनाओ पर कार्य करेंगे तथा खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक अपने कौशल और कार्यकुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे। आप अपनी योजनाओ के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने घर परिवार को कम समय देंगे। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में दबाव का अनुभव करेंगे। किसी भी वाद विवाद से बचें।


कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक प्रगति कर रहें हैं तथा इसे बनाये रखने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले इस सप्ताह प्रेम सम्बन्धो में मधुरता प्राप्त करेंगे। आप अपनी जिंदगी के फैसले भावनाओं में बहकर न लें। आप अपनी क्षमता से अधिक कार्य न करें वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत से लोगों से मिलेंगे जिससे उन्हें फायदा भी होगा। किसी भी लेन देन में सावधानी बरतें। आप दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले व्यक्ति इस सप्ताह थोड़ी गोपनीयता बरतें। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपकी योजनाओ को बिगाड़ सकते हैं। आप तनाव में रहेंगे। अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। आप अपने जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अधिक व्यस्त रहेंगे। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर परिवार में अधिक समय व्यतीत करेंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस सप्ताह नए लोगों से मिलेंगे। आप अपने जीवन में नए नजरिये को लाइए। आपको अपने जीवन में आत्म केंद्रित होने की जरूरत है। भटकाव से बचिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday 23 December 2017

परफेक्ट कपल्स होते हैं किस राशि के

कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बन कर आती हैं। और आज कल के युग में वैसे भी लोग कुंडली मिलाने से ज्यादा आपसी तालमेल को तरजीह देते हैं। फिर भी अगर आप एक बार अपने पार्टनर की राशि देख लें तो आप इस बात पता कर सकते हैं की आगे भविष्य में आपकी आपके पार्टनर के साथ निभेगी या नहीं। आज हम आपको ऐसी ही राशियों के बारें में बताने जा रहें है जो कहलाते हैं परफेक्ट कपल्स
कुम्भ और मेष राशि
कुम्भ और मेष राशि के जातक अगर शादी के रिश्ते में जाते हैं तो ये परफेक्ट कपल्स कहलाते हैं क्योँकि दोनों ही राशि के जातकों को जीवन में रोमांच पसंद होता है। ये लोग जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं तथा कभी भी कोई नए निर्णय लेने में नहीं हिचकते।
कर्क और वृषभ राशि
कर्क और वृषभ राशि के कपल्स एक दूसरे को बहुत ही अच्छे से समझते हैं। ये लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। जिसके वजह से इनका सम्बन्ध भी बहुत मजबूत होता है और ये कहलाते हैं परफेक्ट कपल्स।
कुम्भ और मिथुन राशि
कुम्भ और मिथुन राशि के कपल्स भी एक परफेक्ट कपल्स कहलाते हैं क्यूंकि इनके बीच में एक भावनात्मक जुड़ाव होता है। इन दोनों राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं जिसके कारण ये एक दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह समझते हैं।
कर्क और मीन राशि


कर्क और मीन राशि के जातक भी परफेक्ट कपल्स कहलाते हैं। इन दोनों राशि के लोगों में जल तत्व की समानता होती है जिसके कारण ये दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। इनको एक दूसरे की कंपनी बहुत भाति है।
धनु और सिंह राशि
धनु और सिंह राशि के लोग भी परफेक्ट कपल्स की श्रेणी में आते हैं। ये लोग एक दूसरे का पूरा सम्मान करते है तथा अपने रिश्ते को पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं।
वृषभ और कन्या राशि
वृषभ और कन्या राशि के कपल्स अपने रिलेशनशिप के प्रति बहुत समर्पित होते हैं जिसके कारण इनके सम्बन्ध अपने पार्टनर के साथ बहुत ही मजबूत होते हैं।
मिथुन और तुला राशि
मिथुन और तुला राशि के के लोग भी परफेक्ट कपल्स कहलाते हैं क्यूंकि ये लोग बहुत मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत होते है। तथा एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं।
कर्क और वृश्चिक राशि
कर्क और वृश्चिक राशि वाले भी परफेक्ट कपल्स की श्रेणी में आते हैं क्यूंकि ये को एक दूसरे की भावनाओं सम्मान करते हैं और साथ ही एक दूसरे की आज़ादी का भी ख्याल रखते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 22 December 2017

नाम में अक्षरों के दोहराव का क्या होता है प्रभाव

किसी भी व्यक्ति के लिए उसका नाम सबसे सुखद शब्द होता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का क्यों न हो पर जन्म के समय उसको एक नाम दिया जाता है जो की जीवन भर उसकी पहचान बन कर रहता है। हिन्दू धर्म में नामकरण संस्कार होता है जो की ये सुनिश्चित करता है की समाज में उसकी पहचान किस नाम से होगी।
हर धर्म में नाम रखने की अलग अलग प्रथा है। कहीं पर ये अंकशास्त्र तो कहीं पर ज्योतिषशास्त्र पर आधारित होती है। सिख्खों में भी जन्म का नाम श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी पर आधारित होता है। माना जाता है की व्यक्ति के नाम में दोहराव उसके जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालता है। आइये जानते हैं नाम में दोहराव होने वाले अक्षरों का प्रभाव। दोहराव जानने के लिए एक उदाहरण से देखते हैं जैसे की EKAANSH में A अक्षर का दोहराव है।
अक्षर A, I, J, Q, Y
इस अक्षरों के दोहराव वाला व्यक्ति साहसी और निडर स्वाभाव का होता है। ऐसे लोग दूसरों पर हावी होने की कला से भली भांति परिचित होते हैं।
अक्षर B, K R
ऐसे व्यक्ति बहुत ही भावुक किस्म के होते हैं। ये किसी के भी कटु शब्दों से बड़ी जल्दी आहात हो जाते हैं। ऐसे लोग बड़े ही कलात्मक होते हैं। तथा दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।
अक्षर C, G, L, S
ऐसे व्यक्ति बहुत ही कल्पनशील होते है। ये लोग अपनी ही दुनिया में खोये रहते हैं। ऐसे व्यक्तियों में आत्मविश्वास में कमी होती है।
अक्षर D, M, T
ऐसे व्यक्ति बहुत ही कुशल और कुशाग्र होते हैं। अगर ऐसे लोग व्यापार करते हैं तो बहुत तरक्की करते हैं।
अक्षर E, H, N, X
ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत ही जल्द सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे लोग सामाजिक तौर पर बहुत अधिक मान सम्मान की प्राप्त करते हैं।
अक्षर U, V, W
ऐसे लोग बहुत अधिक जिम्मेदार किस्म के होते है। ये लोग अपने निजी जीवन में बहुत अधिक रोमांटिक स्वाभाव के होते हैं।
अक्षर O, Z
ऐसे लोग बहुत ही शांत स्वाभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा सामाजिक होना पसंद नहीं होता।
अक्षर P, F
ऐसे व्यक्ति बहुत ही सकारात्मक विचारधारा वाले होते हैं। ऐसे लोगों के लिए अपना घर परिवार सर्वोपरि होता है।
अगर किसी व्यक्ति के नाम में कोई अक्षर सात या उससे जयादा बार दोहराये तो ये शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 21 December 2017

जवानी में न करें ये गलतियां वरना पड़ेगा पछताना


आजकल बहुत से युवा अपनी जवानी के दिनों में अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसका खामियाजा उन्हें जिंदगी भर भुगतना पड़ता हैं। आज हम आपको बताने जा रहें है ऐसी ही कुछ गलतियों के बारें में जिन्हे युवाओं को करने से बचना चाहिए।
युवावस्था को व्यक्ति अपनी मौज मस्ती करने में बर्बाद कर देता है। वो न तो अपने भविष्य के लिए धन संचय करता है और न ही अपने लिए एक हेल्थी लाइफस्टाइल चुनता है।
सबसे जरूरी तो ये की जब व्यक्ति युवा होता है तो वो कभी भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देता। और जब तक उसे अपने स्वास्थय का ख्याल आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
व्यक्ति इस उम्र में अपने घर परिवार को भी वक़्त नहीं देता है। उसको परिवार के कायदे अपने लिए बंधन लगने लगते है। क्यूंकि वो उस व्यक्ति को उन्मुक्त जीवन जीने से रोकते हैं।


जीवन में पैसा ही सबकुछ नहीं होता। और ये बात समझते समझते बहतु देर हो जाती है। व्यक्ति सिर्फ पैसे के लिए वो जॉब भी करता रहता है जिसको करके उसे आत्मसंतुष्टि नहीं मिलती।
कभी कभी व्यक्ति इस उम्र में किसी गलत रिलेशनशिप में फँस जाता है। और वो चाह कर भी उस रिलेशनशिप से बाहर नहीं आ पाता। कुछ जगह जल्दी शादी होने की वजह से भी व्यक्ति खुश नहीं रह पाता है।
इस उम्र में व्यक्ति अपने आप को बहुत अधिक समझदार समझने लगता है। उसको लगता है की वो जो भी निर्णय कर रहा है वो सही है। इसी कारण वो किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह लेना भी पसंद नहीं करता।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday 20 December 2017

किस राशि के लोग बचेंगे शनि देव के कोप से


इस संसार में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। कहा भी जाता है की शनिदेव सभी प्राणियों को उनके अच्छे और बुरे कर्मो के आधार पर आशीर्वाद और दंड देते हैं। इस समय १६ दिसंबर से १४ जनवरी तक का समय युति काल के रूप में है। इसे अस्तकाल भी कहा जाता है।
इस अस्तकाल के दौरान शनि का प्रकोप सभी प्राणियों पर होगा। परन्तु इस प्रकोप से कुछ राशियां बची रहेंगी। ये राशियां है वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु तथा मकर। इन राशियों पर शनिदेव के कोप का असर नहीं के बराबर होगा।

हम आपको कुछ उपाय भी बताने जा रहें है जिनको करने से शनि देव के कुप्रभाव को कुछ हद तक काम भी किया जा सकता है। सबसे पहले तो आप पूरे एक माह तक पूजा के दौरान सरसो या तिल के तेल का दीपक जलाएं। अगर सुबह शाम दोनों वक़्त जलाएंगे तो ये ज्यादा अच्छा रहेगा।
दूसरा उपाय ये है की आप जल में काले तिल मिला कर के सूर्य भगवान् को रोज अर्ध्य दें। आप शिवलिंग पर भी जलाभिषेक कर सकते हैं। तीसरा उपाए ये है कि आप अपने घर आये साधू को लोहे का तवा दे सकते हैं साथ ही अगर कोई गरीब मजदूर हो तो उसे कुछ मिष्ठान भेंट कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आप पर अस्तकाल के दौरान शनि देव के कुप्रभाव का असर कम हो जायेगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

T20 मुकाबले में भारत ने दर्ज की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत

कटक में खेले जा रहे पहले T-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज करी है। भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तीन विकेट खोकर 20 ओवरों में 180 रन बनाये। जवाब में बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम महज 87 रन बना कर आल आउट हो गयी।
भारत की तरफ से जीत के हीरो रहे यजुवेंद्र चहल जिन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट भी लिए। साथ ही कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने भी 2-2 विकेट हासिल किये। चहल को मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर ने अर्धशतकीय पारी खेली। 48 गेंदों पर 61 रन बनाये। श्रेयस अय्यर ने 24 रन तथा रोहित ने 11 रन बनाएं। धोनी ने नाबाद 39 रन और पंड्या ने 32 रन बनाये। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

दुर्भाग्यपूर्ण होता है घर से इन वस्तुओं को बेचना


हम लोग कई बार कुछ वस्तुओं को अपने घर से बेच देते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कई बार आप उन वस्तुओं के साथ अपना भाग्य या सुख समृद्धि ही बेच देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं की किन वस्तुओं को कभी भी अपने घर से नहीं बेचना चाहिए।
अगर आपने घर में गाय का दूध नहीं बेचना चाहिए। आप अपने घर की गाय का दूध पी तो सकते हैं या फिर किसी को बिना मूल्य लिए दे भी सकते हैं परन्तु बेच नहीं सकते। अगर आप को दूध बेचने का काम करना है तो आप पशुशाला खोल लें।


कभी भी घर पर रखा तेल किसी को भी न बेचें। आप पूजा के लिए या दान करने के लिए किसी को तेल दे सकते हैं।
कभी भी घर पर मौजूद लाल रंग के वस्त्र नहीं बेचने चाहिए। ऐसा कहा जाता है की अगर आप अपने लाल रंग के वस्त्र किसी को बेचते हैं तो उसके साथ अपनी खुशियां भी बेच देते हैं।
कभी किसी को घर से नमक न बेंचे। आप किसी को घर का नमक बिना मूल्य लिए या दान कर सकते है।
आप अपने घर पर मौजूद गुड़ भी कभी किसी को न बेचें। आप किसी भूखे व्यक्ति को खाने को तो दे सकते हैं परन्तु बेच नहीं सकते।
घर पर पका हुआ भोजन भी किसी को नहीं बेचना चाहिए। ऐसा कारण अशुभ होता है। आप किसी भूखे व्यक्ति को भोजन खिला सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये