Saturday 21 April 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 22-04-2018 से 28-04-2018: जाने किन राशियों को मिलेगी प्यार में सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी पारिवारिक और निजी समस्यों में ही उलझे रहेंगे। इस सप्ताह आप पर आर्थिक निर्णय लेने का दबाव रहेगा। आप अपने घर परिवार को भौतिक सुख सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तथा उसी के लिए प्रयत्न करेंगे। आप को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस सप्ताह आपको अपने साथी से भरपूर प्यार मिलेगा। व्यापारी अगर साझेदारी करेंगे तो भविष्य में फायदा मिलेगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने अहंकार को नियंत्रण में रखें वरना आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समय की जरूरत है की आप आत्ममंथन करें। जीवनसाथी से भी किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी रुचियों के मुताबिक कार्य करेंगे तथा अपने कार्यक्षेत्र में सफल भी होंगे। आप अपने साथी के साथ थोड़े रोमांटिक भी हो सकते हैं। व्यापारिओं के लिए समय अच्छा है। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह नए नए लोगों से मिलेंगे जो की भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होगा। आप अपनी पसंद के कार्यों को करने का वक़्त निकालेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस समय आप अपने आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह खूब मौज मस्ती करेंगे। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ भी आप अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय अच्छा है। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये समय आत्म मंथन करने का है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें तथा आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप की साथी के साथ नोक झोंक हो सकती है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने जीवन के प्रति संवेदनशील रहेंगे। तथा भविष्य को लेकर एक सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे। आप इस सप्ताह थोड़े धार्मिक भी हो सकते है। वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। आप को अन्य स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपकी सकारात्मक सोच आपको बहुत आगे तक लेकर जायेगी। आप आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह अपनी कार्यकुशलता और व्यावहरिकता से सभी का मन मोह लेंगे। आप अपनी बुद्धि से अपने कार्यक्षेत्र में जटिल समस्यों को भी सुलझा लेंगे। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफा मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने परिवार को लेकर थोड़े से चिंतित रहेंगे। आप विचारों में थोड़ी नकारात्मकता भी आ सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में भी थोड़ी बाधायें आ सकती है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने अपने मार्ग से भटका हुआ पाएंगे। आप अपने जीवन में कार्यों को प्राथमिकता देने की बजाएं अपने आराम को देंगे जिससे परेशानी हो सकती है। आप शांत मन से अपने जीवन की योजनाओं पर विचार करें। साथी के साथ सम्बद्ध मजबूत बनेंगे।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment