Saturday 28 April 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 29-04-2018 से 05-05-2018: जाने कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आप कई सारे समाराहों में शिरकत करेंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर ध्यान न देने के कारण आपको हानि पहुँच सकती है। आप अत्यधिक खर्चों के कारण तनाव में रहेंगे। साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने मन को भटका हुआ पाएंगे। आप जो भी कार्य करने के लिए अपने हाथों में लेंगे शीघ्र ही उसे छोड़ देंगे। परिवार के लिए आप समय निकालेंगे। व्यापारियों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह पूर्व में अपने द्वारा किये गए प्रयासों का फल चखने का दिन है। आप को किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। आप इस सप्ताह संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस समय बहुत से ऐसे सवालों से जूझ रहे हैं जिनके जवाब अभी उनके पास नहीं है। कार्यक्षेत्र में भी परेशानी आ सकती है। आप किसी पर क्रोध करने से बचें। इससे आपको ही नुक्सान होगा। व्यापारियों को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग वो लोग इस सप्ताह अपने अनुभवों से विपरीत परिस्थियों का सामना कर लेंगे तथा अपनी क़ाबलियत के दम पर उन्नत्ति प्राप्त करेंगे। आप अपनी रचनात्मकता से अपने कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह खूब मौज मस्ती करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में भी उत्तम प्रदर्शन करेंगे तथा वरिष्ठों से तारीफ पाएंगे। व्यापारी किसी नई साझेदारी से मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। ये साझेदारियां आपको भविष्य में आर्थिक लाभ देंगी।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। आप अपने निर्णयों को सोच समझ कर लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आप इस सप्ताह थोड़े धार्मिक हो सकते हैं। परिवार के साथ समय निकालेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपने अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त किया है। पर ये सब अर्जित करने के लिए आपने जो कुछ खोया है ये आप ही बेहतर जानते हैं। इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ समय नहीं बिताने से हताशा होगी।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों को ऐसा महसूस होगा की वो समाज से अलग होते जा रहें हैं। आप अपनी निजता के कारण सामजिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं। आप थोड़े आध्यत्म की तरफ भी झुकेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह कठिन परिश्रम करेंगे। आपको अपने दोस्तों और परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों को कोई साथी प्राप्त हो सकता है। आप इस सप्ताह थोड़े रोमांटिक रहेंगे। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने अतीत में हुए नुक़्सानो की भरपाई करेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। आप जो कुछ भी हासिल कर रहे हैं ये आपकी बदली हुई मानसिकता के कारण हुआ है। आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह आत्म अवलोकन करेंगे। तथा अपने प्रयासों में जो कमी रह गयी है उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

बिना मेकअप के कैसे दिखें खूबसूरत

महिलाएं अकसर सुन्दर दिखने के लिए मेकअप का प्रयोग करती हैं। परन्तु हर वक़्त मेकअप करे रहना भी सही नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको प्रयोग करने के बाद आप बिना मेकअप के ही सुन्दर दिख सकती हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स के बारें में।
सबसे पहले तो आपको दिन में कम से कम दो से तीन बार अपना चेहरा ठन्डे पानी से धोना चाहिए। आप कोई सा भी फेसवाश इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप परफ्यूम या डिओ लगाने की बजाए नहाते वक़्त कोई अच्छा सा बॉडी लोशन लगाए। ये आपकी त्वचा के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
इसके अलावा अपने लिए अच्छे कपड़ों का चुनाव करें। सलीके से पहने गए अच्छे और साफ़ कपड़े भी आपकी खूबसूरती में इज़ाफ़ा करते हैं। इसके अलावा अपने शूज़, बूट्स या सैंडल भी अपनी ड्रेस से मैचिंग की ही पहने। तथा हमेशा अपने चेहरे पर एक स्माइल जरूर रखें। मुस्कुराते चेहरे सभी को भाते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

अगर बर्फ देखनी है तो जरूर आएं यहाँ

अक्सर लोगों को बर्फ देखने का बड़ा क्रेज होता है। पर ज्यादातर जगह उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारें में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आप साल में कभी भी आयें बर्फ जरूर देखने को मिलेगी। जी हाँ हम बात कर रहें हैं रोहतांग पास (दर्रा) की।
रोहतांग पास हिमांचल प्रदेश में हिमालय पर्वतमाला के पूर्वी पीर पंजाल पहाड़ियों पर स्थित है। इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 13050 फ़ीट है। मनाली से इसकी दूरी लगभग 51 किलोमीटर की है। रोहतांग पास को लाहौल और स्पीति वैली का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

पहले लोग अपनी गाड़ी से यहाँ पर आ जाते थे। परन्तु पहाड़ी रास्तों पर अनुभव न होने के कारण यहाँ पर बहुत से एक्सीडेंट भी हुए। साथ ही ज्यादा वाहनों के आने के कारण यहाँ के वातावरण पर भी इसका प्रभाव पड़ा। जिसके कारण सरकार ने यहाँ पर प्राइवेट वाहनों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। साथ ही प्रोफेशनल ड्राइवर्स को ही यहाँ पर वाहन चलाने की अनुमति है।
रोहतांग पास कुल्लू क्षेत्र में मौजूद कुछ सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यहाँ पर आप जून से अक्टूबर के महीने में आ सकते हैं। यहाँ पर आपको काफी सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स भी करने को मिल जाते हैं जैसे की स्नो स्कूटर, स्कीइंग, माउंटेन बाइकिंग इत्यादि।
मनाली से रोहतांग पास आते वक़्त आपके रास्ते में एक प्राकृतिक झरना भी पड़ेगा जिसका नाम रहला है। ये 2500 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इसकी प्राकृतिक छठा बहुत ही विहंगम है। तो अबकी बार अगर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार रोहतांग पास के बारें में भी सोच लें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 26 April 2018

शेविंग के दौरान महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए ख्याल

शेविंग शब्द पुरुषों में तो बहुत आम है परन्तु महिलाओं में भी अब ये धीरे धीरे प्रचलित होने लगा है। आज हम आपसे महिलाओं द्वारा की जाने वाली शेविंग के बारें में बात करने वाले हैं। कई बार महिलाएं गलत तरीकों से शेव करती हैं और फिर उसका खामियाजा जिंदगी भर उठाती हैं। आज हम महिलाओं की शेविंग करने के सही तरीके बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
शेविंग करने से पहले एक अच्छा रेज़र होना अत्यंत आवश्यक है। बाज़ार में कई तरह के रेज़र उपलब्ध है। आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे चुने। ध्यान रहे की पुरुषों वाले रेज़र न चुने क्यूंकि उनकी त्वचा ज्यादा सख्त होती हैं। साथ ही उनके बाल भी मोठे होते हैं।
आपको सही शेविंग क्रीम या जेल का प्रयोग करना चाहिए। आप चाहें तो आप गर्म पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे बाल मुलायम पड़ जाएंगे। शेव कर लेने के उपरान्त आप एक अच्छा आफ्टर शेव लोशन चेहरे पर लगाएं। इस दौरान अपने हथेलियों को नीचे से ऊपर की और चलाएं। अगर आप आफ्टर शेव लोशन न लगाना चाहें तो आप कोई सा भी मॉइस्चराइज़र या क्रीम लगा सकते हैं। शेविंग करने से पहले आप किसी एक्सपेरिएंस्ड महिला की सलाह भी ले सकती है। अगर आप शेविंग में सहज नहीं हैं तो आप वैक्सिंग भी करा सकती हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जानिए माउंट अबू के नक्की लेक से जुड़ी जानकारियां

माउन्ट अबू अरावली पर्वतमाला जो कि राजस्थान से शुरू होकर गुजरात तक जाती है। इस पर्वत की सबसे ऊँची छोटी का नाम गुरु शिखर है जिसकी समुद्रतल से ऊंचाई 5650 फ़ीट है। माउंट अबू में यूँ तो बहुत सारी घूमने वाली जगह हैं। पर इनमे से नक्की लेक (झील) की बात ही कुछ और है।
नक्की लेक बहुत ही पौराणिक और पवित्र मानी जाती है। ऐसा माना जाता है की देवताओं ने इसे अपने नखों (नाखूनों) से खोद कर बनाया था जिससे वो दानवों से अपने को बचा सकें। हालांकि अब ये एक टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर विकसित हो गया है। हर साल देश विदेश से लाखों लोग यहाँ पर घूमने आते हैं।

यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अद्भुत और दार्शनिक है। आप यहाँ आकर अपने को प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। इस लेक में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, पर उसके लिए आपको चार्ज देने पड़ते हैं। अगर आप माउंट अबू घूमने के लिए आये तो नक्की लेक आना न भूलें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday 25 April 2018

जानिए जल महल का इतिहास

जयपुर के मालसागर झील के बीचोबीच बसा है एक भव्य महल जिसे हम सभी जल महल के नाम से जानते है। ये महल लगभग 300 साल पुराना है। इस महल का निर्माण आमेर के राजा ने 1799 में कराया था।  15वी शताब्दी में आकाल पड़ने के बाद राजा ने इसका निर्माण करवाया था। पहाड़ो से आ रहे पानी को इक्कठा करने के लिए राजा ने एक बाँध को बनवाया था। बाद में राजा नाव पर बैठ कर इस झील में विचरण करने आया करते थे।
इस झील  के पानी से जो सुकून और शान्ति उन्हें मिलती थी वो उसे हमेशा के लिए पाना चाहते थे। तभी राजा ने ये तय किया की अश्वमेघ यज्ञ के बाद वो इस झील के बीचोबीच बने एक महल में रहेंगे। इस तरह से महल का निर्माण हुआ था।  ये महल पांच मंजिला है और इसकी भव्यता देखते ही बनती है । इस महल की चार मंजिले पानी के अंदर है और सिर्फ एक ही मंजिल पानी के ऊपर दिखती है । 

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जानिए हवा महल का इतिहास

जयपुर के बीचोबीच बना है हवा महल। ये महल अपनी सुंदरता और अनोखी डिज़ाइन के कारण प्रसिद्ध है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ये महल राधा और कृष्ण भगवान को समर्पित किया गया था। हवा महल में पूरे साल बहुत ही अच्छी हवा आती रहती है जिसके कारण हमेशा ये महल ठंडा बना रहता है। और यही कारण है की इसका नाम हवा महल है। वैज्ञानिको के लिए ये आज भी खोज का विषय बना हुआ है की इस महल को इतना हवादार कैसे बनाया गया।
इस महल का निर्माण 1799 में महाराज सवाई प्रताप सिंह ने  कराया था। बहार से देखने में ये बिलकुल मधुमक्खी के छत्ते जैसा ही दिखता है। इस महल 953 में छोटी खिड़कियाँ है जिसके कारण ये महल इतना जयादा हवादार है। इस महल में पांच मंजिले है और ऊपर की मंजिल के लिए कोई भी सीढ़ी नहीं है। सबसे ऊपर की मंजिल पर जाने के लिए सरल एक रैंप बना हुआ है।
राजाजी चाहते थे की उनकी सभी रानियां और राजकुमारियाँ शहर में निकलने वाले जुलूस, झांकियों और पूरे शहर के नज़ारे को आराम से देख सके और इसलिए उन्होंने एक ऐसा महल बनवाया जो की झरोखो में बैठ कर सभी रानियां और राजकुमारियाँ शहर में निकलने वाले जुलूस, झांकियों और पूरे शहर के नज़ारे को आराम से देख पाती थी। साथ ही साथ ये बहुत ही जयादा हवादार भी था।

ये दुनिया की सबसे बड़ी बिना नीव की इमारत है। जिसके कारण इसे अजूबा भी माना जाता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जाने गुजरात के बारे में कुछ रोचक तथ्य

गुजरात भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक है। ये भारत के पश्चमी भाग में पड़ता है। इसका क्षेत्र फल 1,960,24 स्क्वायर किलोमीटर है।  गुजरात की कुल आबादी का 88 % लोग हिन्दू, 10 % लोग मुस्लिम और 2 % लोग अन्य धर्म के है। गुजरात का समुद्र तट लगभग 1600 किलोमीटर है जो कि भारत में सबसे जयादा बड़ा है।
भारत का पहला बंदरगाह गुजरात के लोथल शहर में बनाया गया था। गुजरात के सभी गावो में बिजली मौजूद है। गुजरात में 17 हवाई अड्डे है। दुनिया के 80 % हीरे सूरत में पोलिश किये जाते है। एशिया का सबसे जयादा हरयाली वाला शहर गांधीनगर है।
पहले गुजरात की राजधानी अहमदाबाद थी पर बाद में बदल कर गांधीनगर कर दी गयी थी। भारत में अन्य राज्यों के मुकाबले गुजरात में सबसे जयादा शाकाहारी लोग रहते है।दूध का फेमस अमूल ब्रैड गुजरात से ही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रूड आयल रिफाइनरी गुजरात के जाम नगर में है। गुजरात में शराब पर बैन लगा हुआ है।

गुजरात में रुई का उत्पादन भी होता है जिसमे ये पूरे भारत में नंबर एक स्थान पर है। इसके अलावा ये दूध और नमक के उत्पादन में भी पूरे भारत में नंबर एक स्थान पर है। गिर नेशनल पार्क एक मात्र ऐसी जगह है जहाँ एशियाई टाइगर पाए जाते है।  
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जानिए उत्तर भारत में स्थित सबसे बड़े नेशनल पार्क के बारे में

उत्तर भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित है। वैसे ज्यादातर लोग इसे राजा जी नेशनल पार्क के नाम से जानते हैं। साल 2017 में इसे टाइगर रिज़र्व का दर्जा मिला है। इसका क्षेत्रफल 820 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

ये अपने प्राकृतिक सुंदरता एवं मनोहर दृश्यों के लिए प्रचलित है। यहाँ पर बहुत से जानवर पाए जाते हैं जिनमे से कुछ प्रमुख है हाथी, शेर, चीता, हिरन, गोरिल्ला इत्यादि। यहाँ पर 23 स्तनधारी जीवों के अलावा, 315 पक्षियों की प्रजातियां भी पायी जाती है। इसका नाम भारत के स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री सी राजगोपालाचारी के नाम पर रखा गया है।
यहाँ पर घूमने का सबसे उपयुर्क्त समय नवंबर से जून तक है। वैसे सैलानी सबसे ज्यादा यहाँ मार्च से जून के महीने में आते हैं। अगर आप इन गर्मियों में उत्तराखंड आ रहें हैं तो राजा जी नेशनल पार्क आना न भूलें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday 24 April 2018

वाटर स्पोर्ट्स का मज़ा लेना हो तो आ जाएं इस शहर में

गर्मियों के मौसम में अक्सर हम लोग घूमने के लिए यहाँ वहां निकलते हैं। पर आज हम आपको ऐसी जगह के बारें में बताने जा रहें हैं जो की पौराणिक और धार्मिक होने के साथ साथ अब वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी प्रचलित होता जा रहा है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश के बारें में।
ऋषिकेश वैसे तो पौराणिक काल से ही बहुत ही प्रचलित धार्मिक स्थल रहा है। जो भी व्यक्ति हरिद्वार घूमने की लिए आता है वो ऋषिकेश जाए बिना नहीं रह पाता है। यहाँ पर वैसे तो कई सारे पर्यटन स्थल है जैसे की परमार्थ निकेतन जहाँ पर रोज़ शाम को माँ गंगा की आरती होती है। और जिसे देखने दूर दूर से पर्यटक यहाँ आते हैं। इसके अलावा यहाँ की शान राम झूला और लक्षमण झूला को कौन भूल सकता है।
लेकिन अब ऋषिकेश वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी प्रचलित होने लगा है। ऋषिकेश से थोड़ी दूरी पर स्थित शिवपुरी से लोग वाटर राफ्टिंग, कैंपिंग इत्यादि के मजे लेने के लिए न सिर्फ भारत से बल्कि विदेशों से भी लोग यहाँ आते हैं। इसके अलावा यहाँ बोटिंग इत्यादि की भी सुविधा दी जाती है। इसके अलावा यहाँ पर अब कई सारे एडवेंचर पार्क और क्लब खुल गए हैं जहाँ सैकड़ों लोग आते हैं। अगर आपके पास भी ऋषिकेश से जुड़ी कोई ख़ास जानकारी हो तो कमेंट बॉक्स में लिख कर हमसे साझा करें।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

दिल्ली के चटपटे और स्वादिष्ट ज़ायके

यूँ तो दिल्ली को दिल वालों का शहर कहा जाता है, पर आज हम आपको यहाँ के कुछ ख़ास ज़ायकों के बारें में बताने जा रहे हैं। अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे हैं तो आप इन ज़ायकों का स्वाद लेना न भूलें।
चांदनी चौक में अगर आप जाएँ तो यहाँ पर जलेबी खाना न भूलें। साथ ही यहाँ पर मौजूद परांठा वाली गली में आप ढेरों पराठों के ज़ायके चख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ के दही भल्ले भी बहुत मशहूर हैं। कुल्फी फालूदा के तो क्या कहना।
इसके अलावा आप अगर पहाड़गंज जाएं तो वहां के छोले भठूरे, मूलचंद के परांठे, कनॉट पैलेस की कॉफ़ी का भी आनंद ले सकते हैं।

नॉनवेज पसंद करने वालों के लिए जामा मस्जिद, दरयागंज और गोल मार्किट सबसे ज्यादा मशहूर है। नेहरू पैलेस के अंडे परांठे भी बहुत ही फेमस है। इसके अलावा और भी बहुत सी जगह के मशहूर जायके है जिसके बारें में हम अगले आर्टिकल में बताएंगे। इसके अलावा अगर आप भी किसी ख़ास ज़ायके के बारें में जानते हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जानिए देहरादून स्थित बुद्धा टेम्पल के बारें में

देहरादून में यूँ तो कई सारे पर्यटक स्थल है। इनमे से एक बुद्धिस्टों के पर्यटक स्थल का नाम है बुद्धा टेम्पल। बुद्धा टेम्पल देहरादून के क्लेमेन टाउन में स्थित है। इन मंदिरों का आर्किटेक्चर बहुत ही उम्दा है। ये कई एकड़ में फैला हुआ है। इन पर मौजूद चित्रकारी किसी का भी मन मोह लेती है।

बुद्धा टेम्पल आने पर आप को शांति का अनुभव प्राप्त होता है। जो लोग शहर की भाग दौड़ भरी जिंदगी से हटकर कुछ शांति की तलाश करना चाहते हैं तो उनके लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है। आप यहाँ पर मैडिटेशन भी कर सकते है। इन मंदिरों की स्थापना 1965 में तिबत्तियों ने की थी। जो की आज के समय में एक पर्यटक स्थल के तौर पर लोकप्रिय हो गया है।
यहाँ पर भगवान् बुद्ध का स्तूप है। हर साल यहाँ पर हजारों के संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुँचते है। अगर आप के पास भी इससे जुड़ी कोई रोचक जानकारी हो तो हमे कमेंट कर के जरूर बताएं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

कैसे बनाएं अपने गालों को गुलाबी

गुलाबी गाल किसे पसंद नहीं आते। दरअसल गुलाबी गालों से आपका सौंदर्य और बढ़ जाता है। आज हम आपको अपने गालों को गुलाबी बनाने के ब्यूटी टिप्स देने जा रहें है। तो चलिए शुरू करते हैं।
सबसे पहले तो आप अपने चेहरे को दिन में 3-4 बार तक अच्छे से धोएं। आप ठन्डे पानी से चेहरा धो सकते हैं। पर ध्यान रहे की साबुन का प्रयोग नहीं करना है। आप कोई सा भी अच्छा फेसवाश इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा अपने गालों पर हथेली की सहायता से मसाज करें। आपको ये मसाज नीचे से ऊपर की और गोलाकार रूप में करना है।
इसके अलावा आप दिन में एक बार अपने चेहरे पर कम से कम एक बार चीनी के घोल से मसाज करें। तथा 4-5 मिनट्स के बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें। इसके अलावा आप अपने आहार में फलों का सेवन बड़ा दें। आप बेर की गुठली निकाल कर लेप तैयार कर लें और उसे भी अपने चेहरे पर लगा सकती है। साथ ही आप दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से आपका चेहरा चमकदार और गाल गुलाबी हो जाएंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Sunday 22 April 2018

मेकअप निकालने के दौरान बरतें ये सावधानी

अक्सर महिलाएं मेकअप तो बड़े अच्छे से करती हैं परन्तु जब उसे हटाने की बारी आती है तो वो या तो आलस कर बैठती हैं या फिर जाने अनजाने कोई गलती। जिसका असर कुछ सालों के बाद दिखाई देता है। इसलिए अगर आपको भी है मेकअप करने का शौक तो आप भी इन बातों का रखें ये ध्यान।
ज्यादातर महिलाएं किसी पार्टी या फंक्शन से वापस आकर ड्रेस तो चेंज कर लेती हैं परन्तु मेकअप रिमूव नहीं करती। ऐसा निरंतर करने से कुछ सालों बाद उनका चेहरा हमेशा के लिए ख़राब होने लगता हैं। इसलिए आपको हमेशा बेबी आयल से अपना मेकअप हटाना ही चाहिए।
कभी कभी जल्दबाजी में महिलायें अपनी आँखों का मेकअप हटाने के लिए उन्हें हाथों से रगड़ देती हैं। आप ऐसा कभी न करें। आँखें बहुत ही नाजुक होती हैं। जब भी आप अपनी आँखों का मेकअप रिमूव करें तो उसे कॉटन से ऑय मेकअप रेमोवर से ही करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday 21 April 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 22-04-2018 से 28-04-2018: जाने किन राशियों को मिलेगी प्यार में सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी पारिवारिक और निजी समस्यों में ही उलझे रहेंगे। इस सप्ताह आप पर आर्थिक निर्णय लेने का दबाव रहेगा। आप अपने घर परिवार को भौतिक सुख सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तथा उसी के लिए प्रयत्न करेंगे। आप को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस सप्ताह आपको अपने साथी से भरपूर प्यार मिलेगा। व्यापारी अगर साझेदारी करेंगे तो भविष्य में फायदा मिलेगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने अहंकार को नियंत्रण में रखें वरना आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समय की जरूरत है की आप आत्ममंथन करें। जीवनसाथी से भी किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी रुचियों के मुताबिक कार्य करेंगे तथा अपने कार्यक्षेत्र में सफल भी होंगे। आप अपने साथी के साथ थोड़े रोमांटिक भी हो सकते हैं। व्यापारिओं के लिए समय अच्छा है। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह नए नए लोगों से मिलेंगे जो की भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होगा। आप अपनी पसंद के कार्यों को करने का वक़्त निकालेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस समय आप अपने आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह खूब मौज मस्ती करेंगे। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ भी आप अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय अच्छा है। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये समय आत्म मंथन करने का है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें तथा आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप की साथी के साथ नोक झोंक हो सकती है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने जीवन के प्रति संवेदनशील रहेंगे। तथा भविष्य को लेकर एक सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे। आप इस सप्ताह थोड़े धार्मिक भी हो सकते है। वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। आप को अन्य स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपकी सकारात्मक सोच आपको बहुत आगे तक लेकर जायेगी। आप आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह अपनी कार्यकुशलता और व्यावहरिकता से सभी का मन मोह लेंगे। आप अपनी बुद्धि से अपने कार्यक्षेत्र में जटिल समस्यों को भी सुलझा लेंगे। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफा मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने परिवार को लेकर थोड़े से चिंतित रहेंगे। आप विचारों में थोड़ी नकारात्मकता भी आ सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में भी थोड़ी बाधायें आ सकती है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने अपने मार्ग से भटका हुआ पाएंगे। आप अपने जीवन में कार्यों को प्राथमिकता देने की बजाएं अपने आराम को देंगे जिससे परेशानी हो सकती है। आप शांत मन से अपने जीवन की योजनाओं पर विचार करें। साथी के साथ सम्बद्ध मजबूत बनेंगे।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 19 April 2018

जाने हर की पौड़ी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

भारत वर्ष में हिन्दू धर्म में कुछ सबसे पौराणिक और धार्मिक जगहों में से एक है हरिद्वार। हरिद्वार में हर की पौड़ी का नाम तो आपने सुना ही होगा। ऐसी मान्यता है की हर की पौड़ी पर समुन्द्र मंथन से निकले अमृत की एक बूँद गिरी थी जिस जगह पर ये बूँद गिरी उस जगह को ब्रह्मकुंड कहा जाता है।
हर की पौड़ी पर हर साल लाखों श्रद्धालु देश विदेश से आते हैं। तथा माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हरिद्वार ही वो जगह है जहाँ से गंगा नदी पहाड़ी इलाका छोड़ कर मैदानों की ओर जाती है।
हर की पौड़ी पर गंगा आरती का बड़ा महत्त्व है। रोज़ शाम की यहाँ ब्रह्मकुंड पर गंगा जी की आरती की जाती है। आरती का यह दृश्य बड़ा ही मनोरम और आनंदायक होता है।

हर की पौड़ी पर स्नान करने का भी बड़ा महत्त्व है। ऐसा कहा जाता है की अगर आप ब्रह्मकुंड में स्नान करते हैं तो आपको सम्पूर्ण पाप धुल जाते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जानिए देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव के बारें में

देहरादून को द्रोण नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ पर स्थित है भगवान् शिव का मंदिर जिसका नाम है टपकेश्वर महादेव। दरअसल यहाँ पर शिवलिंग के ऊपर पहाड़ों की शिराओं से होता हुआ जल बहकर आता है और टपकता रहता है। इसी कारण इसे टपकेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है की यहाँ पर अश्वथामा ने भगवान् शिव की तपस्या की थी।

ये मंदिर बहुत ही मनोरम और रमणीय है। साथ ही यहाँ पर जल की निर्मल धारा का प्रवाह होता रहता है। यहाँ पर आकर आपको मानसिक शांति मिलती है। आपको ये अनुभव होता है की आप प्रकृति के बीच में आ गए हैं। अगर आप इस बार देहरादून घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो टपकेश्वर महादेव आना न भूलें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जानिए देहरादून के पर्यटन स्थल रॉबर्स केव के बारें में

देहरादून में यूँ तो कई सारे पर्यटन स्थल हैं परन्तु उन सब में रॉबर्स केव या गुच्चू पानी की बात ही कुछ और है। ये एक प्राकृतिक रूप से पहाड़ी पर से आते निर्मल जल धारा से उत्त्पन्न हुआ है। इसमें एक दर्रे में से होकर जल की एक धारा निरंतर रूप से बहती है। यहाँ पर देश विदेश से लाखों लोग आते हैं।

यहाँ का दृश्य बहुत ही मनोरम और रमणीय है। यहाँ पर आकर आपको प्रकृति से जुड़ाव का अनुभव होता है। पहाड़ी पर से जब आपके ऊपर जल की बूंदे पड़ती हैं तो आपके शरीर में एक नई स्फूर्ति आ जाती है। गर्मियों के मौसम में यहाँ पर काफी ज्यादा संख्या में पर्यटक आते हैं। पिछले कुछ सालों से यहाँ पर काफी बदलाव हुए हैं। सबसे ज्यादा मज़ा तो आता है पानी में पैर डालकर बैठने और गरमा गर्म मैगी खाने में।
सरकार ने भी इसके पर्यटन के लिए कई सारे निर्माण करवाएं हैं तथा यात्रियों की सहूलियतों की व्यवस्था की है। अगर आप इस बार देहरादून आ रहें हैं तो इस रमणीय स्थल पर जरूर जाएँ।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday 18 April 2018

ऑयली स्किन वाली महिलाएं कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल

अपनी त्वचा की देखभाल तो सभी करते हैं। पर आज हम आपसे ऑयली स्किन वालों लोग की बात करने जा रहें हैं। कैसे इन लोगों को अपनी त्वचा की देखभाल करनी चाहिए। दरअसल ऑयली स्किन वाले लोगों को अपनी त्वचा की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। तो आइये शुरू करते हैं।
ऑयली त्वचा वाले लोग नियमित रूप से दिन में 3-4 बार अपने चेहरे पर फेसवॉश का प्रयोग करें। इसके अलावा आप अपना ग्लो बढ़ाने के लिए बेसन से मुँह को धो सकते हैं। आप हर 15 दिनों में कम से कम दो बार अपने चेहरे पर स्क्रब का प्रयोग भी करें।
आप अपने चेहरे के लिए घरेलु फेसपैक भी बना कर लगा सकते हैं। फेसपैक बनाने के लिए पपीते को अच्छी तरह से मसल लें अब इसमें चन्दन पाउडर मिला कर लगाएं। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी का भी प्रयोग कर सकती हैं।