Saturday 27 October 2018

खुशखबरी! एकांश (#ekaansh).....एस्ट्रो, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल ब्लॉग



मित्रों आपका यह पसंदीदा ब्लॉग अब शिफ्ट हो गया है दूसरे प्लेटफार्म और अलग-अलग भाषा में। हिंदी में जानकारी के लिए आप ekaansh.in तथा अंग्रेजी संस्करण के लिए आप en.ekaansh.in पर क्लिक करें। जिससे आपको तरह तरह की जानकारी और खबरें मिलती रहें। अगर आपका कोई सुझाव या शिकायत हो तो पर हमे ekaanshenterprises@gmail.com ईमेल करें। आप हमारे व्हाट्सप्प नंबर +919837556449 पर भी कांटेक्ट कर सकते हैं। धन्यवाद! टीम एकांश

                                    
Friends, your favorite blog is now shifted to other platforms in different languages. For Hindi do visit the link ekaansh.in and for English, you can visit en.ekaansh.in so that you can get all the latest information. If in case you have some queries or doubts then write or email to us at ekaanshenterprises@gmail.com You can also contact us on our WhatsApp +919837556449. Thank You.... Team-Ekaansh

Tuesday 29 May 2018

बरसों पुरानी खुजली को ख़त्म करने के अचूक उपाए

कई बार देखा गया है की व्यक्ति खुजली की समस्या से ग्रसित होता है। बहुत सारे मामलों में ये खुजली कुछ दिनों या महीनो पुरानी न होकर सालों पुरानी भी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाए बताने जा रहे हैं जो की आपकी खुजली की समस्या को जड़ से ख़त्म कर देगा।
आप एक नीँबू लिए और उसे बीच में से काट लें। अब उसके कटे वाले भाग को शरीर पर जिस हिस्से में खुजली हो उस पर लगा दो। ऐसा दिन में दो से तीन बार तक करें। कुछ ही दिनों के नित्य रूप से करने पर सालों पुरानी खुजली ठीक हो जायेगी।
अगर खुजली बहुत पुरानी न हो तो उस पर एलोविरा को काट कर लगाएं। इससे भी खुजली में राहत मिलती है।
ध्यान रहे की अगर आपकी त्वचा कटी हुई हो तो उपरोक्त नुस्खे न अपनाएं या अगर आपको लगता है की उपरोक्त उपायों से कोई आराम नहीं मिल रहा है तो तुरंत किसी अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएं। 
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 28-05-2018 से 03-06-2018: जाने कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह नए लोगों से मिलेंगे जो की उन्हें दूरगामी अच्छे परिणाम देंगे। आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। व्यापारियों को अपने कारोबार में अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों पर ध्यान देंगे। आप पूरे उत्साह के साथ अपने कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। कोई भी आर्थिक निर्णय सोच समझ कर लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी अन्य स्रोत से आय प्राप्त हो सकती है। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी भी निर्णय लेने में जरूरत से ज्यादा वक़्त लगते हैं जिससे आप को कई बार निराशा हाथ लगती है। आपको किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह नए लोगों के साथ मिलकर नए काम को अंजाम देंगे। शुरआत में थोड़ी परेशानी आ सकती है। परन्तु आप कठिनाइयों पर पार पा लेंगे। आप इस सप्ताह थोड़े ज्यादा सामाजिक रहेंगे।  
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक ये जानते हैं की सफलता पाने के लिए मेहनत करना बहुत ही जरूरी है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने कार्यों को पूरी दक्षता के साथ करेंगे।


तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से तारीफ पाएंगे। आपके निजी जीवन में कुछ अच्छा घटित होने वाला है। अविवाहितों के लिए अच्छे संकेत है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस समय किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने अपने जीवन में बहुत कुछ पा लिया है। आप इस सप्ताह नए लोगों से मिलेंगे। आप किसी ख़ास व्यक्ति के साथ अपने सम्बन्ध आगे बढ़ा सकते हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों को इस सप्ताह थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप जो भी निर्णय लेने जा रहे है उन्हें सोच समझ कर लें। आप इस सप्ताह थोड़े आध्यात्म की और मुड़ेंगे। आप थोड़े तनाव में भी रह सकते हैं।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह पार्टी इत्यादि में मस्त रहेंगे। आप का मन भटक रहा है क्यूंकि आप बड़ी ही तेज़ी से आगे बढ़ रहे है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रह सकता है। आप अपने विवेक से काम लें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी गतिविधियों को सोच समझ कर करें। आप दूसरे लोगों की मदद भी करेंगे। आपको मेहनत का फल भी प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे जिसके कारण वो अपने घर परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये