Saturday 31 March 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 01-04-2018 से 07-04-2018: जाने किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने जीवन में उद्देश्यों की पूर्ति के लिए काम करेंगे। आप इस सप्ताह सोच समझ कर ही किसी कार्य में हाथ डालें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आप आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। कार्यों में सफलता के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह खुश रहेंगे। आपने जो लक्ष्य अपने जीवन में निर्धारित किये हैं आप उन्हें पाने की और अग्रसर हैं। कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को व्यवसाय में सफलता और लाभ दोनों प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। आप इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप को अपने पार्टनर से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बद्ध मजबूत होंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह थोड़े तनाव में रहेंगे। आपका अच्छा समय शुरू हो चुका है। आप इस सप्ताह पार्टी, मीटिंग इत्यादि में व्यस्त रहेंगे। अपनी व्यस्तता के कारण आप अपने दोस्तों और परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करेंगे तथा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपके पास बहुत सी योजनाएं हैं। कारोबारियों के लिए भी ये सप्ताह बहुत अच्छा है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से आप अधिक सक्रिय रहेंगे।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप चाह कर भी अपने घर परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आप इस सप्ताह अत्यधिक खर्चों के कारण भी तनावग्रस्त रह सकते हैं। अगर आप आध्यात्म की और जाएँ तो आपको सुकून मिलेगा।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाओ पर कार्य करेंगे। बदलाव की प्रक्रिया थोड़ी तनाव भरी हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके जीवन में किसी का पदार्पण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। 


वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से सबकी तारीफे पाएंगे। आप अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं तथा संतुष्ट हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस सप्ताह आपके परिवार में खुशियां आएँगी।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आया है। आप ऊर्जा से भरे हुए हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आप का रुझान आध्यत्म की और बढ़ेगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में पुरस्कृत हो सकते हैं। आप जीवन की सच्चाई से भली भांति परिचित है। इस सप्ताह आपको कुछ आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप तनाव न लें वरना आपका स्वास्थय ख़राब हो सकता है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आप इस सप्ताह पूरे साल के लिए आर्थिक प्लानिंग कर ले। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। आप के किसी यात्रा पर भी जाने के संकेत है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह थोड़े ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थय गड़बड़ा सकता है। उसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप अपना कार्य करते रहें। सफलता प्राप्त होगी।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

क्या है रहस्य सपनो में मृतक व्यक्ति के दिखने का

अक्सर हम लोग सोते हुए सपने तो देखते ही हैं। पर कभी कभी हम लोगों के सपनो में ऐसे व्यक्ति आ जाते हैं जिनका स्वर्गवास हो चुका है। हम ऐसे सपने नहीं देखना चाहते परन्तु फिर भी किसी किसी व्यक्ति को अक्सर ऐसे सपने आते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की सपनो में किसी मृतक व्यक्ति के दिखने का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं ऐसे सपनो के बारे में।
ज्यादातर मामलों में ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि आपका लगाव उस व्यक्ति के साथ बहुत ही अधिक था। लेकिन बार बार मृतक व्यक्ति का सपने में आना ये दर्शाता है की आप पर या आपके परिवार पर निकट भविष्य में कोई विकट समस्या आने वाली है। ये आपको आने वाले खतरे के प्रति भी आगाह करते हैं। ये आपको आपके जीवन से जुड़ी किसी बड़ी और गंभीर बात को ओर इशारा भी करता है। ऐसा भी कहा जाता है की अगर किसी व्यक्ति के आत्मा असंतुष्ट या अतृप्त रह गयी हो तो उसकी आत्मा भी अशांत रहती है। इसी कारण से वो सम्बंधित व्यक्तियों को सपनो में आकर संकेत देते हैं।


अगर आपको बहुत ज्यादा ऐसे सपने आए तो आप उस मृतक व्यक्ति के नाम पर पुण्य कर्म तथा दान इत्यादि करवाना चाहिए। आप रामायण या गीता का पाठ भी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को भोज करायें। आप किसी अनाथालय में बच्चो को मिठाई भी बांट सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

क्या आप जानते हैं ब्रह्मचारी हनुमान जी के हुए थे तीन विवाह

हिन्दू धर्म में हनुमान जी को एक बाल ब्रह्मचारी के रूप में पूजा जाता है। परन्तु कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी ब्रह्मचारी नहीं थे। हनुमान जी के एक दो नहीं बल्कि तीन विवाह हुए थे। आज हम आपसे इसी बारे में बात करने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
ऐसी मान्यता है की हनुमान जी का सबसे पहला विवाह सुवर्चला के साथ हुआ था। दरअसल हनमान जी भगवान् सूर्य के शिष्य थे और उन्ही से उन्होंने नौ विद्याएं सीखीं थीं। पर नौ में से पांच विद्याएं तो उन्होंने आसानी से सिख ली थीं पर बाकी की चार विद्याएं केवल विवाहित ही सीख सकते थे। इसी वजह से उनकी शादी सूर्य के पुत्री सुवर्चला के साथ हुई। हालाँकि सुवर्चला ध्यान और तप किया करती थीं और शादी के बाद भी वो तप करने में ही मगन रहीं।


दूसरी मान्यता के अनुसार जब हनुमान जी ने रावण के सभी पुत्रों को युद्ध में हरा कर बंदी बना लिया था तब रावण ने अपनी दुहिता अनंगकुसुमा का विवाह हनुमान जी के साथ कर दिया था।
तीसरी मान्यता के अनुसार जब रावण और वरुण देव के बीच में युद्ध हुआ तब हनुमान जी ने वरुण देव का साथ दिया और उन्हें युद्ध में विजय दिलाई। इससे खुश होकर वरुण देव ने अपनी पुत्री सत्यवती का विवाह हनुमान जी के साथ किया था।
हालांकि हनुमान जी ने कभी भी गृस्थ जीवन का पालन नहीं किया। इसी कारण उनके ब्रह्मचारी रूप का पूजा जाता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

पीरियड्स को रेगुलर करने के उपाए

लड़कियां और महिलाएं हर माह पीरियड्स की समस्या से ग्रस्त होती है। वैसे तो इसकी नियमित अवधि 28 दिनों की होती है। परन्तु कभी कभी कुछ महिलाओं में किसी कारण से ये अनियमित भी हो जाते हैं। फिर वो चाहे खान पान की वजह से हो या किसी और वजह से। एक अनियमित पीरियड एक दुस्वपन की तरह होता है। आज हम आपको ऐसे उपाए बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आपके पीरियड्स नियमित हो जाएंगे।
प्याज तो लगभग हर घर में खाया जाता है। आप प्याज का सूप बनाएं। इसके लिए आप दो प्याज का रस लें और उसमें थोड़ा सा गुड़ मिला लें। इसे गैस पर गर्म करें और उबलने के बाद इसको उतार लें और ठंडा होने पर पी लें। आप पीरियड्स को नियमित करने लिए अपने खाने में प्याज का सेवन भी बढ़ा दें।


इसके अलावा आप कच्चे पपीते का जूस निकाल कर उसमे सेंधा नमक डालकर पी लें। आपको कुछ ही समय में इसके नियमित इस्तेमाल से पीरियड्स रेगुलर हो जाएंगे। लेकिन पीरियड्स के दौरान इसका सेवन कभी न करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 30 March 2018

झूठी थी प्रधानमंत्री के देहांत की खबर

कल पूरे दिन सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ वायरल रही वो न्यूज़ थी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के देहांत की खबर। कुछ शरारती तत्वों ने कल सुबह से ही श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के देहांत की खबर फैलाई। देखते ही देखते ये न्यूज़ जंगल की आग की तरह व्हाट्सप्प और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई राजनैतिक गलियारों में सनसनी मच गयी। हालांकि की इस खबर की शुरुआत कहाँ से हुई इसके बारें में अभी पता नहीं चल पाया है।
सबसे अच्छी बात ये रही की डिजिटल और प्रिंट मीडिया ने इस अफवाह को फैलने नहीं दिया और अपना काम बखूबी किया। साथ ही इंटरनेट न्यूज़ चैनल्स ने भी ऐसी किसी खबर को प्रकाशित न कर के अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। दोस्तों कुछ लोग सिर्फ पब्लिसिटी या पैसे के लालच में आकर गलत और भ्रामक खबरें फैलातें हैं। आपको ऐसे झूठे वायरल पोस्ट से बच कर रहना चाहिए। तथा तथ्यों की पूरी जानकारी होने के बाद ही कोई खबर प्रकाशित करनी चाहिए। हम अपने ब्लॉग की तरफ से श्री अटल जी के मंगल स्वास्थ्य की कामना करते हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घ आयु प्रदान करे। इस बारें में आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिख कर हमे बताए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

कैसे करें अपनी फिगर मेन्टेन

महिलाएं और लड़कियां अक्सर अपनी फिगर को लेकर चिंतित रहती हैं। वो हमेशा सुन्दर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। जिसके लिए वो क्या कुछ नहीं करती। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप आसानी से सुन्दर और आकर्षक फिगर पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।
आप अपनी प्राथमिकताएं निश्चित करें। कहने का सार ये है की आपको ये पता होना चाहिए की आपको अपने किस बॉडी पार्ट पर अधिक मेहनत करनी है। फिर उसी के अनुसार आप अपना एक्ससरसाइस रूटीन और डाइट चार्ट भी बना लें। इससे आपकी बॉडी जल्दी ही शेप में आ जायेगी।


फिगर मेन्टेन करने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है वर्कआउट करना। अगर आप सुबह उठ कर कार्डिओ वर्कआउट करेंगी तो ये आपको फिट तो रखेगा ही साथ ही आपकी आपकी बॉडी को भी टोंड रखेगा। इससे आप आसानी से मनचाहा फिगर पा सकती हैं।
एक अच्छी फिगर पाने में एक अच्छी डाइट की आवशयकता होती है। आप अपने लिए एक ऐसी डाइट सेलेक्ट करें जो की आपको तन और मन से स्वस्थ बनाएं। आप विटामिन और प्रोटीन से भरपूर भोजन करना चाहिए। जितना हो सके जंक फ़ूड या फास्ट फ़ूड को अवॉयड करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 29 March 2018

कैसे पाएं घर बैठे बेबी पिंक लिप्स

सुन्दर होंठ सभी को अच्छे लगते ही है साथ ही ये आपके चेहरे को और भी आकर्षक बनाते है। आज हम आपको घरेलु लिप बाम बनाना बताने जा रहे है जिससे आप घर बैठे बेबी पिंक लिप्स पा सकते है। ये उन लोगो के लिए ज्यादा उपयोगी है जिनके होंठ या तो रूखे हैं या फिर डार्क कलर के हैं। तो आइये जानते हैं घर बैठे बेबी पिंक लिप्स पाने की और लिप बाम बनाने की सरल विधि।
इस लिप बाम में हम चुकुन्दर का रस लेंगे जो की होंठों की लालिमा को बढ़ता है। नारियल का तेल में एसपीएफ 3 होता है जो डॉयनेस और आद्रता ख़त्म करता है। वेसिलीन सॉफ्टनेस बढ़ाता है। विटामिन इ फटें होंठों को ठीक करेगा।
सबसे पहले चुकुन्दर के रस के 2 बड़े चम्मच, नारियल के तेल 1/2 छोटा चम्मच में मिलाएं। अब इसमें वेसिलीन पेट्रोलियम जेली 1 छोटा चम्मच मिला लें। अब विटामिन इ के 2 कैप्सूल अच्छे से मिलाये। अब इस मिश्रण को रख दें। थोड़े देर में ये गाढ़ा हो जायेगा। अब इससे रोज रात में अपने होठों पर लगाएं। एक हफ्ते में ही आप फर्क महसूस करेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये।

Wednesday 28 March 2018

कैसे चमकाए अपनी किस्मत मोमबत्ती से

वैसे तो व्यक्ति अपनी किस्मत को चमकाने के लिए नित्य नए नए प्रयोग करता ही है। फिर चाहे वो वास्तु शास्त्र हो या फिर फेंगशुई। आज हम आपको फेंगशुई में मोमबत्ती, उसके रंग और उसको जलाने की दिशा के बारें में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं की कैसे चमकाए अपनी किस्मत मोमबत्ती के माध्यम से।
मोमबत्ती को घर में कहीं भी नहीं जलाना चाहिए। आप मोमबत्ती को हमेशा उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, या दक्षिण दिशा में ही जलाएं। भूलकर भी कभी मोमबत्ती को उत्तर दिशा में न जलाएं। ऐसा करने से धन आगमन बाधित होता है। साथ ही वायव्य स्थान पर मोमबत्ती जलाने से परिवार जनो में ईर्ष्या और अशांति उत्त्पन्न होती है।


इसी प्रकार कभी भी अपने ऑफिस या कार्यस्थल के वायव्य स्थान पर मोमबत्ती नहीं जलानी चाहिए इससे आर्थिक नुक्सान होता है। फेंगशुई में रंगो का भी बढ़ा महत्त्व होता है। सफ़ेद रंग की मोमबत्तियां को शुभ नहीं माना जाता इसलिए इन्हे घर पर नहीं जलाना चहिये। अगर बहुत जरूरी हो तो इसे उत्तर दिशा में जला सकते हैं।
नीले रंग की मोमबत्तियां पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में ही जलानी चाहिए। इसके अलावा हरे या लाल रंग की मोमबत्तियां दक्षिण दिशा में जलानी चाहिए। पीले रंग की मोमबत्तियां दक्षिण पश्चिम दिशा में ही जलानी चाहिए।
ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी तो रहती ही है। साथ ही उसमे वृद्धि भी होती है। आगे आने वाले आर्टिकल्स में हम आपको बताएंगे की आपको मोमबत्तियों को जलाने के लिए कौनसा स्टैंड खरीदना चाहिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday 27 March 2018

संख्या विज्ञान (न्यूमेरोलॉजी) : आपकी जन्म तिथि से आपके बारे में क्या पता चलता है


संख्या विज्ञान (न्यूमेरोलॉजी) एक सिद्धांत है जो संख्याओं पर आधारित है। न्यूमेरोलॉजी  आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। आपकी  जन्मतिथि प्रकृति, व्यवहार,  व्यक्तित्व और रवैये को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह आपकी जन्मतिथि पर आधारित है, चाहे आप किस महीने में पैदा हुए हो। यह राशि चक्र संकेत सिद्धांत का एक विकल्प है। तो चलो अपने जन्म तिथि के साथ शुरू करते हैं।
1,10, 18, 1 9, 27, 28
यदि आप इन तारीखों पर पैदा हुए थे तो यह दर्शाता है कि जब जब आप अपने प्रियजनों के पास आते हैं, तो आप बहुत भावुक हो जाते हैं। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए  कड़ी मेहनत करते है। आप एक जन्मजात नेता हैं। आप अपने आप को बहुत विनम्रता से लेते हैं। आपकी समझ शानदार है। आप दुनिया के सबसे  प्राकृतिक जन्म के नेताओं  में से एक हैं और आपको कुछ भी प्राप्त करने के लिए कोई रोक नहीं सकता है।
2, 6, 7, 11, 20, 26
आपको हमेशा पता है कि क्या करना है और आप समूह में सबसे ताकतवर तार्किक  दृष्टिकोण के साथ हैं यदि आप इन तारीखों पर पैदा हुए थे तो आप बुद्धिमान और तार्किक हैं।आप सही या गलत को समझते हैं, इसका अर्थ है, आप लोगों को संदेह या भय में कभी नहीं छोड़ते हैं। आप किसी भी परिस्तिथि का सामना कर सकते हैं, आप हमेशा अपनी समस्या का बडी कुशलता के साथ सामना करते हैं। आप निर्णय लेने से पहले और अपने संघर्षों को हल करने के लिए पूरी तरह से सब कुछ समझते हैं।
3, 9, 12, 15, 21, 2 9, 30
आप सुपर क्रिएटिव हैं | कला आपका दूसरा नाम है और आपको इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। आप कला और संस्कृति की दुनिया की देखभाल करते हैं। आप परिस्तिथि के अनुरूप अपना नज़रिया रखते है ताकि आप अपने  दिमाग में एक बेहतर तस्वीर पा सकें। आप अपने समय के सबसे रचनात्मक लोगों में से एक हैं| यदि आपको लगता है जैसे आप किसी प्रकार की रचनात्मक गतिविधि में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको सही में करना चाहिए। 
4, 5, 14, 16, 23, 25
आप साहसी हैं और यह बताता है कि आप हमेशा मुसीबत में क्यों होते हैं। कुछ भी आपको रोक नहीं सकता है।आप संभवत: आपके सभी दोस्तों में सबसे साहसी हैं आप कुछ नया कुछ भी तलाशने केअवसर पर कूदते हैं। चाहे वह एक नया शौक, जगह या व्यक्ति हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता! आप सभी को अपने बारे में प्रोत्साहित करते हैं आपको उन नए और आश्चर्यजनक चीजों को ढूंढना पसंद है जिनसे आप पहले कभी नहीं जानते थे।
8, 13, 17, 22, 24, 31
आप अपने परिवार के लिए अपने सारे प्यार को बचाते हैं, हालांकि जब आप काम करने की बात करते हैं तो अक्सर आप थोड़ा विचलित होते है। आप सबसे परिवार उन्मुख व्यक्ति हैं आप जिस तरह से अपने परिवार को बहुत अधिक पसंद करते हैं और आप अपने प्रियजनों के बारे में बहुत ध्यान रखते हैं। अपने परिवार में किसी भी विपत्ति के समय आप हमेशा पलक झपके ही साथ खड़े दिखते हैं । वही आपके मित्र के लिए जाता है। आपके मित्र अनिवार्य रूप से आपके जीवन में एक दूसरा परिवार हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये।

Monday 26 March 2018

क्या आप भी है सफ़ेद बालों की समस्या से पीड़ित, जानिये इसके होने कारण

आज के इस मॉडर्न युग में कोई भी व्यक्ति ये नहीं चाहता की उसके बाल सफ़ेद दिखाई दें। सभी लोग आकर्षक दिखना चाहते हैं। जिसमे बहुत बड़ा योगदान उनके हेयर स्टाइल और बालों का होता है। पर आज कल युवाओं में कम उम्र में ही सफ़ेद बालों की समस्या को आसानी से देखा जा सकता है।
कुछ लोग इस समस्या के लिए प्रदुषण को जिम्मेदार मानते हैं। परन्तु अगर एक्सपर्ट की बात माने तो प्रदुषण इसका एक कारक तो हो सकता है परन्तु इसका प्रतिशत बहुत ही कम होता है। दरअसल बालों के सफ़ेद होने के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं।
कम उम्र में सफ़ेद बाल होने का एक कारण अनुवांशिकी भी होता है। जिन बच्चों के माता पिता के बाल जल्दी सफ़ेद हो जाते हैं ऐसे बच्चों के बाल कम उम्र में सफ़ेद होने की सम्भावना ज्यादा होती है। इसके अलावा इसका एक कारण आज कल के युवाओं का रहन सहन और लाइफस्टाइल भी है।
जो युवा अच्छा पौष्टिक भोजन करने की बजाय फ़ास्ट फ़ूड को ज्यादा पसंद करते हैं उनको इस समस्या से दो चार होना पड़ता है। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जो की थाइरोइड, अनीमिया आदि बीमारी से ग्रस्त होते हैं उन्हें भी सफ़ेद बालों की समस्या हो जाती है।
अगर आप अपने आहार में विटामिन बी 12 के सेवन की मात्रा बड़ा दें तो आपको न सिर्फ आपको सफ़ेद बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा अपितु आपके बाल अधिक मजबूत बनेगें। जो व्यक्ति मांसाहार करते हैं उनके शरीर में विटामिन बी 12 कमी नहीं होती। तो आप भी अपना खानपान और लाइफस्टाइल बदलिए और पाइए अपने काले और मजबूत बाल।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Sunday 25 March 2018

लड़कियों और महिलाओं के लिए ट्रेंडी और फैशनेबुल बॉटमवियर



आज हम आपको लड़कियों और महिलाओं के लिए ट्रेंडी और फैशनेबुल बॉटमवियर के बारे में बताने जा रहें हैं। तो देखिये स्टाइलो शिप्रा का ये वीडियो। अगर आपको ये वीडियो पसंद आए तो आप हमारे इस ब्लॉग को लाइक और सब्सक्राइब करें जिससे आपको ऐसी ही और वीडियो, लेख तथा जानकारी मिलती रहे।



Saturday 24 March 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 25-03-2018 से 31-03-2018: जाने किन राशियों की खुलेगी किस्मत

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अधिक व्यस्त रहेंगे। आपके पास अनेक काम एक साथ करने के लिए आएंगे जिसकी वजह से आप थोड़े तनाव में रहेंगे। आप परिश्रम कर के धन अर्जित करेंगे। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अत्यधिक काम के कारण तनाव में रहेंगे। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। आप इस सप्ताह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाएंगे।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह ये महसूस करेंगे की उनके सारे रुके हुए काम पूरे हो रहे हैं। इस सप्ताह आप अपने स्वास्थय का ख्याल रखें। आप को इस सप्ताह थोड़ी आर्थिक समस्या हो सकती है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कार्यस्थल में आपके कार्यों की सराहना होगी।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने अतीत के बारें में सोच कर परेशान न हों। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक सोच रखें। आप नए विचारों से परिपूर्ण हैं। उसपर कार्य करें। आपको सफलता मिलेगी।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
जिन व्यक्तियों की कन्या राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में थोड़े तनाव में रहेंगे। आप इस समय अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आप जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखें। आपको कोई आर्थिक लाभ भी मिल सकती है।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप किसी नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। आप इस सप्ताह अधिक खरीदारी करने के कारण थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आप कोई नया कारोबार भी शुरुआत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस समय सफलता के रथ पर सवार हैं। आप ऊर्जा से भरे हुए हैं। आप जिस किसी कार्य की शुरुआत कर रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त हो रही है। इस सप्ताह आप को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों की इस सप्ताह आय में वृद्धि होगी। आप व्यावसायिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। आप फिजूल के खर्चों से बचें। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह थोड़े व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। जो लोग कला और व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें अधिक सफलता प्राप्त होगी। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक अपने लक्ष्यों की और बढ़ तो रहें हैं परन्तु गति कम होने के कारण आप थोड़े चिंतित हैं। आपको इस सप्ताह कार्यों में अधिकता की वजह से वक़्त की कमी खलेगी। आप निवश सम्बन्धी निर्णय सोच समझ कर ले। 
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने करियर पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपने लक्ष्यों को भली भांति जानते हैं। आप इस सप्ताह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। कुछ महत्वपूर्ण खरीदारी भी कर सकते हैं। समय आप के साथ है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

सफल रिलेशनशिप में कितना जरूरी है उम्र का फासला


अक्सर हम लोगों को ये कहते सुनते हैं की उनका ब्रेकअप हो गया। या वो लोग अलग हो गए। ऐसा क्या होता है की एक अच्छे खासे रिलेशनशिप में बधें दो लोग अकस्मात् अलग हो जाते हैं। और ज्यादातर रिलेशन्स में ये देखा गया है की दोनों की उम्र लगभग बराबर ही थी। आज हम आपसे इसी के बारें में बात करने जा रहें हैं की कितना जरूरी होता है एक सफल रिलेशनशिप के लिए उम्र का फासला। तो चलिए शुरू करते हैं।
एक सुखद और खुशहाल रिलेशनशिप के लिए बहुत ही जरूरी है की पुरुषों और महिलाओं की उम्र में फासला हो। ऐसा होने पर प्यार और सम्मान दोनों ही बने रहते हैं जो की किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाता है। भारत के संविधान में भी शादी की उम्र लड़को के लिए 21 साल तथा लड़कियों के लिए 18 साल है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसी शादी गैरकानूनी मानी जाती है साथ ही ऐसी शादी और रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं टिक पाते हैं।


वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो ऐसा माना जाता है की पुरुष महिलाओं के मुकाबले देर से बूढ़े होते हैं। इस कारण से भी उम्र का फासला एक सही निर्णय होता है। उम्र ज्यादा होने की वजह से आपका पार्टनर भी रिलेशनशिप में अधिक मचुरिटी दिखाता है। इससे भी एक मजबूत रिलेशनशिप के नीव पड़ती है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 22 March 2018

जाने पीरियड्स के बारें में क्या सोचता है आपका बॉयफ्रेंड

पीरियड्स एक ऐसी समस्या है जिससे हर लड़की होकर गुजरती है। पीरियड्स का दर्द एक लड़की या महिला ही जान सकती है क्यूंकि वो ही इस समस्या को झेलती है। पर क्या आप जानते हैं की इस दौरान आपका बॉयफ्रेंड या पार्टनर क्या सोचता है। आज हम आपसे इसी के बारे में बात करने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
सबसे पहले तो आपका बॉयफ्रेंड या पार्टनर भगवान् का शुक्रियादा करता है की कम से कम उसे ऐसी समस्या से दो-चार नहीं पड़ता है। वो ये भलीं भाँती जानते हैं की लड़कियों या महिलाओं को इस दौरान कितना दर्द झेलना पड़ता है और वो भी इसका एहसास दूसरों को कराए बिना। इसके अलावा उनका एक मिथ भी है और वो ये की इन दिनों में अगर लड़कियां चॉकलेट खायें तो इससे उनका दर्द कम हो जाएगा। इसीलिए आपका बॉयफ्रेंड आपको इन दिनों में चॉकलेट भी गिफ्ट करता है। पर इस बात में वैज्ञानिक तोर पर कोई सच्चाई नहीं है।
एक बात और आपका बॉयफ्रेंड आपकी इस समस्या के लिए पूरी तरह संवेदन शील होते हैं। ऐसा नहीं है की उनके लिए ये कोई मजाक है। वो आपसे इस बारे में अगर बात करता है तो ऐसा इसलिए क्यूंकि वो आपकी केयर और  चिंता करता है। तो अगली बार पीरियड्स के दौरान अपने बॉयफ्रेंड पर भड़कने की बजाए उसे और उसकी भावनाओं को समझे। और हाँ इस दौरान लड़कियों को सबसे बड़ा फायदा ये होता है की घर में टीवी का रिमोट उनसे कोई नहीं छीनता। साथ ही कोई भी डांट आपको नहीं आपके भाई को पड़ती है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday 21 March 2018

खंडित मूर्तियों का क्या करना चाहिए

हिन्दू धर्म में लोग अकसर कोई मूर्ति या तस्वीर के खंडित हो जाने के कारण उसे अपनी पूजा से हटा देते हैं। और उस खंडित मूर्ति या तस्वीर को किसी पेड़ के निचे या सड़क किनारे रख जाते हैं। पर क्या ऐसा करना सही होता है या नहीं? आज हम आपको इसी की बारे में बताने जा रहे है। तो आइये शुरू करते हैं।
जब कभी भी कोई मूर्ति या तस्वीर खंडित हो जाती है तब आप उसे किसी पेड़ के निचे या सड़क के किनारे रख देते हैं। पर इससे आपकी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती! क्या ऐसा करने से ऐसी मूर्तियों, प्रतिमाओं या तस्वीरों का निरादर नहीं होता। इसलिए आज हम आपको इसका सबसे अच्छा तरीका बताने जा रहे हैं।


हिन्दू धर्म में पीपल के वृक्ष को बड़ा ही पवित्र माना जाता है। जब कभी भी आपके घर में कोई प्रतिमा खंडित हो जाए, या पूजा घर से निकलने वाली जलावन तथा राख इत्यादि को पीपल के पेड़ के निचे दबा देना चाहिए। इससे उसका अपमान या निरादर भी नहीं होगा। साथ ही आप का दायित्व भी पूरा हो जाएगा।
अगर ऐसा करना संभव ना हो तो आप उसे अग्नि में समर्पित कर के उसकी राख को पेड़ की जड़ में डाल दें। कुछ लोग मूर्तियों को नदी में सर्वा भी देते हैं। अगर मूर्ति मिटटी की है तब तो ये सही है। लेकिन अगर ये मूर्ति या प्रतिमा जल में नहीं घुल सकती तो ये नदी को प्रदूषित तो करेगी ही साथ ही उसकी पारिस्थिकी को भी प्रभावित करेगी। इसलिए ऐसा करना कहीं से भी उचित नहीं होता है। 
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 19 March 2018

क्यों होती हैं महिलाएं टैरो कार्ड पढ़ने में एक्सपर्ट

हम लोग अक्सर किसी टीवी चैनल पर महिलाओं को टैरो कार्ड पढ़ते हुए देखते हैं। आखिर ऐसा क्या है जो महिलाएं ही टैरो कार्ड रीडिंग करती हैं। जबकि टैरो कार्ड पढ़ने वाले पुरुषों की संख्या बहुत ही कम है। आज हम आप से इसी के बारे में बात करने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं।
टैरो कार्ड्स पर प्रतीकात्मक चिन्ह बने होते हैं। इन चिन्हों की मदद से टैरो कार्ड रीडर आपके जीवन में होने वाले घटनाओं का अनुमान लगा कर वर्णन करता है। किसी भी व्यक्ति के तमाम प्रश्नो का उत्तर इन टैरो कार्ड्स के माध्यम से मिल जाता है।
टैरो कार्ड्स की शुरुआत इटली में चौदहवीं शताब्दी में हुई थी। लेकिन इस लोकप्रियता धीरे धीरे यूरोप तक पहुँच गयी। आज ये पूरी दुनिया में प्रचलित है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो महिलाओं को अनुमान लगाने के लिए पुरुषों से ज्यादा उपयुर्क्त समझा जाता है। महिलाएं किसी भी वास्तु या विषय का ज्यादा सटीक अनुमान लगा लेती हैं। टैरो कार्ड रीडिंग में सिर्फ उसपर बनी तस्वीर के मुताबिक अनुमान ही लगाने होते हैं। इसमें गणित का बिलकुल भी प्रयोग नहीं होता है। यही कारण है की महिलाएं इस काम को ज्यादा अच्छे से करती है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये