Saturday 27 October 2018

खुशखबरी! एकांश (#ekaansh).....एस्ट्रो, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल ब्लॉग



मित्रों आपका यह पसंदीदा ब्लॉग अब शिफ्ट हो गया है दूसरे प्लेटफार्म और अलग-अलग भाषा में। हिंदी में जानकारी के लिए आप ekaansh.in तथा अंग्रेजी संस्करण के लिए आप en.ekaansh.in पर क्लिक करें। जिससे आपको तरह तरह की जानकारी और खबरें मिलती रहें। अगर आपका कोई सुझाव या शिकायत हो तो पर हमे ekaanshenterprises@gmail.com ईमेल करें। आप हमारे व्हाट्सप्प नंबर +919837556449 पर भी कांटेक्ट कर सकते हैं। धन्यवाद! टीम एकांश

                                    
Friends, your favorite blog is now shifted to other platforms in different languages. For Hindi do visit the link ekaansh.in and for English, you can visit en.ekaansh.in so that you can get all the latest information. If in case you have some queries or doubts then write or email to us at ekaanshenterprises@gmail.com You can also contact us on our WhatsApp +919837556449. Thank You.... Team-Ekaansh

Tuesday 29 May 2018

बरसों पुरानी खुजली को ख़त्म करने के अचूक उपाए

कई बार देखा गया है की व्यक्ति खुजली की समस्या से ग्रसित होता है। बहुत सारे मामलों में ये खुजली कुछ दिनों या महीनो पुरानी न होकर सालों पुरानी भी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाए बताने जा रहे हैं जो की आपकी खुजली की समस्या को जड़ से ख़त्म कर देगा।
आप एक नीँबू लिए और उसे बीच में से काट लें। अब उसके कटे वाले भाग को शरीर पर जिस हिस्से में खुजली हो उस पर लगा दो। ऐसा दिन में दो से तीन बार तक करें। कुछ ही दिनों के नित्य रूप से करने पर सालों पुरानी खुजली ठीक हो जायेगी।
अगर खुजली बहुत पुरानी न हो तो उस पर एलोविरा को काट कर लगाएं। इससे भी खुजली में राहत मिलती है।
ध्यान रहे की अगर आपकी त्वचा कटी हुई हो तो उपरोक्त नुस्खे न अपनाएं या अगर आपको लगता है की उपरोक्त उपायों से कोई आराम नहीं मिल रहा है तो तुरंत किसी अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएं। 
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 28-05-2018 से 03-06-2018: जाने कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह नए लोगों से मिलेंगे जो की उन्हें दूरगामी अच्छे परिणाम देंगे। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। व्यापारियों को अपने कारोबार में अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों पर ध्यान देंगे। आप पूरे उत्साह के साथ अपने कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। कोई भी आर्थिक निर्णय सोच समझ कर लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी अन्य स्रोत से आय प्राप्त हो सकती है। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी भी निर्णय लेने में जरूरत से ज्यादा वक़्त लगते हैं जिससे आप को कई बार निराशा हाथ लगती है। आपको किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह नए लोगों के साथ मिलकर नए काम को अंजाम देंगे। शुरआत में थोड़ी परेशानी आ सकती है। परन्तु आप कठिनाइयों पर पार पा लेंगे। आप इस सप्ताह थोड़े ज्यादा सामाजिक रहेंगे।  
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक ये जानते हैं की सफलता पाने के लिए मेहनत करना बहुत ही जरूरी है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने कार्यों को पूरी दक्षता के साथ करेंगे।


तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से तारीफ पाएंगे। आपके निजी जीवन में कुछ अच्छा घटित होने वाला है। अविवाहितों के लिए अच्छे संकेत है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस समय किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने अपने जीवन में बहुत कुछ पा लिया है। आप इस सप्ताह नए लोगों से मिलेंगे। आप किसी ख़ास व्यक्ति के साथ अपने सम्बन्ध आगे बढ़ा सकते हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों को इस सप्ताह थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप जो भी निर्णय लेने जा रहे है उन्हें सोच समझ कर लें। आप इस सप्ताह थोड़े आध्यात्म की और मुड़ेंगे। आप थोड़े तनाव में भी रह सकते हैं।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह पार्टी इत्यादि में मस्त रहेंगे। आप का मन भटक रहा है क्यूंकि आप बड़ी ही तेज़ी से आगे बढ़ रहे है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रह सकता है। आप अपने विवेक से काम लें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी गतिविधियों को सोच समझ कर करें। आप दूसरे लोगों की मदद भी करेंगे। आपको मेहनत का फल भी प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे जिसके कारण वो अपने घर परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday 19 May 2018

पुरुषों के ऐसे पहनावे जिनसे उनकी लम्बाई लगे ज्यादा

भारतीय पुरषों की लम्बाई या हाइट औसत से अधिक ही होती है। परन्तु अगर आपको लगता है की आपकी हाइट ज्यादा नहीं है या आप अपने आप को अधिक लम्बा दिखाना चाहते हैं तो आप अपने लिए कुछ ख़ास तरह के परिधानों का चयन करें। इससे आप अपने को अधिक लम्बा प्रदर्शित कर पाएंगे। आज हम आपसे इसी के बारें में चर्चा करने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं।
आप जब भी अपनी शर्ट्स पहने तो आप उसे अंदर टक जरूर करें। अगर आप शर्ट्स को बाहर रखते हैं तो इस आदत को बदल लीजिये। इसके अलावा आप लम्बी वर्टिकल लाइन्स वाली शर्ट पहने। इससे आपकी हाइट ज्यादा लगेगी। आप कभी भी आड़ी या हॉरिजॉन्टल लाइन्स या पैटर्न वाली शर्ट्स न पहने। ऐसा करने से आपकी लम्बाई सामने वाले को कम दिखाई देती है।
आप अपनी ट्रॉउज़र को कमर के नीचे (लौ वैस्ट) न पहने, इससे भी लम्बाई कम दिखाई देती है। इस बात का भी पूरा ध्यान रखें की आपकी ट्रॉउज़र या पैन्ट्स ढीली ढाली न हो। हमेशा अपनी फिटिंग के कपड़े ही पहने। आप अपनी ट्रॉउज़र को फिटेड बनवाएं। साथ ही फुल लेंथ ट्रॉउज़र ही पहने।
इसके अलावा एक बात का जरूर ध्यान रखें की आप चेक्स पैटर्न पहनने से बचें। आप स्ट्राइव या प्लेन कलर ही पहने। इससे भी आपकी लम्बाई ज्यादा दिखेगी। यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 18 May 2018

दस्त में मिलेगा आराम अपनाएं इस घरेलु नुस्खे को

अक्सर जब लोगो को दस्त लगता है तो बहुत ही तेज़ी से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसके के कारण शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है। इसलिए सभी लोग जल्द से जल्द दस्त से छुटकारा पाना चाहते है। यदि आप दस्त के कारण बहुतभी परेशान हो और कोई फायदा नज़र ना आ रहा हो तो आप इस घरेलु उपाय का प्रयोग अवश्य कर के देखे। आपको शीघ्र ही आराम मिलेगा।


थोड़े से जीरे को भूने और पीस ले। अब इसको दही में मिला के खा ले। इसका लगातार सेवन करने से दस्त में आराम मिलता है। इस भुने जीरे को आप लस्सी में डालके भी सेवन कर सकते है। दही और लस्सी दोनों ही पेट के लिए फायदेमंद होते है। 
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 17 May 2018

ज्योतिष: इस शनि जयंती पर इन 9 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

शनि ग्रह को वैसे तो न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा ग्रह है जो की व्यक्ति के कर्मो के अनुसार उन्हें अच्छा या बुरा फल देता है। इसी कारण इसे क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। आज हम आपको ऐसी 9 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत चमक जायेगी इस शनि जयंती से।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक इस समय अपनी इच्छाएं और भावनाएं दूसरों से छुपा कर रखें। साथ ही आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। आप शनि जयंती के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को तेल या नमक का दान करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक इस समय शनि की ढईया से ग्रस्त हैं। आप लोगों को कोई अचानक से लाभ प्राप्त होने के संकेत है। साथ ही आप शनि जयंती के दिन किसी गरीब को गुड़ चने का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। आप पर शनि का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है। आप शनि जयंती पर किसी गरीब को वस्त्र का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस शनि जयंती से बहुत लाभ मिलेगा। किसी पुराने मुक़दमे में फैसला आपके हक़ में आएगा। साथ ही व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। आप किसी काले कुत्ते को तेल लगी रोटी का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग थोड़े तनाव में रहेंगे। कारोबारियों को कम मुनाफा होगा। आपके बनते हुए काम अटक सकते हैं। आप किसी जरुरत मंद बुजुर्ग की मदद करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों पर शनि की ढईया होने के बावजूद उत्तम योग बन रहा है। आप इस शनि जयंती पर किसी गरीब को चांवलों का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को इस समय विशेष तौर से सावधान रहने की सलाह है। आप किसी भी वाद विवाद से बचें। आप किसी गरीब को खाने की वास्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप तनाव में भी रहेंगे। आप पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करें।


धनु राशि
धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती चलती रहेगी। आपको धन प्राप्ति के संकेत हैं। व्यवसाय में भी आय बढ़ेगी। आप किसी बुजुर्ग को अन्न या फल का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी स्वयं शनि है। इस कारण आपके कार्यों में सुगमता बनी रहेगी। विवादों से बचें। किसी पशु के लिए हरी घास का प्रबंध करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आपकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। आप किसी गरीब रोगी की दवा का प्रबंध करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

कभी नहीं आएगी पैसों की तंगी अगर घर पर रखेंगे ये 6 वस्तुएं

वास्तु शास्त्र का हम सभी के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही है। वास्तु शास्त्र अपने आप में एक सम्पूर्ण विज्ञान है, जिसमे विभिन्न दिशाओं और उनके प्रभाव का वर्णन किया जाता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुरूप ऐसी ६ वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको घर पर रखने से कभी भी घर में पैसों की तंगी नहीं आती है। तो आइये जानते हैं इन 6 वस्तुओं के बारे में।
पिरामिड
सबसे पहला नंबर आता है पिरामिड का। पिरामिड घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए पिरामिड को हमेशा उस कमरे में रखें जहाँ पर घर के सदस्य सबसे ज्यादा वक़्त बिताते हों।
हनुमान मूर्ति
आपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हमे घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित कर के नित्य रूप से उसकी पूजा करनी चाहिए।
लक्ष्मी कुबेर
अपने घर के मुख्य द्वार पर आपको लक्ष्मी कुबेर जी की मूर्ति या फोटो जरूर लगानी चाहिए। आप चाहें तो मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह भी बना सकते हैं। परन्तु ध्यान रहे की ये पैरों के निचे न आये।
वास्तु देव की मूर्ति
आप अपने घर में मौजूद सभी प्रकार के वास्तु दोषों को ख़त्म करने के लिए तथा घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए घर में वास्तु देव की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए।
सुराही या घड़ा
घर में पैसों की तंगी न हो साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हमे घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी हुई सुराही या घड़ा रखना चाहिए। जब भी इसमें पानी कम होने लगे, तब इसमें पानी भर दें।
कछुआ या मछली
आप अपने घर के मुख्य द्वार के समीप धातु से बना हुआ कछुआ या मछली जरूर रखें। परन्तु ध्यान रहे की कछुए का मुँह घर के अंदर की तरफ हो। अगर कछुए का मुँह मुख्य द्वार की तरफ होगा तो धन आएगा नहीं अपितु जाएगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday 15 May 2018

जाने कैसे 1 शिकायत मिलने पर बंद हो जाएगा आपका सिम और मोबाइल

देश भर में मोबाइल फ़ोन से जुड़े अपराधों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब सी डॉट ने मंत्रालय को एक ऐसा तंत्र विकसित करने की सिफारिशें भेजी थीं जिसमे कहा गया था की मोबाइल फ़ोन के खो जाने या चोरी हो जाने की दशा में जब भी उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें तो उसके नंबर के साथ साथ उसका मोबाइल भी आटोमेटिक बंद हो जाए।


इसके अलावा अगर वो दूसरा मोबाइल नंबर या सिम कार्ड डालें तो तुरंत उसकी लोकेशन कंपनी और साइबर पुलिस के पास पहुँच जाए। दरअसल इसमें हर एक सिम कार्ड को IMEI नंबर के साथ लिंक कर दिया जाएगा। इससे अगर उपभोक्ता का मोबाइल कहीं खो जायेगा या चोरी हो जायेगा तो उसे आसानी से रिकवर किया जा सकेगा।
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति मोबाइल का IMEI नंबर बदलता हुआ पाया जाता हैं तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी तथा उसे जेल भी हो सकती है। ये सब तब हुआ है जब एक रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है की देश में एक IMEI नंबर पर 18 हज़ार सिम कार्ड चल रहे हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 14 May 2018

वट अमावस पर जरूर करें ये काम पूरी होगी हर मनोकामना

इस साल वट अमावस दिनांक 15 मई 2018 को पड़ रही है। वट अमावस ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस के दिन किया जाता है। इसे सुहागिनों ख़ास तौर पर मानती है तथा अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है। इस दिन वट वृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है की वट वृक्ष में त्रिदेव यानि की ब्रह्मा विष्णु और महेश का वास होता है।
मान्यता के अनुसार इस व्रत को सावत्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाने के लिए रखा था। इसी कारण इसे वट सावित्री व्रत भी कहा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे है की इस दिन किन कामो को जरूर करना चाहिए।
सुहागिनों को इस दिन सोलह श्रृंगार करना चाहिए। वैसे तो इस व्रत की पूजा को वट वृक्ष के निचे करनी चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो आप वट वृक्ष की एक डाल घर पर लाकर एक गमले में लगा लें और खुले आसमान के निचे इसे वट वृक्ष के प्रतीक के रूप में पूजें।
वट अमावस पर इसकी कथा की भी बड़ी महानता है। अगर इस दिन वट सावित्री की कथा सुनी और सुनाई जाए तो आपकी सभी मनोकाना पूरी होती है। अगर आप के साथ कथा सुनने वाला कोई न हो तो आप एक दीपक जला कर भी अपनी कथा कह सकती है।
पूजा सम्पति के बाद वट वृक्ष की पूजा अवश्य करें। आप इसकी 3, 5, 7 या 108 अपनी श्रद्धा के अनुसार परिक्रमा कर सकती है। इस दिन आप प्रसाद में काले चने और आटे के बरगद जरूर बनाएं। साथ ही घर पर मौजूद बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday 12 May 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 13-05-2018 से 19-05-2018: जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले लोगों का इस सप्ताह मन मुताबिक कोई काम नहीं होगा। चारो तरफ से परेशानियां आपको घेर लेंगी। आप को घरेलु परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपने को हारा हुआ सा महसूस करेंगे। आप के लिए एक ही सलाह है की जहां पर है वहीँ पर खड़े रहें और समय बदलने का इंतज़ार करें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह धन अर्जित करने के कई मौके प्राप्त करेंगे। आप आगे बढ़ने के लिए प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। लेकिन कुछ परिस्थियों में आपको लगेगा की स्थितियां आपके हाथों से निकल रहीं हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करेंगे। आपको अपने मित्रों और परिवार से सहयोग और प्रशंसा प्राप्त होगी। इस सप्ताह आप थोड़े सतर्क रहे। बढ़े हुए खर्चों के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने घर परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप किसी शादी या पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। इस सप्ताह किसी मुक़दमे को लेकर परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने द्वारा लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो किसी का आपके जीवन में पदार्पण हो सकता है। आप का ये सप्ताह थोड़ा उथल पुथल भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह सभी के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आप को अपने परिवार और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने जीवन के दोहराहे पर खड़े हैं। अब आपको ये सुनिश्चित करना हैं की आपको कहाँ जाना है। आप इस सप्ताह थोड़े धार्मिक भी होंगे।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। आप ये भली भांति जानते हैं की कोई भी परिस्थिति हमेशा के लिए नहीं रहती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में जबरदस्त वापसी करेंगे। आपको अन्य स्रोत से आय प्राप्त होगी। आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे। आप के सम्बन्ध अपने परिवार के साथ और मजबूत बनेगे। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी बातों को और अधिक प्रभावी तरीको से रख पाएंगे।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों इस सप्ताह एक नई शुरआत करेंगे। आप धन तो अर्जित करेंगे परन्तु आपके खर्चे भी उसी तरीके से अधिक होंगे। आप इस सप्ताह निवेश सम्बन्धी निर्णय भी ले सकते हैं। कारोबारी किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह किसी न किसी सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे और अपने को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आप दूसरों की मदद भी करेंगे। आप पर गणेश जी की कृपा बनी रहेगी। आप को जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप इस सप्ताह पैसा कमाएंगे भी और खर्च भी खूब करेंगे। आप अपने घर परिवार के साथ समय बिताएंगे। कारोबारियों को किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यों को बड़ी ही गहनता के साथ करेंगे। आप अपने जीवन में उन्नत्ति के लिए संकल्पित हैं। आप अपने द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसंसा होगी जो आपके लिए प्रेरणा का काम करेगी।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 10 May 2018

जाने कौन है ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे

आईपीएल चल रहा है और साथ ही चल रहा है प्रतियोगियों के बीच में ऑरेंज कैप पर कब्जे को लेकर होड़। इस बार ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत। ऋषभ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 63 गेंदों में 128* रन बनाये। इसी के साथ इस आईपीएल में 11 मैचों में तीन अर्धशतक और एक शतक के दम पर उन्हों ने अब तक 521 रन बना लिए है।
इसके बाद नंबर आता है सनराइजर्स हैदराबाद के केन विल्लियम्स का जिन्होंने 11 मैचों में 493 रन बनाएं है। उनका उच्चतम स्कोर रहा है 84 रन। इसके बाद इस लिस्ट में आते हैं किंग्स इस पंजाब के के एल राहुल का। राहुल ने 10 मैचों में 467 रन बनायें है। उनका उच्चतम स्कोर रहा है 91* रन।
चौथे नंबर पर आते हैं मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव। यादव ने 11 मैचों में 435 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर रहा है 72 रन। पांचवे नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स के अम्बाती रायडू। रायडू ने अब तक 10 मैचों में 423 रन बनाये है। उनका उच्चतम स्कोर रहा है 82 रन।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

क्यों की जाती है खंडित शिवलिंग की पूजा

वैसे तो हिन्दू धर्म में मूर्ति पूजा की जाती है। साथ ही मूर्ति पूजा करने के कुछ नियम भी हैं जिन्हे हर किसी को मानना पड़ता है। जैसे की कोई भी व्यक्ति मूर्ति या प्रतिमा को अशुद्ध हाथों से नहीं छू सकता। इसके अलावा देवी देवता को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद भी शुद्ध होना चाहिए।


शास्त्रों के अनुसार मंदिर में अगर कोई भगवान् की प्रतिमा खंडित हो जाए तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। खंडित मूर्तियों या प्रतिमाओं की पूजा करना अनुचित माना जाता है। परन्तु यहाँ पर भगवान् शिव का स्वरुप शिवलिंग एक अपवाद है। आप इस संसार में व्याप्त किसी भी शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं फिर चाहे वो मूर्ति या प्रतिमा खंडित ही क्यों न हो। ऐसा इसलिए है क्यूंकि ऐसा माना जाता है की शिव इस संसार में हर स्वरुप में विद्यमान हैं। इसलिए उनका शिवलिंग चाहे सम्पूर्ण हो या खंडित वो हर तरह से पूजनीय है।
अब आगे से अगर आपको कभी भी कोई शिवलिंग मिले फिर चाहे वो खंडित ही क्यों न हो उसके समक्ष हाथ जरूर जोड़ लें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday 9 May 2018

गोद भराई की रसम क्यों की जाती है


हिन्दू धर्म में 16 संस्कारों का महत्त्व है। इन संस्कारों की शुरआत गर्भधारण से शुरुआत होती है और आखरी संस्कार अंत्येष्टि तक के होते है। आज हम आपको इन्ही में से एक गोद - भराई के बारे में बताने जा रहे है। दरअसल हम में से बहुत से लोग इस रसम को निभाते तो जरूर है पर ये नहीं जानते की इसको आखिर क्यों मनाते है।
हिन्दू धर्म में गर्भ धारण के सातवें महीने में गोद भराई की रसम मनाई जाती है। इस रसम में आने वाली संतान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक विशेष प्रकार की पूजा की जाती है। साथ ही भावी माता पिता को घर परिवार के बड़े बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं तथा उनके मंगल जीवन की कामना करते है।
इसके अलावा गर्भवती महिला की गोद में बहुत सारे फल, सूखे मेवे, डॉयफ्रुइट्स इत्यादि डाले जाते है। जो की प्राकृतिक रूप से तेलिये होते है। इन्हे खाने से गर्भवती महिला और उसकी संतान को पोषण तो मिलता ही है साथ ही प्रसव के समय कम पीड़ा होती है।
इसके अतिरिक्त कुछ जगहों पर महिला को गोद भराई के बाद उसके मायके भेज दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि महिला हो अपने अपनी ससुराल की अपेक्षा मायके में ज्यादा आराम मिल सके। तो ये थी गोद भराई से जुड़ी कुछ बातें। आगे भी हम इसी तरह की जानकारियां आपके साथ साझा करते रहेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 7 May 2018

पुरुष कैसे करें अपनी महिला मित्र को इम्प्रेस

पुरुष अक्सर ये चाहते हैं की जब भी लोगों के बीच में हों तो लोग उन्हें गंभीरता से लें। दरअसल लोगों को इम्प्रेस करने के लिए आपकी वेशभूषा और आपके अपीयरेंस का बहुत बड़ा हाथ होता है। साथ ही हम आपको ये बताने जा रहें की कैसे आप अपने पहनावे से अपनी महिला मित्र को इम्प्रेस कर सकते हैं। आइये जाने क्या हैं वो बातें जो करती हैं लोगों को इम्प्रेस। तो चलिए शुरू करते हैं।
सजना संवारना
सबसे महत्वपूर्ण होता है सजना संवारना। जी हाँ अब वक़्त बदल गया है। आज के दौर में सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी अपने सजने सँवारने पर वक़्त और पैसा दोनों लगते हैं। और हों भी क्यों न क्यूंकि जब भी आप जब भी लोगों के बीच में जाते हैं तो सबसे पहले उनकी नज़र आपके चेहरे और लुक्स पर पड़ती है।
हेयर स्टाइल
आपका हेयर स्टाइल भी आपके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। इसलिए हमेशा अपने लिए एक हेयर स्टाइल चुने जो आपके लुक्स को और बढ़ाए।
हाथ मिलाना
आपके हाथ मिलाने का तरीका भी आपका फैशन स्टेटमेंट बन जाता है। आप जब भी किसी के साथ हाथ मिलाए हमेशा मजबूती के साथ मिलाए। परन्तु महिलाओं से हाथ बड़े ही सॉफ्टनेस के साथ मिलाएं।
टैटूस
अगर आपको टैटूस का शौक है तो ये भी आपकी पर्सनालिटी को रिफ्लेक्ट करते है। वैसे टैटूस आपको सोच समझ कर बनवाने चाहिए।
दाढ़ी और मूंछे
आपके चेहरे पर मौजूद दाढ़ी और मूंछे भी आपकी शख्सियत पर प्रभाव डालते हैं। आपको हमेशा इन्हे ट्रिम कर के रखना चाहिए।
एक्सेसरीज
इसके बाद आपकी एक्सेसरीज की तरफ लोगों का ध्यान जाता है। आप अपने पहनावे के अनुसार ही अपनी एक्सेसरीज को चुने।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 4 May 2018

क्यों कुछ लोगों को होता है रात का खौफ

हम में से कुछ लोगों को रात का खौफ होता है। ये वो लोग होते हैं जिन्हे रात में कोई भी काम अकेले करने में डर लगता है। ये आधी रात में ही चौंक कर उठ जाते हैं। या कभी कभी लगता है की कमरे में और भी कोई है या कोई आपको छुप कर देख रहा है। आज हम आप से इसी विषय पर बात करने जा रहें है।
दरअसल हिन्दू धर्म में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अलग अलग जगहों पर ऐसी मान्यता है की रात के वक़्त आसुरी या बुरी शक्तियां सबसे ज्यादा प्रबल होती है। इसी कारण जो लोग तंत्र विद्या आदि करते हैं वो रात का समय ही इस कार्य के लिए चुनते है। कैथोलिक धर्म में भी उलटे क्रॉस के निशान को शैतान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
ऐसी मान्यता है की सुबह के तीन बजे ये शैतानी शक्तियां अपने चरम पर होती हैं। ऐसा भी कहा जाता है की इस समय रूहें भटकती रहती है। और कभी ये आपके आस पास से भी होकर गुजरती है। इसलिए कभी कभी किसी के दिखाई न देने के बावजूद आपको ये महसूस होता है की कोई आपके पास से गुजरा है।
हालाँकि हिन्दू धर्म में इसके बाद का चार बजे का समय ब्रह्मुहुर्त माना जाता है। और ऐसी मान्यता है की इस समय की गयी पूजा और तपस्या कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है। अगले लेख में में हम बताएंगे की कैसे आप अपने इस खौफ से पार पा सकते है। साथ ही कुछ आसान से टोटके भी जिससे इस डर से बचा जा सके।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

अब कीजिये दिल खोल के बातें वो भी बिना किसी सिम कार्ड और नेटवर्क के

मोबाइल फ़ोन का सिम कार्ड एक ऐसा शब्द है जिससे हर कोई भली भांति वाकिफ है। हम लोगों के पास एक या एक से अधिक सिम कार्ड मौजूद हैं जिन्हे हम अपनी जरूरत के अनुसार कॉल या इंटरनेट के लिए उपयोग में लाते हैं। पर आगे आने वाले समय में आपको कॉल करने के लिए सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
दरअसल देश भर में कॉल ड्राप की बढ़ती समस्या के कारण ट्राई ने सरकार के पास इंटरनेट टेलीफोनी का प्रस्ताव भेजा था जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। इंटरनेट टेलीफोनी के माध्यम से कोई भी उपभोक्ता बिना सिम कार्ड या मोबाइल नेटवर्क के भी देश भर में किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल पर कॉल कर सकता है।


इस सुविधा में उपभोक्ता को इंटरनेट टेलीफोनी प्रोवाइड कराने वाली टेलीकॉम कंपनियों की एक ख़ास ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद वो भले ही ऐसी किसी बिल्डिंग या जगह पर हो जहाँ मोबाइल नेटवर्क न आ रहा हो पर सिर्फ वाईफाई नेटवर्क की सहायता से वो भारत वर्ष में कहीं भी कॉल कर सकेगा। अगले कुछ ही महीनो में आपको ये सुविधा अपनी टेलीकॉम कंपनी के द्वारा मुहैया करा दी जायेगी। तो करिये दिल खोल के बातें वो भी कॉल ड्राप की समस्या के बिना।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये