Friday 6 October 2017

दैनिक राशिफल दिनांक 07-10-2017: जाने कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
आज के दिन व्यापारियों को अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। आज स्टॉक मार्किट में निवेश किया जा सकता है। आज का दिन आपको प्रसन्नता प्रदान करेगा।

वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
आज आपके शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं, कृपया सावधान रहे।  आज आपके खर्चे अधिक होंगे जिसके कारण आप तनाव में रह सकते हैं। आज कहीं निवेश न करें।

मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
अगर आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो वो रद्द हो सकती है। विद्यार्थी आज एकाग्रचित होकर अध्यन में रूचि लेंगे। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना कुछ वक़्त के लिए स्थगित कर दें।

कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
नौकरीपेशा लोगों की कार्य स्थिति में सुधार आएगा। आपकी चिंताओं में कमी आएगी। आप अपने माता - पिता के स्वास्थय का ख्याल रखें। जीवनसाथी के नाम पर संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आज के दिन आप अधिक धन अर्जित करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मन मुटाव हो सकता है। आपकी संतान को कोई पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। आपको कोई मानसिक परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
आज आप कहीं पर निवेश न करें। सड़क पार करते हुए या वाहन चलाते हुए अधिक सावधानी बरतें। आज आपको कोई अशुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
आज के दिन कारोबारी नए साझेदार बना कर अपने व्यापार में वृद्धि करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप आज रूमानी हो सकते हैं। ये दिन अपनी जमा पूंजी बढ़ाने के लिए अच्छा है।

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
आज आप किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते है। नौकरीपेशा लोगों के आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।



धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आज आप किसी भी कार्य को बड़े उत्साह के साथ करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। खिलाड़ियों के लिए आज पदक प्राप्ति के संकेत है।

मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
आज के दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते है। आज के दिन आपकी जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी।

कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आज आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपसे अधिक परिश्रम कराएगा। आपके सम्बन्ध जीवनसाथी के साथ मधुर बने रहेंगे। आप को आज अपनी  संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज अगर वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। अपने स्वास्थय के प्रति सावधान रहें।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे। 


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment