Wednesday 28 February 2018

जाने होली का शुभ मुहूर्त और लग्न

इस बार होली का दहन 1 मार्च 2018 को है साथ ही रंगवाली होली 2 मार्च 2018 को खेली जायेगी। आज हम आपको होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और लग्न बताने जा रहें हैं। इस बार पूर्णिमा सुबह 08:57 से शुरू हो जायेगी। जबकि इसका समापन प्रातः 06:21 को होगा। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06:16 से रात्रि 08:47 तक का है।

होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन श्री हरि विष्णु के प्रिय भक्त प्रह्लाद ने अपनी बुआ होलिका का वध किया था। साथ ही हृण्याकश्यप के पापों से इस धरती को भी मुक्ति दिलाई थी। आप सभी को हमारे ब्लॉग की तरफ से होली की सप्रेम शुभकामनाएं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

इस होलिका जरूर करे ये काम हो जायेंगे मालामाल

होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होता है। हिन्दुओं में नए साल की शुरुआत होलिका दहन के दिन से ही होती है। इस साल होलिका दहन 1 मार्च को है, जबकि रंग वाली होली 2 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन होली लगभग सम्पूर्ण उत्तर भारत में बड़े ही जोर शोर से मनाई जाएगी। आइये जानते है की इस दिन ऐसा क्या करे की आप हो जाये मालामाल।
इस दिन आपको होलिका के लिए नयी लकड़ी खरीद के दान करनी चाहिए। ध्यान रखे की आप गलती से भी अपने घर की पुरानी लकड़ी को दान में ना दे। होलिका जलने के समय आप गोबर की माला या फूलो की माला को चढ़ाये और पूजा करे।

अगले दिन सुबह सुबह इस जली हुई होलिका की राख को घर पे लाये और घर के सभी लोगो और खुद को इसका तिलक लगाए। ऐसा करने के बाद ही आप रंग खेलने जाए। 
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जाने दिल तोड़ने में माहिर होते हैं किस रही के लोग

कुछ लोगों की फितरत होती है कि वो पहले तो किसी के साथ रिश्ते की शुरुआत करते हैं और फिर एक समय ऐसा आता है की वो सामने वाले को छोड़ कर चले जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं व्यक्ति के ऐसे स्वाभाव के पीछे उसकी राशि का भी हाथ होता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन राशियों के बारे में जो दिल तोड़ने में माहिर होते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक किसी व्यक्ति के साथ तब तक जुड़े रहते हैं जब तक उनके अनुसार सारी चीजे चलती हैं। ये ज्यादातर रिश्तों से होने वाले फायदों के लिए रिश्ते जोड़ते हैं। और जब फायदा मिलना बंद हो जाए तो ये रिश्ते तोड़ने में देर नहीं लगते।
मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग दोहरे स्वाभाव के होते हैं। इनके इसी व्यक्तित्व के कारण इनके रिश्तों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। ये रिश्ता तोड़ते हुए एक पल भी सामने वाले के बारें में नहीं सोचते।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग वैसे तो स्वाभाव से तो वफादार होते हैं परन्तु जब इन्हे अपने प्यार और करियर में किसी एक को चुनने का वक़्त आता है तो ये लोग अपने करियर को तरजीह देते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक भी दिल तोड़ने में बड़े पक्के होते हैं। इन्हे जब भी ऐसा महसूस होता हैं की परिस्थियाँ इन के मुताबिक नहीं चल रही हैं तो ये लोग साथ छोड़ जाते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday 27 February 2018

क्यों पीना चाहिए रात को सोते समय पानी

पानी पीना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा माना गया है। अगर हम रोज़ 8-10 गिलास पानी पीते हैं तो ये हमारे शरीर के सारे टॉक्सिक्स को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। साथ ही इससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
सुबह उठ कर हमे हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। आप सुबह शहद और निम्बू मिलकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये आपके मेटाबोलिज्म को मजबूत करता है। पर क्या आप जानते हैं की रात को सोते समय पानी पीने के भी कई लाभ है। रात को सोने से पहले पानी पीने से हृदयघात की सम्भावना काफी हद तक कम हो जाती है।
इसके अलावा आपके शरीर में रक्त का संचार सुचारु रूप से होता है। परन्तु ध्यान रहे की आप पानी को कभी भी खड़े होकर न पिए। पानी को हमेशा बैठकर धीरे धीरे ही पीना चाहिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 26 February 2018

घर में सुख शांति रखने के उपाए

कभी कभी हम देखते हैं की घर में बिना किसी बात के तनाव उत्पन्न हो जाता है या फिर घर में बच्चे ये बुजुर्ग अकारण ही बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाए बता रहे हैं जिनको करने के उपरान्त अपने घर का वातावरण पहले जैसा मधुर बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ उपाए।
अगर घर में कोई अकारण बीमार पड़ जाए या किसी व्यक्ति विशेष की वजह से कलह कलेश बढ़ जाये तो इसका कारण किसी की नज़र लगना भी हो सकता है। इससे बचने के लिए आप ये उपाए करें। आप चार सूखी हुई लाल मिर्च लें। अब आप इन मिर्चों के बीज निकाल लें। इन बीजों को एक लोटे पानी में डाल लें। अब आप इस पानी भरे लोटे को उस व्यक्ति के सिर से सात बार उसार कर के नजदीक के किसी चौराहे पर डाल दें।

अगर आपको लगता है की आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा घर कर गई हैं तो एक कांच के ग्लास में पानी भर कर के उसमें नमक और सफ़ेद सिरका मिलकर घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में रख दें। अगर पानी का रंग बदलने लगे तो दूसरे दिन फिर ऐसा करें। इसे तब तक दोहराएं जब तक पानी का रंग बदलना बंद न हो जाए। आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जायेगी।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Sunday 25 February 2018

क्या वास्तव में लगती है किसी की नज़र

हम लोग अक्सर लोगों को ये कहते सुनते आएं हैं की उसे किसी की नज़र लग गयी है। पर क्या सही में कभी किसी को किसी की नज़र लग सकती है। आज हम आपसे इसी की चर्चा करने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं।
दरअसल नज़र लगने या न लगने को लेकर विज्ञान और समाज के अपने अपने अलग तर्क हैं। सामाजिक रूप से माना जाता है की किसी भी व्यक्ति, वर्ग या वास्तु को किसी की नज़र लग सकती है। ऐसा कहा जाता है की हमारी आँखों से भी तरंगे निकलती हैं जो की सामने वाली वस्तु पर सकारात्मक या नकारात्मक असर डालती हैं।
साथ ही ये भी मान्यता है की छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा जल्दी किसी की भी नज़र लग सकती है। इसी कारण से हिन्दू धर्म में माँ अपने बच्चे को काला टिका भी लगती हैं। अगले लेख में हम आपको बताएंगे की किसी की लगी नज़र से कैसे बचा जाए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday 24 February 2018

साप्ताहिक राशिफल 26 फरवरी से 04 मार्च: जाने किन राशियों को मिलेगी सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह ज्यादा सामाजिक रहेंगे। आप किसी उत्सव में भाग ले सकते हैं। आप इस सप्ताह अपनी विचारधारा वाले लोगों से प्रभावित होंगे। आप अपने करियर में नए आयाम की तलाश करेंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह वृषभ राशि वाले जातकों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आप इस सप्ताह अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। आप अपने जीवन का आनंद लेंगे। कुल मिलकर ये सप्ताह आपको जोश से भर देगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह मिथुन राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस सप्ताह काम आपकी पहली प्राथमिकता होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और सम्मान पाएंगे। आप इस सप्ताह संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आप बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। काम की थोड़ी अधिकता के बावजूद आप अपने घर परिवार के लिए समय निकालेंगे और जीवन का आनंद भी लेंगे। व्यापारियों को इस सप्ताह अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जाता इस सप्ताह अपने बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह आप थोड़े रोमांटिक भी हो सकते हैं। आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। इस सप्ताह निवेश करने से बचें।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक अपने कार्यों को रचनात्मक तरीकों से करेंगे। आप अपने विचारों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यापारियों के लिए ये सप्ताह उत्साहजनक रहेगा। आप इस सप्ताह अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
जिन व्यक्तियों की राशि तुला है वो इस सप्ताह खूब मेहनत करेंगे और सफलता पाएंगे। आप अपने द्वारा किये गए कार्यों से संतुष्ट दिखाई देंगे। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए नए स्रोतों की तलाश करेंगे। विद्यार्थी खूब परिश्रम करेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले जातक इस सप्ताह खूब मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप इस सप्ताह अपने साथी के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं। इस सप्ताह आप निवेश सम्बन्धी निर्णय भी करेंगे। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले लोग अपने भविष्य की योजनाओ के प्रति आशावान है। आप सफलता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अगर कहीं संपत्ति में निवेश करने की सोच रहें हैं तो ध्यान पूर्वक निर्णय लें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की राशि मकर है वो इस सप्ताह थोड़े तनाव में रहेंगे क्यूंकि आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है। आप अपने जीवन के प्रति सकारात्मक रव्वैया अपनाएं रखें। इस सप्ताह अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह अत्यंत थका देने वाला रहेगा। आप काम की अधिकता की वजह से थोड़ी थकान भी अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ प्यार बना रहेगा। साथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन व्यक्तियों की मीन राशि है वो लोग अपने कार्यों के प्रति समर्पित हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासृत हैं। आपकी जीवन के प्रति सकारात्मक सोच आपको बहुत आगे ले जायेगी। परिवार के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 23 February 2018

कैसे पहचाने की सामने वाला आपसे झूठ बोल रहा है या सच

अकसर हम लोग किसी व्यक्ति की बातों में आकर धोखा खा जाते हैं। हम ये नहीं समझ पाते की सामने वाला व्यक्ति आप सच बोल रहा है या झूट। आज हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं जिनको जानने के बाद आप आसानी सामने वाले का झूट पकड़ सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
जब भी कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोल रहा होता है तो उस व्यक्ति के जेस्चर और पोस्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। जिसे आप आसानी से पकड़ सकते हैं। साथ ही झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी भी सामने वाले व्यक्ति की आँखों में आँखें डालकर बात नहीं करता है।

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति धारा प्रवाह के साथ बोलते बोलते ही रुक रुक कर और सोच सोच के बोलने लगे तो ये भी इस बात के संकेत होते हैं की वो झूठ बोल रहा है। हालांकि कुछ लोगों को झूठ बोलने में महारत हासिल होती है। कोई भी व्यक्ति आसानी से उन्हें झूठ बोलते हुए नहीं पकड़ पाता है। क्यूंकि उनकी अभिनय क्षमता शानदार होती है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 22 February 2018

नहीं होगी कोई आर्थिक समस्या अगर घर में रखेंगे ये वस्तुएँ

वास्तु शास्त्र का महत्त्व किसी से छुपा नहीं है। हम लोग अक्सर घर में आर्थिक समस्या का सामना करते रहते हैं। पर आज हम आपको बताने जा रहें है की किन वस्तुओं को घर में रखने से आर्थिक समस्या नहीं आती है।
घर के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति अवश्य होनी चाहिए। इससे घर में आने वाली तमाम समस्याएं खुद बखुद हल हो जाती हैं। वास्तु देव की मूर्ति को भी आप घर में स्थापित कर सकते हैं। हाँ ये थोड़ी मुश्किल से मिलती है।
पिरामिड को घर में रखना शुभफलदायक माना गया है। कहा जाता हैं जिन घरों में पिरामिड होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है। लक्ष्मी जी की मूर्ति को भी घर के मंदिर में स्थापित करने से धन की समस्या नहीं आती है।
गणेश जी की मूर्ति, फोटो या प्रतिमा को घर के प्रवेश द्वार के निकट स्थापित करने से घर में कष्ट नहीं आते। कुबेर जी की मूर्ति को मंदिर में रखने से धन धान्य की समस्या नहीं आती।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

किसे और कब दें लौंग लगा नोट

वैसे तो हिन्दू धर्म में धार्मिक कर्मकांड में दान का विशेष स्थान होता है। हिन्दू धर्म में कोई भी पूजा दान के बिना अधूरी ही मानी जाती है। अकसर लोग अपनी धार्मिक और सामाजिक प्रतिष्ठा तथा आर्थिक रूप से मजबूती के लिए दान पुण्य करते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक उपाय बताने जा रहें हैं जो की आपके जीवन में चल रही सारी आर्थिक बाधाओं को समाप्त कर धन आगमन के सारे मार्ग प्रशस्थ करेगा।
आज हम आपको जो उपाय बताने जा रहें है वो आपको केवल बूढ़े भिखारियों को दान करने से ही होगा। आपको करना यह है की अमावस्या वाले दिन घर में पूजा करते वक़्त घी का दीपक जलाएं। इस दीपक में आप एक लौंग डाल दें। दीपक के बुझने के उपरांत इस लौंग को दीपक से निकाल लें और अपनी श्रद्धा और सामर्थ अनुसार एक नोट को मोड़ कर उसपर गाढ़ दें। अब आप संध्याकाल के बाद किसी भिखारी को दान कर दें।
ऐसी मान्यता है की ऐसा करने से आपके धन सम्बन्धी सारे अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। तथा आपको जीवन में धन सम्बन्धी कोई समस्या नहीं होगी।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday 20 February 2018

जाने किसी भी व्यक्ति का स्वाभाव और व्यक्तित्व उसके दांतों से

आज हम आपको किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताने जा रहें हैं और वो भी उसके दांतों से। आप किसी भी व्यक्ति के दांतों के आकर, रंग और गैप देखकर बता सकते हैं कि वो किस स्वाभाव का है। आप ये जानकार हैरान हो जाएंगे की सामुद्रिक शास्त्र में इसका भी वर्णन किया गया है। तो चलिए शुरू करते है।
जिन व्यक्तियों के दांत बिलकुल सफ़ेद, चमकदार और बिना किसी गैप के होते हैं। वो व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही सफल माने जाते हैं। इनको जीवन में पर्याप्त सफलता मिलती है। ऐसे लोग किसी भी पार्टी की जान होते हैं। ये थोड़े से घमंडी हो सकते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति के मुख में सम्पूर्ण 32 दांत हों ऐसा माना जाता है उनकी कही हर बात सत्य होती है।
जिन व्यक्तियों के सामने वाले दाँतों में गैप होता है, ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान माने जाते हैं। ये लोग कभी भी घबराते नहीं है। ये बहुत ही बातूनी स्वाभाव के होते हैं। ऐसे व्यक्ति आर्थिक फैसले बहुत ही सूझभूझ कर लेते हैं। इन्हे अपने जीवन में पैसे की तंगी नहीं होती। ये लोग खाने पीने के भी बहुत शौक़ीन होते हैं।  ये लोग अपने लुक्स को लेकर बड़े सचेत रहते हैं। जिन पुरुषों के दांत लम्बे होते हैं उन्हें धन की समस्या नहीं होती।
जिन महिलाओं के दांत सटे हुए होते हैं तथा उनपर थोड़ी लालिमा होती है। ऐसी स्त्रियों को राजयोग प्राप्त होता है। जिन महिलाओं के ऊपर और नीचे के दांत समान होते हैं उनका पार्टनर बहुत ही रोमांटिक होता है। जिनके दूध के दांत बहुत ही धीरे धीरे टूटते हैं उन्हें दीर्घ आयु प्राप्त होती है। जैसी किसी भी व्यक्ति के दांतों के ऊपर दांत हो उसे सत्ता का सुख मिलता है। ऐसी स्त्रियां बहुत ही चतुर स्वाभाव की होती हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 19 February 2018

ब्लड ग्रुप से पता करें अपनी बीमारियों के बारें में

हम अक्सर अपनी ज़िन्दगी में बीमारियों को लेकर बहुत ही संजीदा रहते हैं। हम ये कभी भी नहीं चाहते की हम या हमारे परिवार में कोई बीमार पड़े। पर हमारे लाख चाहने के बाद भी हम न तो खुद को और न ही किसी और को बीमारी से रोक पाते हैं। भले ही हम कितनी भी अच्छी जीवनशैली क्यों न जियें पर अगर बीमारी होनी है तो वो होकर ही रहती है।
आज हम आपको ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारें में बताने जा रहें हैं जो की आपको या आपके परिवार में किसी को भी हो सकती हैं। आज हम आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार किसी भी व्यक्ति को होने वाली बीमारियों के बारें में बताने जा रहें हैं। तो आइये शुरू करते हैं।
जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप A, B या AB में से है उन व्यक्तियों को उच्च रक्त चाप (हाई ब्लड प्रेशर), दिल का दौरा पड़ने के ज्यादा चांस होते हैं। आप खान पान में परहेज़ कर के इससे थोड़ा बहुत बच सकते हैं।
जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप O नहीं है उन व्यक्तियों को ह्रदय रोग जैसे की हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक इत्यादि होने की सम्भावना 80% तक ज्यादा होती है।
अगर किसी व्यक्ति का ब्लड ग्रुप AB है तो उससे अपने जीवन में आगे चलकर याददाश्त कमजोर होने की बीमारी भी हो सकती है। जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप A है उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारी होने के ज्यादा चांस होते है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जाने भगवान् शिव के त्रिशूल से जुड़ी मान्यता

भगवान् शिव को इस दुनिया में संहारक का रूप माना जाता है। इसके अलावा त्रिदेव में भगवान् ब्रह्मा को रचयिता और भगवान् विष्णु को पालक माना जाता है। आपने जब भी भगवान् शिव को देखा होगा तो उसके साथ उनका त्रिशूल भी देखा होगा। पर क्या आप जानते हैं भगवान् शिव के त्रिशूल का रहस्य।
ऐसी मान्यता है की भगवान् शिव का त्रिशूल इंसान के पाप और अहंकार का नाश करता है। ऐसा मान्यता है की जब इस संसार में पाप और अधर्म अत्यधिक बढ़ जाएंगे तब उसका संहार करने और इस दुनिया में अध्यात्म की स्थापना करने में भगवान् शिव का त्रिशूल ही कारक होगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday 17 February 2018

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 फरवरी: जाने किन राशियों को मिलेगी सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातको को इस सप्ताह धन लाभ होगा। आपको व्यापार में भी अधिक मुनाफा मिलेगा। आप इस सप्ताह निवेश सम्बन्धी निर्णय भी लेंगे। आप काम की अधिकता के वजह से परिवार को कम समय देंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले जातकों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आप का सारा ध्यान इस सप्ताह धन अर्जित करने पर रहेगा। आर्थिक रूप से ये सप्ताह सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की आवशयकता है।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत व्यस्त रहेंगे। आप अपने काम के कारण अपने रिश्तों में तनाव का अनुभव करेंगे। आपको अपने रिश्तों को समय देने की आवशयकता है। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले लोगों को इस सप्ताह दोस्तों और परिवार से स्नेह प्राप्त होगा। आप इस सप्ताह तरोताज़ा रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप ज्यादा सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जातकों को इस सप्ताह नए लोगो से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। जो की भविष्य के लिए अच्छे संकेत देंगे। आप इस सप्ताह नई योजनाओ पर कार्य करेंगे जिससे आपको अन्य स्रोतों से आय प्राप्त हो सके।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातकों का सारा ध्यान इस सप्ताह अपने रिश्तों को सँभालने में रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों का सारा ध्यान इस सप्ताह आर्थिक मामलों में रहेगा। आपके अपने साथी के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत बनेंगे। आप अपने निर्णय सोच समझ कर ले। स्वाथ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की राशि वृश्चिक है वो इस सप्ताह थोड़ा आराम करेंगे। आपका मन विचारों से भरा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको धन लाभ के भी संकेत है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातक अपने जीवन से जुड़ी भविष्य की योजनाओ पर कार्य करेंगे। आप इस सप्ताह अपने रचनात्मक शैली कर प्रदर्शन कर के अपने आस पास के लोगों को चकित कर देंगे। आपको कार्यक्षेत्र में प्रशन्सा प्राप्त होगी।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाये रखेंगे। व्यापारिओं को इस सप्ताह यात्रा करनी पड़ सकती है। काम की अधिकता की वजह से आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आप इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। आप आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनेंगे। कृपया अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन व्यक्तियों की मीन राशि है वो लोग अपने कार्यों को और अधिक परफेक्शन के साथ करेंगे। आप परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। आपको धन प्राप्ति के संकेत है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 16 February 2018

क्या होता है जब आप ऑफिस से छुट्टी लेकर करते हैं आराम

आज हम बात कर रहें हैं काम और आराम की। क्या आप जानते हैं की अत्यधिक आराम भी हमे बीमार बना सकता है। जी हाँ ये बात सही है कि अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा आराम करता है। या फिर आये दिन अपने ऑफिस से छुट्टी लेकर काम की जगह आराम को वरीयता देता है उसके बीमार पड़ने की सँभावना कई गुना तक बढ़ जाती है।
रिसर्च में ये बात साबित हुई है की जो लोग अपने ऑफिस या बिज़नेस में अधिक काम करते हैं, उनके शरीर में ऐसे हारमोन निकलते रहते हैं जो उन्हें ज्यादा सक्रीय बनाते है। साथ ही ये हारमोन हमे तनाव को भी हैंडल करने में मददगार साबित होता है।
दूसरी तरफ अगर आप छुट्टी लेकर घर पर पड़े रहते हैं। तो आपके शरीर से दूसरे तरह के हारमोन निकलते हैं तो आपको बीमारी की तरफ धकेलते हैं। इसलिए अगर आप चुस्त और तंदुरुस्त बने रहना चाहते हैं तो आप भी ऑफिस या काम करने की आदात डाल लें न की आराम करने की।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 15 February 2018

कैसे करें रत्नो को धारण

अक्सर लोग रत्न तो धारण करते हैं परन्तु वे इसे सही तरीके से धारण नहीं करने के कारण परेशानियों से जूझते रहते हैं। आज हम आपको रत्नो को सही तरीके से धारण करने का तरीका बताने जा रहें है।
रत्नो में अभूतपूर्व शक्ति होती है। अगर इन्हे सही तरीके से धारण किया जाए तो ये व्यक्ति के ग्रहों की चाल बदलने की ताकत रखते हैं। ये व्यक्ति के जीवन में किसी भी बाधा को दूर कर सकते हैं। रत्न को धारण करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह पर दिन और मुहूर्त का विचार कर लेना चाहिए।

साथ ही जिस दिन रत्न धारण करना हो उस दिन उसकी पूजा करनी चाहिए तथा मंत्रो से अभिमंत्रित करना चाहिए। ऐसा करने से रत्न सक्रिय हो जाते हैं। व्यक्ति को रत्न खरीदने से पहले किसी रत्न के जानकार की मदद भी लेनी चाहिए वरना आप धोका भी खा सकते हैं। आपको बिना दाग धब्बे वाला शुद्ध रत्न ही खरीदना चाहिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday 14 February 2018

क्यों पहनते हैं काला धागा बुरी नज़र से बचने को

अक्सर हम लोगों को ये कहते सुनते है की बच्चे को किसी की नज़र लग गई है, इसको काला धागा बाँध दो या इसको काला टीका लगा दो। लेकिन क्या आप जानते हैं की इसके पीछे आखिर राज़ क्या है। क्यों हम काले रंग के धागे या टीके को बुरी नज़र से बचने वाला मानते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।
काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है की काले रंग में सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का समावेश करने की क्षमता विद्यमान है। इसीलिए किसी व्यक्ति को खासकर बच्चों को काले रंग का हाथ, पैर या गले में काले रंग का धागा बाँधा जाता है या फिर काला टीका लगाया जाता है।
अगर किसी व्यक्ति की बुरी नज़र लगती है तो वो ये काला रंग उससे बचाता है और उसे नष्ट भी करता है। इसी लिए किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो या मांगलिक कार्यक्रम में काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। साथ ही ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते है। अगर किसी व्यक्ति को शनि दोष हो तो उसे भी काला धागा धारण करना चाहिए। इसको धारण करने से शनि दोष से तो मुक्ति मिलती ही है साथ ही धनवान भी बनता है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो विज्ञान के अनुसार काला रंग हर प्रकार के रंगो और रौशनी को सोख लेता है। इसलिए अगर कोई बुरी नज़र भी लगे तो वो भी ये रंग सोख लेता है तथा उसके सभी प्रभाव को भी खत्म कर देता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday 13 February 2018

वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड या प्रेमिका को दें ये प्यार भरे गिफ्ट्स

वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इज़हार करने के लिए एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। परन्तु कई बार वो अपने पार्टनर के लिए एक गिफ्ट डिसाइड नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको अपनी प्रेमिका या गर्लफ्रेंड को देने के लिए कुछ गिफ्ट्स आईडिया बता रहें हैं। तो चलिए जानते हैं इन प्यार भरे गिफ्ट्स के बारे में। गिफ्ट्स में सबसे पहला नंबर आता है चॉकलेट्स, टेडी बियर, फ्लावर्स और गुलाब के फूलों का। इसके बाद अगर आपको बजट की समस्या न हो तो ज्वेलरी।
इसके अलावा अगर आपकी गर्लफ्रेंड को मेकअप का शौक है तो आप एक मेकअप का सामान भी गिफ्ट कर सकते हैं जैसे की ऑय शैडो पैलेट, लिपस्टिक क्लस्टर या नेल पेंट की एक्सेसरीज या नेल आर्ट की किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा पूरे मेकअप की किट की भी रेंज मार्किट में आसानी से मिल जाती है। इसे भी आप गिफ्ट कर सकते हैं। इससे जब भी आपकी गर्लफ्रेंड कहीं आने जाने के लिए मेकअप करेगी तो आपको याद करेगी। इसके अलावा आप उन्हें हेयर केयर प्रोडक्ट्स की रेंज भी गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड को नए नए हेयर स्टाइल करना पसंद है तो आप उन्हें हेयर स्ट्राइटनेर या हेयर ड्रायर भी गिफ्ट दे सकते हैं। इसके साथ ही आप के पास परफ्यूम और डिओडरंट के गिफ्ट पैक्स भी दे सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड को हैंडबैग्स का शौक है तो आप उन्हें डिज़ाइनर हैंडबैग्स दे सकते हैं। साथ ही आप क्लच, स्लिंग बैग, टोट्स, सचेलस या वॉलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड फिटनेस की शौक़ीन है तो आप उसे कोई फिटनेस बैंड भी गिफ्ट कर सकते है। आजकल कुछ स्मार्ट रिस्ट वॉचेस भी मार्किट में है जो की फिटनेस ट्रैकर का भी काम करती है। अगर सबसे आसान कोई गिफ्ट लेना चाहते हैं तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल फ़ोन गिफ्ट कर सकते हैं। मोबाइल फ़ोन की रेंज इतनी बड़ी होती है की आप आसानी से अपनी पसंद और बजट के मुताबिक पसंद कर सकते हैं।

साथ ही इन दिनों पर्सनलाइज़ गिफ्ट्स का ट्रेंड भी है। आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कोई उसकी पसंद का ख़ास गिफ्ट कस्टमाइज भी करा सकते है। पर इसके लिए आपको उनकी पसंद न पसंद का अच्छे से पता होना चाहिए। आप उन्हें फोटोज का कोलाज या फोटो फ्रेम भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा भी कुछ गिफ्ट आइटम्स है जिन्हे आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं जैसे की डिज़ाइनर रिस्ट वाच, फोटो प्रिंटेड कॉफ़ी मग, कॉम्पैक्ट ज्वेल्लेरी बॉक्स, डिज़ाइनर पेंडेंट्स, लव हैंडकफ्फ्स इत्यादि।
देखा जाये तो वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट सिर्फ इसलिए दिया जाता है जिससे की आपका पार्टनर आपको याद रखे साथ ही आपकी एक सुखद अनुभूति उस गिफ्ट से उन्हें मिलती रहे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 12 February 2018

इन दो राशियों पर होगी इस महाशिवरात्रि पर भगवान् शिव की कृपा

इस साल महाशिवरात्रि 13 फरवरी मंगलवार को मनाई जायेगी। ये हिन्दुओ के कुछ प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग भगवान् शिव की आराधना करते हैं। इस दिन देवों के देव महादेव अपने भक्तो पर प्रसन्न होते हैं। इस साल महाशिवरात्रि पर 51 साल बाद एक महासंयोग बन रहा है। इसके कारण दो राशियों को विशेष कृपा प्राप्त होगी। आइये जानते हैं उन दो राशियों के बारें में।
मेष राशि
जिन जातकों की मेष राशि है उन्हें इस दिन धन लाभ होने की सम्भावना है। इनको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अधिक उन्नति करेंगे। व्यापारी लोग अपने कारोबार को विस्तारित कर सकते हैं। अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें हैं तो उसका समाधान भी मिलेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों की किस्मत चमकने वाली है। आपको व्यावसायिक लाभ मिलेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। संतान के विवाह के योग हैं। आपको अन्य स्रोतों से धन प्राप्त होगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

महाशिवरात्रि: जाने समस्त ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी रोचक जानकारियां

महाशिवरात्रि का महा पर्व हिन्दुओ के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ऐसी मान्यता है की इस महापर्व पर ही भगवान् शिव की शादी हुई थी। तथा इस दिन ही उन्होंने हलाहल विष का पान किया था। आज हम आपको भारत के समस्त 12 ज्योतिर्लिंगों के बारें में। तो आइये जानते हैं इन सभी ज्योतिर्लिंगों को।
वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
ये ज्योतिर्लिंग वैद्यनाथ धाम में स्थित है। ऐसी मान्यता है की यहीं पर भगवान् ने रावण के कटे हुए सिर का इलाज़ किया था।
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
इस धरा पर प्रकट होने वाला सबसे पहला ज्योतिर्लिंग इसको माना गया है। ये गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है। ऐसे मान्यता है की इसका निर्माण स्वयं चंद्रदेव ने कराया था।
मल्लिका ज्योतिर्लिंग
ऐसी मान्यता है की इस ज्योतिर्लिंग का निर्माण स्वयं भगवान शिव ने अपने बेटे कार्तिकेय को प्रसन्न करने के लिए किया था।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
ये ज्योतिर्लिंग उज्जैन में स्थित है। ऐसी मान्यता है की ये दुनिया का इकलौता ज्योतिर्लिंग है, जहाँ पर शिवलिंग दक्षिण दिशा में है।
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग

इस ज्योतिर्लिंग के ऐसी मान्यता है की ये एक स्वयं भू शिवलिंग है। कहा जाता है की यहाँ पर नर और नारायण दोनों ने ही शिव की आराधना की थी।
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
ये ज्योतिर्लिंग खंडवा जिले में है। इसे भी एक स्वयं भू शिवलिंग माना जाता है। इस शिवलिंग के चारो तरफ से पानी भरा रहता है।
रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
ऐसी मान्यता है की इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं श्री राम ने की थी। इसलिए इसका नाम भी उसी के नाम पर है।
त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग
ये ज्योतिर्लिंग ऐसा है जिसमे भगवान् शिव, ब्रह्मा और भगवान् विष्णु तीनो की ही पूजा होती है। यहाँ पर भगवान् शिव की आराधना करने का विशेष महत्त्व है।
घृणेश्वर ज्योतिर्लिंग
ऐसी मान्यता है की इस ज्योतिर्लिंग पर अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से इस जलाभिषेक करता है तो उसकी सारी मनोकामना पूरी होती हैं।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग पर भगवान् शिव की पद्मासन में प्रतिमा विद्यमान है। इसके दर्शन मात्र से व्यक्ति के समस्त दुखों का निवारण होता है।
काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
ऐसी मान्यता है की भगवान् शिव की शादी के बाद माता पार्वती के अनुरोध पर भगवान् शिव भी उनके साथ काशी आकर रहने लगे थे।
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
ऐसी मान्यता है की इस ज्योतिर्लिंग की मोटाई बहुत ही ज्यादा है। अत्यधिक मोटा होने के कारण इसे मोटेश्वर महादेव भी कहा जाता है।