Saturday, 24 March 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 25-03-2018 से 31-03-2018: जाने किन राशियों की खुलेगी किस्मत

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अधिक व्यस्त रहेंगे। आपके पास अनेक काम एक साथ करने के लिए आएंगे जिसकी वजह से आप थोड़े तनाव में रहेंगे। आप परिश्रम कर के धन अर्जित करेंगे। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अत्यधिक काम के कारण तनाव में रहेंगे। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। आप इस सप्ताह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाएंगे।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह ये महसूस करेंगे की उनके सारे रुके हुए काम पूरे हो रहे हैं। इस सप्ताह आप अपने स्वास्थय का ख्याल रखें। आप को इस सप्ताह थोड़ी आर्थिक समस्या हो सकती है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कार्यस्थल में आपके कार्यों की सराहना होगी।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने अतीत के बारें में सोच कर परेशान न हों। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक सोच रखें। आप नए विचारों से परिपूर्ण हैं। उसपर कार्य करें। आपको सफलता मिलेगी।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
जिन व्यक्तियों की कन्या राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में थोड़े तनाव में रहेंगे। आप इस समय अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आप जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखें। आपको कोई आर्थिक लाभ भी मिल सकती है।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप किसी नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। आप इस सप्ताह अधिक खरीदारी करने के कारण थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आप कोई नया कारोबार भी शुरुआत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस समय सफलता के रथ पर सवार हैं। आप ऊर्जा से भरे हुए हैं। आप जिस किसी कार्य की शुरुआत कर रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त हो रही है। इस सप्ताह आप को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों की इस सप्ताह आय में वृद्धि होगी। आप व्यावसायिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। आप फिजूल के खर्चों से बचें। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह थोड़े व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। जो लोग कला और व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें अधिक सफलता प्राप्त होगी। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक अपने लक्ष्यों की और बढ़ तो रहें हैं परन्तु गति कम होने के कारण आप थोड़े चिंतित हैं। आपको इस सप्ताह कार्यों में अधिकता की वजह से वक़्त की कमी खलेगी। आप निवश सम्बन्धी निर्णय सोच समझ कर ले। 
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने करियर पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपने लक्ष्यों को भली भांति जानते हैं। आप इस सप्ताह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। कुछ महत्वपूर्ण खरीदारी भी कर सकते हैं। समय आप के साथ है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment