Thursday 5 April 2018

5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है

अक्सर लड़कियां इसी कश्मकश में रह जाती हैं की सामने वाला लड़का उन्हें पसंद करता है या नहीं। दरअसल ज्यादातर मामलों में रिलेशनशिप की पहल लड़कियां कम ही करती हैं। उन्हें लगता हैं की अगर सामने वाले लड़के ने मना कर दिया तो इससे उनका मजाक बन जाएगा। इसी कारण वो पहल करने से बचती हैं। पर आज हम आपको ऐसी पांच बातें बताने जा रहे हैं हैं जिनके द्वारा आप आसानी से ये पता लगा सकती हैं की सामने वाला आपको पसंद करता है या नहीं। तो चलिए शुरू करते हैं।
ऑय कांटेक्ट
अगर कोई लड़का आपको आते जाते ज्यादा देखता है। आप से बात करते हुए आपकी आँखों में आँखे डालकर बात करता है। आपकी मूवमेंट पर नज़र रखता है। अगर आप ग्रुप में हो तो वो वहां वह कोई जोक या मजाक करता है और जानना चाहता है की आप कैसा रिएक्शन देती है। तो ये सब बातें इस ओर इशारा करती हैं की वो आपको पसंद करता है।
कॉम्प्लिमेंट्स
अगर कोई लड़का आपको अक्सर कॉम्प्लिमेंट्स देता है फिर चाहे वो आपकी ड्रेस पर हो या आपकी पर्सनालिटी पर। दरअसल वो कॉम्प्लिमेंट्स देकर आपको अच्छा महसूस करना चाहता है। ये भी इस बात की ओर संकेत है की वो आपको पसंद करता है।


फ्लिर्टिंग
जी हाँ एक और बात जो की लड़के लड़कियों का अटेंशन पाने के लिए करते हैं वो है फ्लिर्टिंग। अगर वो आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए आपके सामने दूसरी लड़कियों से एक हद तक फ्लिर्टिंग करता है तो ये भी एक संकेत ही है।
नोटीसिंग
अगर कोई लड़का आपकी छोटी छोटी बातें भी नोटिस करता है। वो ये जान जाता है की आपने हेयर कट लिया है या आपने नेल पेंट लगाया है या फिर आपने कोई एक्स्ट्रा एक्सेसरीज ली है तो ये भी इस और इशारा करता है की वो आपमें इंटरेस्टेड है।
इनिशिएट
अगर कोई लड़का अपनी तरफ से आपसे टेक्स्ट या व्हाट्सप्प मैसेज या कॉल करता है। और धीरे धीरे ये बढ़ने लगता है। वो आपसे लम्बी लम्बी बातें करता है। वो आपको जानना चाहता है तो ये साड़ी बातें भी इस इसी बात का संकेत हैं की वो आपको पसंद करता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment