Tuesday 17 April 2018

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

उत्तराखंड को लोग देवभूमि के नाम से भी जानते हैं। इसकी मुख्य वजह है यहाँ पर स्थित कई सारे धार्मिक और रमणीय स्थल। आज हम आपको उत्तराखंड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहें हैं। तो चलिए जानते हैं उत्तराखंड के बारे में।
संस्कृत एक मात्र ऐसी भाषा है जिसे उत्तराखंड में आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला हुआ है। उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल है जो कि नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी हैं। ऐसी मान्यता है कि महाऋषि व्यास ने महाभारत पुस्तक की रचना उत्तराखंड में ही कि थी। महाभारत सबसे लंबा साहित्यिक ग्रंथ है। उत्तराखंड का क्षेत्रफल 53483 वर्ग किलोमीटर है। जिसमे 53% वन्य क्षेत्र हैं।


उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य हैं जिसने प्रोजेक्ट शिक्षा को शुरू किया था। सबसे पहला मरणोपरांत परमवीर चक्र उत्तराखंड के मेजर सोमनाथ शर्मा जो कि कुमाऊ रेजिमेंट से थे को दिया गया था। भारत का सबसे ऊंचा डैम टिहरी डैम उत्तराखंड में ही है। इसकी उचाई 261 मीटर की है। उत्तराखंड के नैनीताल में स्तिथ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क सबसे पुराना नेशनल पार्क है। और इस लगभग 520 किलोमीटर में फैला है।
भगवान शिव का सबसे ऊंचा मंदिर तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड में ही स्तिथ है। भारतीय मान्यता के अनुसार इसका निर्माण पांडवो ने करवाया था। सबसे पवित्र नदियाँ गंगा और यमुना का उद्गम भी उत्तराखंड में ही पाया जाता है जिसे हम गंगोत्री और यमनोत्री के नाम से जानते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment