Saturday 28 April 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 29-04-2018 से 05-05-2018: जाने कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आप कई सारे समाराहों में शिरकत करेंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर ध्यान न देने के कारण आपको हानि पहुँच सकती है। आप अत्यधिक खर्चों के कारण तनाव में रहेंगे। साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने मन को भटका हुआ पाएंगे। आप जो भी कार्य करने के लिए अपने हाथों में लेंगे शीघ्र ही उसे छोड़ देंगे। परिवार के लिए आप समय निकालेंगे। व्यापारियों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह पूर्व में अपने द्वारा किये गए प्रयासों का फल चखने का दिन है। आप को किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। आप इस सप्ताह संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस समय बहुत से ऐसे सवालों से जूझ रहे हैं जिनके जवाब अभी उनके पास नहीं है। कार्यक्षेत्र में भी परेशानी आ सकती है। आप किसी पर क्रोध करने से बचें। इससे आपको ही नुक्सान होगा। व्यापारियों को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग वो लोग इस सप्ताह अपने अनुभवों से विपरीत परिस्थियों का सामना कर लेंगे तथा अपनी क़ाबलियत के दम पर उन्नत्ति प्राप्त करेंगे। आप अपनी रचनात्मकता से अपने कार्यक्षेत्र में सभी को प्रभावित करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह खूब मौज मस्ती करेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में भी उत्तम प्रदर्शन करेंगे तथा वरिष्ठों से तारीफ पाएंगे। व्यापारी किसी नई साझेदारी से मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। ये साझेदारियां आपको भविष्य में आर्थिक लाभ देंगी।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। आप अपने निर्णयों को सोच समझ कर लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आप इस सप्ताह थोड़े धार्मिक हो सकते हैं। परिवार के साथ समय निकालेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपने अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त किया है। पर ये सब अर्जित करने के लिए आपने जो कुछ खोया है ये आप ही बेहतर जानते हैं। इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ समय नहीं बिताने से हताशा होगी।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों को ऐसा महसूस होगा की वो समाज से अलग होते जा रहें हैं। आप अपनी निजता के कारण सामजिक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं। आप थोड़े आध्यत्म की तरफ भी झुकेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह कठिन परिश्रम करेंगे। आपको अपने दोस्तों और परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों को कोई साथी प्राप्त हो सकता है। आप इस सप्ताह थोड़े रोमांटिक रहेंगे। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने अतीत में हुए नुक़्सानो की भरपाई करेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। आप जो कुछ भी हासिल कर रहे हैं ये आपकी बदली हुई मानसिकता के कारण हुआ है। आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह आत्म अवलोकन करेंगे। तथा अपने प्रयासों में जो कमी रह गयी है उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment