Friday 13 October 2017

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 5)


गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -17
गोलू: घर मे अगर 500 /2000की नोट हो तो धीरे-धीरे खर्च करते रहना
मोलू: क्यों?
गोलू: 8 नवंबर नजदीक आ रही है, याद दिलाना मेरा फर्ज है।
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -18
गोलू: ये जो 200 का नोट सरकार ने निकाला है, इसका कोई फार्म भरना है क्या?
मोलू: क्यों?
गोलू: अभी तक आया नहीं मेरे पास!!!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -19
गोलू: सब से निवेदन है कि  दीपावली के अवसर पर किसी भी प्रकार की मिठाई के चित्र ना भेजें।
मोलू: क्यों?
गोलू: मोबाइल में चींटियाँ घुस जाती हैं। मिठाई का डब्बा सीधे घर ही पहुंचा दें। कष्ट के लिये क्षमा।
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -20
गोलू: हॉस्पिटल का क्या मतलब होता है?

मोलू: पृथ्वी से स्वर्ग की ओर जाते समय जो टोल नाका आता है न, वही ' हॉस्पिटल ' होता है।
नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ekaanshenterprises.blogspot.in ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment