Sunday 29 October 2017

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 9)

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -33
गोलू: वो दिन आ रहे है,  जब सुबह उठ कर सबसे बड़ा फैसला लेना होता है....
मोलू: कैसा फैसला?
गोलू: नहालूँ या रहने दूँ..!!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -34
गोलू: माँ छोटी मुसीबतों में काम आती है,और पिता बड़ी मुसीबतों में।
मोलू: जैसे?
गोलू: जैसे अगर चींटी काटी तो..  'उई माँ' और अगर शेर आ गया तो.. 'अरे बाप रे' 

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -35
गोलू: मैं कल रेस्टोरेंट में खाना खाने गया, एक लड़की आई और हस कर बोली आप सिंगल हो???
मोलू: फिर क्या हुआ?
गोलू: मैंने भी हस कर कहा जी हाँ ।
मोलू: फिर?
गोलू: बस वो सामने वाली कुर्सी लेकर चली गई
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -36
गोलू: आज रात 12 बजे से PM बदल जाएगा
मोलू: और उसकी जगह?
गोलू: 12 बजे के बाद AM आ जाएगा !!
नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ekaanshenterprises.blogspot.in ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment