Tuesday 12 December 2017

वक्री हुए बुध इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव


बुध ग्रह धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गयें है। ग्रहों की इस उलटी चाल को वक्री कहा जाता है। साल के अंत में हुआ ये बदलाव लगभग एक महीने तक रहेगा। बुध गृह के वक्री होने के कारण नौकरीपेशा लोगों और पारिवारिक जीवन में बड़े बदलाव होने की आशंका है। आइये जानते है क्या होगा बुध के वक्री होने पर आपकी राशि पर असर।

मेष राशि (मार्च 21 अप्रैल 20)
मेष राशि के जातकों को बुध के वक्री होने का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। अगर आप के कोई काम लम्बे समय से रुके हुए हैं तो वो पूरे होंगे। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (अप्रैल 21 मई 20)
आपको पद्दोनति मिल सकती है। आप अपनी नौकरी भी बदल सकते हैं। ये परिवर्तन आपके भविष्य में शुभ फलदायक सिद्द होंगे। आप बस अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (मई 21 जून 21)
मिथुन राशि के जातक सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे क्यूंकि बुध आपकी राशि का स्वामी गृह है। इस दौरान आप स्वास्थ्य की समस्या से जूझेंगे। अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद करें।

कर्क राशि (जून 22 जुलाई 22)
कर्क राशि को इस परिवर्तन से फायदा मिलेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में सफलता मिलेगी। आप इस दौरान आपने शौक पूरे करेंगे। आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात पर मतभेद भी हो सकता है।

सिंह राशि (जुलाई 23 अगस्त 21)
सिंह राशि को इस परिवर्तन से शुभफल प्राप्त होगा। आप को आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आपके द्वारा किये गए प्रयास सफल होंगे।

कन्या राशि (अगस्त 22 सितम्बर 23)
कन्या राशि के जातकों को भी इस परिवर्तन से लाभ नहीं मिलेगा क्यूंकि बुध इनका भी स्वामी गृह है। आप लोग यात्रा पर जा सकते है। नौकरी परिवर्तन का निर्णय सोच समझ कर लें।

तुला राशि (सितम्बर 24 अक्टूबर 23)

तुला राशि के जातकों को बुध के वक्री होने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी और व्यव्हार से दूसरों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 नवंबर 22)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन मिला जुला रहेगा। आपका परिवार में वाद विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में यथास्थिति बनी रहेगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।

धनु राशि (नवंबर 23 दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों के लिए ये शुभ फलदायी होगा। आपको नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी को विकार हो सकता है। कृपया अपना ख्याल रखिये।

मकर राशि (दिसंबर 23 जनवरी 20)
मकर राशि वाले जातकों को ये परिवर्तन बहुत रास आएगा। आप अपने विरोधियों को चित करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावटें आएंगी परन्तु आप उसे आसानी से सुलझा लेंगे। परिवार में स्नेह बना रहेगा।

कुम्भ राशि (जनवरी 21 फरवरी 19)
कुम्भ राशि के जातकों के लिए ये परिवर्तन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में यथास्थिति चलती रहेगी। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। संतान का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। जिसके कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे।

मीन राशि (फरवरी 20 मार्च 20)
मीन राशि के जातकों के लिए भी ये राशि परिवर्तन मिला जुला रहेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते है। आपको कोई आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आप अपनी माता जी के स्वास्थय का ख्याल रखें।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment