Sunday 15 April 2018

जाने बालों में मेहँदी लगाने का सही तरीका

अक्सर हम लोग अपने बालों को कलर करने के लिए मेहँदी का प्रयोग करते हैं। पर हम मेहंदी सही से लगाने का तरीका भी नहीं जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहें हैं मेहंदी लगाने का सही तरीका।
अक्सर लोग अपने बाल सफ़ेद होने के कारण मेहंदी लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की मेहँदी को अधिक असरदार बनाने के लिए क्या क्या सामग्री मिलानी चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहें हैं की आप कैसे अपनी मेहँदी का सही और संतुलित मिश्रण बना सकते हैं और कैसे लगा सकते हैं।
बालों में अगर सफेदी ज्यादा हो तो आप अपनी मेहँदी का मिश्रण बनाते हुए एक कपूर की डली पीस कर और एक चम्मच मेथी डाल दें। अगर आप अपने बालों को थोड़ा मेजेंटा रंग देना चाहते हैं तो मेहंदी में थोड़े गुड़हल के फूल पीस कर अच्छे से मिला लें।
मेहंदी को ज्यादा समय तक बनाये रखने के लिए आप उसमे दो चम्मच चाय पत्ती को मिला लें। इससे आपके बालों का रंग और निखर जाएगा। अगर किसी के बाल बहुत अधिक झड़ रहें हैं तो उन्हें मेहँदी को हर 2 से 3 दिन के अंतराल पर लगाना चाहिए, इससे बाल झड़ने की समस्या में भी कमी आएगी। अगर आप सर्दियों में मेहँदी लगा रहें हैं तो आप उसमें कुछ लौंग डाल लें। इससे उसकी तासीर में फर्क आ जाएगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment