Saturday 14 April 2018

जानिये व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके ब्लड ग्रुप से

किसी भी व्यक्ति के स्वाभाव और व्यक्तित्व जानने के लिए बहुत सी विद्याएं मौजूद हैं फिर चाहे वो ज्योतिष हो या हस्तरेखा या दूसरी कोई विधा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसे उसके ब्लड ग्रुप से जाना जा सकता है। तो आइये शुरू करते हैं।
ब्लड ग्रुप O
ऐसा माना जाता है जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप O होता है, वो यूनिवर्सल डोनर्स की श्रेणी में आते हैं। यानि की वो किसी भी व्यक्ति को अपना खून दे सकते हैं। उनका खून हर व्यक्ति के साथ आसानी से मिल जाता है। इसी कारण O ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति बड़े ही मिलनसार प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती हैं। ये किसी भी व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व से प्रभावित कर सकते हैं।


ब्लड ग्रुप A
जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप A होता है वो लोग बड़े ही शांत किस्म के होते हैं। ऐसा माना जाता है की इन लोगों को बेवजह गुस्सा नहीं आता। ऐसे लोग बड़े ही भरोसेमंद होते हैं। ये लोग कला प्रेमी माने जाते हैं। इन लोगों को मिस्टर परफेक्ट भी कहा जाता हैं क्यूंकि ऐसे लोग हर काम को बड़े ही परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं।
ब्लड ग्रुप B
जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप B होता हैं वो लोग बढ़े ही चतुर माने जाते हैं। ये लोग साहसी भी होते हैं। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं उसे कर के ही छोड़ते हैं। सबसे बड़ी दिक्कत ये है की ये लोग दूसरों की टोका टोकि पसंद नहीं करते। साथ ही ये अपने द्वारा किये गए काम को सही मानते हैं। पर अगर कोई इनके काम में नुक्स निकाल दे तो ये अपना आपा खो बैठते हैं।
ब्लड ग्रुप AB
जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप AB होता है वो लोग दोहरे व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये थोड़ी देर पहले जिस बात पर अडिग दिखते हैं, थोड़ी ही देर में ये अपनी बात से पलट जाते हैं। ये लोग बड़े ही महत्वकांक्षी होते हैं। पर कभी कभी ये लोग खुद भी नहीं जानते की इन्हे अपने जीवन में क्या चाहिए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment