Tuesday 31 October 2017

जाने कैसे बदलेगी आपकी किस्मत सिर्फ एक लौंग से

वैसे तो सभी व्यक्ति अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं परन्तु जाने अनजाने हम में से बहुत से लोग कुछ गलतियां करते हैं जिसके कारण हमे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं एक ऐसा अचूक उपाय जिसको करने से आपकी समस्त परेशानी दूर हो जाएगी।
सुबह पूजा के वक़्त दीये में एक लौंग या दो कपूर डालकर पूजा करे। कुछ ही दिनों में आपकी किस्मत बदलती हुई आप खुद ही महसूस करेंगे। 
पांच दाने काली मिर्च के अपने सर पे से सात बार फिरा ले फिर इसे किसी चौराहे पे जा के चारो दिशाओ में एक एक दाना फेक दे और पांचवा दाना आकाश की ओर फेके। ऐसा करने से आपकी पैसो से सम्बंधित समस्या का समाधान हो जायेगा।

एक नीम्बू पे चार लौंग लगा दे और ॐ श्री हनुमंते नमः मंत्र का २१ बार जाप करे। फिर इस नीम्बू को अपने साथ काम पे लेते जाये आप जिस काम से जा रहे होंगे उसमे सफलता मिलेगी।
अपने मन को शांत रखने के लिए कपूर और फूल वाली लौंग को एक साथ जला ले और इसे दो तीन दिन में एक बार खा ले। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा। 
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

किस दिन काटने चाहिए बाल या नाखून

इंसान के जीवन में धन के महत्व को बताने की ज़रुरत नहीं है। ये सभी जानते है। परन्तु कुछ ऐसे काम जो लोग अनजाने ही कर जाते है जिससे माँ लक्ष्मी रूठ जाती है। इनमे से एक काम है बाल और नाखूनों का काटा जाना। आइये जानते है कि किस बालो और नाखूनों को काटने से हो सकती है धन वर्षा।  

रविवार सूर्य देवता का दिन होता है और इसलिए इस दिन बाल और नाखून काटने से बुद्धि का नाश होता है।
सोमवार के दिन चन्द्रमा और शिव जी का माना जाता है। इसलिए इस दिन बाल और नाखून काटना परेशानियों को खुला निमंत्रण देने जैसा होता है।
बुधवार और शुक्रवार के दिन बाल और नाखून काटने से घर में बरक्क्त आती है। तिजोरी में रखा हुआ धन स्थिर रहता है और कारोबार में वृद्धि होती है।
मंगलवार, बृहस्पतवार और शनिवार के दिन बाल और नाखून सुरक्षा कवच की तरह से काम करते है। इसलिए इन दिनों में बाल और नाखून काटने से मना किया जाता है।  
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

किस राशि के लोग बोलते है सबसे ज्यादा झूठ

यूँ तो हर व्यक्ति खुद को बचाने के लिए या फिर अपने फायदे के लिए कभी ना कभी झूठ बोलता ही है परन्तु कुछ लोगो पे झूठ बोलने का असर इनकी राशि से भी होता है।  तो आईये जानते है किस राशि के लोग बोलते है सबसे ज्यादा झूठ।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग अपनी हर बात के लिए कहीं ना कहीं झूठ का सहारा लेते ही है।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगो को झूठ बोलने में बहुत ही निपुड़ होते है। ये लोग बड़ी ही आसानी से झूठ बोल लेते है।
कुम्भ राशि

ये लोग अपना काम करवाने के लिए किसी भी प्रकार का झूठ बोल सकते है।
कर्क राशि
इस राशि के लोगो को अपनी बात बड़ी ही घुमा फिरा के बोलने की आदत होती जिसके लिए इन्हे झूठ का सहारा लेना पड़ता है। परन्तु ये लोग हमेशा झूठ नहीं बोलते है। 
मेष राशि
इस राशि के लोग दूसरों को बचाने के लिए झूठ का सहारा लेते है। ज़रुरत होने पे ही ये लोग अपनी बात घुमा फिरा के बोलते है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 30 October 2017

शनि कर रहा है धनु राशि में प्रवेश क्या होगा आपकी राशि पर असर

ज्योतिष में शनि को न्याय के देवता के रूप में देखा जाता है। इस 26 अक्टूबर को शनि धनु राशि में प्रवेश कर गया है। आइये जानते हैं क्या होगा विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव। शनि देव अगले 24 महीनो के लिए धनु राशि में प्रवेश कर गया है।
शनि के इस बदलाव से मेष राशि वालों का भाग्य उदय होगा। साथ ही वृषभ राशि को मानसिक तनाव रहा करेगा। मिथुन राशि के जातकों को घरेलु समस्या उत्त्पन्न होगी तथा कर्क राशि वाले व्यक्तियों के रुके हुए काम पुरे होंगे। सिंह राशि वाले जातकों को धन की प्राप्ति होगी परन्तु कन्या राशि को तनाव का सामना करना पड़ेगा। तुला राशि के जातकों को उन्नत्ति प्राप्त होगी तथा वृश्चिक राशि के जातको को धन की प्राप्ति होगी। धनु राशि के लोगों को मानसिक और आर्थिक कष्ट बना रहेगा। मकर राशि के रुके हुए काम पूरे होंगे। कुम्भ राशि वाले व्यक्तियों को धन लाभ होगा। मीन राशि वाले जातकों को व्यापार में वृद्धि होगी तथा धन की प्राप्ति होगी।

अब तुला राशि से शनि की साढ़ेसाती, तथा मेष और सिंह राशि से शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी। परन्तु साथ ही मकर राशि में शनि की साढ़ेसाती की शुरुआत भी हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि में शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण लाभदायक सिद्ध होगा। धनु राशि में मध्य चरण बहुत ही उतार चढ़ाव वाला रहेगा। मकर राशि का पहला चरण कुछ लाभदायक सिद्ध होगा। वृश्चिक और कन्या राशि वालों के लिए शनि की ढैया कष्टदायक सिद्ध होगी।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Sunday 29 October 2017

35 की उम्र के बाद क्या ना खाए

इस उम्र में सबसे अच्छा है की आप रोजाना व्यायाम करे या थोड़ा टहलने जाये।  फिर भी यदि आप थोड़ा सा अपने खान पान का धयान भी रखे तो आप निश्चित ही स्वस्थ रहेंगे। तो आये जानते है कौन सी चीज़े ना खाने से आप रह सकते है स्वस्थ। 
सफेद ब्रेड
इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने से कॉन्स्टिपेशन की समस्या हो सकती है।

जंक फ़ूड या ऑयली फ़ूड
इसे रोज खाने से फैट भी बढ़ता है और वजन भी। ज्यादा उम्र में अधिक तेल को पचना मुश्किल हो जाता है।
कोल्ड ड्रिंक या सोडा
इसे ज्यादा मात्र में लेने से किडनी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सफ़ेद चावल
इसमें कार्बोहायड्रेट की मात्रा अधिक होती है जो नुक्सान करती है।
चीनी
अधिक मात्रा में चीनी का प्रयोग करने से डायबिटीज हो सकती है।
नमक
अधिक मात्रा में नमक को खाने से किडनी, ब्लड प्रेशर और हार्ट की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजि

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 30-10-2017 से 05-11-2017: जाने कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
इस सप्ताह आपके जीवन में प्यार सर्वोपरि रहेगा। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आप के प्रेम सम्बन्ध और भी मजबूज होंगे। आप को अपने जीवन में दूसरे विषयों पर भी ध्यान देने की आवशयकता है। इस सप्ताह परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह आपको सबसे ज्यादा परेशानी ये रहेगी की आपका जीवनसाथी आपसे भिन्न मत रखेगा। जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा की जीवनसाथी के साथ बैठ कर अपने बीच के मुद्दों को सुलझा लें। अपने लक्ष्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आप बेवजह जोखिम लेने से बचें। आपके आस पास कोई दुर्घटना घट सकती है जिसका असर आपपर भावनात्मक roop से होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। अगर आप अपने कार्यस्थिति में परिवर्तन की अपेक्षा कर रहें हैं तो उसके मौके आपको मिलेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आप दोस्तों पर अधिक भरोसा करेंगे। अगर आप कोई पुराना सम्बन्ध सुधारना चाहते हैं तो ऐसा करने का उचित समय है। वैसे तो आप अपने जीवन में बाहरी व्यक्तियों पर बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करते पर ऐसा न कर के आप अपना ही नुकसान करते हैं। इस सप्ताह आप यात्रा पर भी जा सकते हैं।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आपने अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया है। और आप हमेशा अपने जीवन में मुसीबतों पर विजय प्राप्त की है। इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ेंगे। साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापर के विस्तार की सम्भावना है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस सप्ताह आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहेंगे। आपको सफलता प्राप्ति की लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आप जीवन में अगर अपनी शैली विकसित करेंगे तो आपको सफलता जल्दी मिलेगी। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
इस सप्ताह आपको पारिवारिक वाद विवाद का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आप बहुत अधिक तनाव में रहेंगे। इस सप्ताह कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आपको किसी अन्य स्रोत से आय प्राप्त हो सकती है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस सप्ताह आप तनाव और मानसिक परेशानी को कम करने के लिए खरीदारी करेंगे। आप वास्तविकता का सामना करने में अपने आपको असहज महसूस कर रहे है। आप अपने जीवन में रोमांच बनाएं रखना चाहते हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस सप्ताह आप अधिक परिपक़्व दिखाई देंगे। आपने आपने जीवन के निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेंगे। आपकी जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आप अपने कार्यों को पूरी आत्मविश्वास और कुशलता पूर्वक करेंगे।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस सप्ताह आपके जीवन में किसी व्यक्ति का प्रवेश होगा और आप अपने को उसके इशारों पर कार्य करने के लिए बाध्य महसूस करेंगे। आप उस व्यक्ति के करिश्माई व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आपके मन में इस सप्ताह बहुत से विचार उत्पन्न होंगे। आप को ये देखना होगा की उनमे से कौन से विचार आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। आपको इस सप्ताह यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आपने अपने जीवन में बहुत बार सफलता और असफलता दोनों ही प्राप्त की है। आप हर चुनौती का डट कर सामना करते हैं। आप जीवन की कसौटी पर कई बार परखें गयें हैं। आपने अपने अंदर एक शैली विकसित की है जो की आपको सफलता दिलाएगी।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 9)

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -33
गोलू: वो दिन आ रहे है,  जब सुबह उठ कर सबसे बड़ा फैसला लेना होता है....
मोलू: कैसा फैसला?
गोलू: नहालूँ या रहने दूँ..!!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -34
गोलू: माँ छोटी मुसीबतों में काम आती है,और पिता बड़ी मुसीबतों में।
मोलू: जैसे?
गोलू: जैसे अगर चींटी काटी तो..  'उई माँ' और अगर शेर आ गया तो.. 'अरे बाप रे' 

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -35
गोलू: मैं कल रेस्टोरेंट में खाना खाने गया, एक लड़की आई और हस कर बोली आप सिंगल हो???
मोलू: फिर क्या हुआ?
गोलू: मैंने भी हस कर कहा जी हाँ ।
मोलू: फिर?
गोलू: बस वो सामने वाली कुर्सी लेकर चली गई
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -36
गोलू: आज रात 12 बजे से PM बदल जाएगा
मोलू: और उसकी जगह?
गोलू: 12 बजे के बाद AM आ जाएगा !!
नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ekaanshenterprises.blogspot.in ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

Friday 20 October 2017

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 8)

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -29
गोलू: मुझे 2 दिहाड़ी मजदूरों की जरुरत है... कोई हो तो बताना
मोलू: क्या काम है?
गोलू: दिवाली वाले मैसेज डिलीट करवाने हैं!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -30
गोलू: अब नौकरी में आके सोच रहा हूँ.....एक दिन मैथ्स के सर से मिलू और पूछुं.....
मोलू: क्या?
गोलू: आपने जो साइन/ कॉस/ थीटा/अल्फ़ा/लेमड़ा, तेमड़ा, अदरक, लसून जो पढ़ाया था वो यूज़ कहाँ करना हैं???

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -31
गोलू को लड़की वाले देखने आए।
लड़की : आपको किसमें इंटरेस्ट है ?
गोलू: क्रिकेट।
लड़की : वाह, और किसी स्पोर्ट में भी इंटरेस्ट है क्या?
गोलू: फुटबॉल, हॉकी
लड़की : वाह आप तो स्पोर्ट्स के काफी शौकीन लगते हैं। वैसे करते क्या हैं आप?
गोलू: जी मैं तो सट्टा लगाता हूं।
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -32
गोलू: धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान आपको इतना धन दे कि…
मोलू: की मतलब?
गोलू: तेरा  नाम भी काले धन की लिस्ट में आ जाए...
नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ekaanshenterprises.blogspot.in ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

Tuesday 17 October 2017

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 7)

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -25
गोलू: पता है इस समय देश में दो खेल चलाये जा रहे हैं?
मोलू: कौन कौन से ?
गोलू: (1)अमिताभबच्चन चला रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति?
(2) मोदी और जेटली चला रहे हैं कौन बचेगा करोड़पति?

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -26
गोलू: आज सुबह ही बीवी का फोन आया. रो रही थी ... मुझको सॉरी कहा ... उसी रोते हुये स्वर में वह यह भी बोली ... तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी ... सब कुछ सुनूंगी ... जो कहोगे करुँगी… ये सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया ...
मोलू: देखा भाभी तुम्हे कितना चाहती है?
गोलू: वो तो ठीक है पर ये पता नहीं चला की फ़ोन किसका था, शायद राँग नबंर था, लेकिन अच्छा लगा!!!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -27
गोलू की पत्नी:  जी आपको याद है कि जब आप मुजे देखने आऐ थे तब मैने किस रंग की साडी पहनी ??
गोलू:  नही
गोलू की पत्नी:  इस  का मतलब की आप मुझसे प्यार नहीं करते?
गोलू:  अरे एसी बात नहीं है…. जब कोई पटरी पर लेटने जाता है तब वो ये थोड़ी देखता है की ट्रेन शताब्दी है या ऐक्सप्रेस!!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -28
गोलू: मेरी शादी भरोसे और समझ पर टिकी है!
मोलू: अच्छा…. वो कैसे?
गोलू: मेरी बीवी मुझ पर भरोसा नहीं करती और मैं उसको समझ नहीं पाता !!!
नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ekaanshenterprises.blogspot.in ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 6)

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -21
गोलू: इस समय दिल्ली और बिहार वालों का सबसे बड़ा दुःख क्या है?
मोलू: दिल्ली वाले का दुःख-- बोतल है रॉकेट नही, बिहार वालों  का दुःख-- रॉकेट है बोतल नही !

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -22
गोलू: अमेरिका  कोरिया पर परमाणु बम फोड़ने की फिराक में है
मोलू: और हम  यहाँ सूतली बम पर  रोक लगा रहे है !
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -23
गोलू: मुझे यह पूछना था कि दिपावली में दिया तो जला सकते है ना??
मोलू: ऐसा क्यों पूछ रहे हो ?
गोलू: ग्लोबलवार्मिंग का तो कोई प्रॉब्लम नहीं है ??
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -24
गोलू: दुनिया का सबसे बड़ा त्यौहार कौन सा है?
मोलू: घरवाली !
गोलू: कैसे?
मोलू: हफ्ते में 3-4 बार मनाना ही पड़ता है !
नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ekaanshenterprises.blogspot.in ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

Sunday 15 October 2017

दैनिक राशिफल दिनांक 15-10-2017: जाने कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
आज के दिन आप के लिए प्रसन्ता दायक रहेगा। आपका कोई नया प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो सकता है। आज आप निवेश सम्बन्धी कोई निर्णय ले सकते है। व्यापारियों के लिए नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
आज के दिन आपका अपने परिवार से तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अन्य स्रोत से लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर आप कहीं संपत्ति में निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
आज नौकरीपेशा लोगों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आपको अपने भाई बहनो से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
आज का दिन आपकी जमा पूंजी बढ़ाने के लिए अच्छा है। आप निवेश सम्बन्धी निर्णय ले सकते है। आज लोग आपकी वाणी से प्रभावित होंगे। अगर किसी के साथ सम्बन्ध सुधारना चाहते हैं तो आज के दिन इसकी शुरुआत करें।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा आज अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अगर आप अविवाहित है तो आज आपको विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
आज आपमें उत्साह की कमी रहेगी। आपके व्यय आपकी आय से अधिक होने की वजह से आप तनाव में रहेंगे। आज आपको आर्थिक नुकसान झेलना पद सकता है। विद्यार्धी आज पढाई में रूचि नहीं लेंगे।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
आज का दिन आपके सपने पूरे होने का दिन है। आज आप अधिक धन कमाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
आज नौकरीपेशा लोग ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे आपके वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी अपने व्यापर को बढ़ाने की योजना बना सकते है। आज आपको अन्य स्रोत से आय प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आज आपकी संतान सफलता प्राप्त करेगी। विद्यार्थी आज एकाग्रता से कार्य करेंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वाहन चलते हुए आज सावधानी बरतें। आज भावुक होकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आज आप अपने परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई विकार हो सकता है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आज आपको पहले किये गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी आज अध्धयन में व्यस्त रहेंगे। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बनेगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 16-10-2017 से 22-10-2017: जाने कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपके अभिभावकों में किसी की तबियत ख़राब हो सकती है इसलिए सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपके खर्चे भी बेतहाशा बढ़ेंगे। आपके ज्यादा सक्रिय रहने के कारण आपकी तारीफ भी होगी।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस समय आप एक साथ कई सारे कार्यों में अपने हाथ डालेंगे जिसके कारण आपको सफलता मिलने की कम ही सम्भावना है। इस सप्ताह आप परिवार, रिश्तेदारों से मिलने में व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक काम के कारण आपका स्वास्थय गड़बड़ा सकता है।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आप अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें तथा उनको पूरा करने की कोशिश करें। इस सप्ताह आप सामाजिक रूप से ज्यादा सक्रीय रहेंगे तथा आप लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके परिवार में उम्नग भरा माहौल रहेगा।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आप अपनी भविष्य की योजनाओ न आंकलन करेंगे तथा सही निर्णय लेने का प्रयास करेंगे। आप अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त करना चाहते है परन्तु उसको प्राप्त करने के लिए कई बार अपना ही नुकसान कर बैठते है। इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ेंगे।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आपके जीवन में ये समय बदलाव का समय है। आप अपने कार्यक्षेत्र की गतिविधियों को सुगम बनाने का प्रयास करेंगे। आप वास्तविक और सामाजिक बंधनो से बंधे हुए है। आप इस सप्ताह किसी समाराहों में भी सम्मिलित हो सकते है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस सप्ताह आप अपनी जमा पूंजी बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे। परन्तु आप सावधान रहे। आपको किसी से धोखा मिल सकता है जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आप गलती से भी किसी गैर क़ानूनी गतिविधि का हिस्सा न बने।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
आप अपने जीवन को समृद्ध बनाने की दशा में ज्यादा सक्रीय दिखेंगे। आप इस समय पैसों से ज्यादा रिश्तों को अधिक महत्त्व देंगे जो की भविष्य में आप के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आप किसी सामाजिक गतिविधि का हिस्सा बनेगे।

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस सप्ताह आपके तनाव में कमी आएगी। आप अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर भी जा सकते है। आप इस सप्ताह आपने स्वास्थय पर ध्यान दें।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस सप्ताह आप किसी सम्बन्ध से छुटकारा प्राप्त करेंगे। ये समय आत्म-मंथन का समय है। आप अपनी गलतियों से सबक लें तथा भविष्य में अपनी गलतियां न दोहराएं। आप थोड़े संयम के काम लें। आने वाला समय आपके जीवन में स्थिरता लेकर आएगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस सप्ताह आप प्रसन्नचित रहेंगे। आप के जीवन में अनुकूल समय चल रहा है। आप अपने जीवन का आनंद लें। आप इस सप्ताह अपने घर परिवार के साथ खुश रहेंगे। आप अपने जीवन में मौजूद विकल्पों के प्रति सक्रीय रहें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आप इस सप्ताह आत्म विश्वास से भरे रहेंगे। आप के जीवन में खुशियां रहेंगी। आप किसी सामाजिक या धार्मिक अनुष्ठानो में भाग ले सकते हैं। सभी को खुश करने के कारण आप किसी के साथ बुरे बन सकते है तथा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आप इस सप्ताह कई सारी व्यसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप इस सप्ताह ऊर्जावान रहेंगे। तथा किसी समाराहों या पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। आप इस समय नए लोगों से मिल रहे रहें है तथा अपने लिए नयी सम्भावनाये विकसित कर रहें हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 13 October 2017

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 5)

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -17
गोलू: घर मे अगर 500 /2000की नोट हो तो धीरे-धीरे खर्च करते रहना
मोलू: क्यों?
गोलू: 8 नवंबर नजदीक आ रही है, याद दिलाना मेरा फर्ज है।
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -18
गोलू: ये जो 200 का नोट सरकार ने निकाला है, इसका कोई फार्म भरना है क्या?
मोलू: क्यों?
गोलू: अभी तक आया नहीं मेरे पास!!!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -19
गोलू: सब से निवेदन है कि  दीपावली के अवसर पर किसी भी प्रकार की मिठाई के चित्र ना भेजें।
मोलू: क्यों?
गोलू: मोबाइल में चींटियाँ घुस जाती हैं। मिठाई का डब्बा सीधे घर ही पहुंचा दें। कष्ट के लिये क्षमा।
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -20
गोलू: हॉस्पिटल का क्या मतलब होता है?

मोलू: पृथ्वी से स्वर्ग की ओर जाते समय जो टोल नाका आता है न, वही ' हॉस्पिटल ' होता है।