Tuesday 3 April 2018

डेंगू से होगा बचाव अगर करेंगे इन गर्मियों में ये उपाए

गर्मियों के मौसम में मच्छरों के प्रकोप से कौन प्रभावित नहीं होता। यही मच्छर खतरनाक डेंगू, मलेरिया, चिकन-गुनिया जैसी बीमारी का कारण भी बनते हैं। कई बार तो ये बीमारियां जानलेवा भी साबित होती है। यूँ तो मार्किट में कई सारे प्रोडक्ट्स मच्छरों को भगाने का दावा करते हैं परन्तु ये कितने असरदार होते हैं ये आप भली भांति जानते हैं। आज हम आपको कुछ देसी उपाए बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग से मच्छरों से छुटकारा मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं इन देसी उपायों के बारे में। 
पहला उपाए
आप दो डली कपूर की लें। अब इसे अच्छे से चूरा कर लें। अब इसे एक दिये में डाल दें। अब इसमें एक चुटकी मेंथोल क्रिस्टल मिला लें। अब एक-एक चम्मच नीम और बादाम का तेल डालें। अब इसमें एक बाती लगा कर जलाएं।


दूसरा उपाए
आप एक दिया लें। अब इसमें दो चम्मच नारियल का तेल डालें, अब इसमें दो चम्मच नीम का तेल मिलाएं। अब इसमें एक बाती लगाएं। बाती जितनी पतली रखेंगे उतना अच्छा रहेगा। इसकी महक से आपके घर के सारे मच्छर खत्म हो जाएंगे।
तीसरा उपाय
एक नीम्बू लें अब इसे बीच में से काटें। अब इसमें 12 से 15 लॉन्ग गाढ़ दें। अब इसे एक प्लेट में रख कर अपने सोने वाली जगह रख दें। दरअसल नीम्बू और लौंग के मिलने से जो खुशबु निकलती है उससे मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment