Monday 9 April 2018

जानिए ब्लड ग्रुप के अनुसार अपने लिए परफेक्ट डाइट

हम लोग अपनी डाइट पर ध्यान तो देते हैं। फिर भी न चाहते हुए भी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि हम अपनी डाइट को कभी भी अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार नहीं लेते हैं। हम हमेशा स्वाद को अहमियत देते हैं। आज हम आपको ब्लड ग्रुप के अनुसार परफेक्ट डाइट बताने जा रहे हैं। तो आइये जाने कौन सी डाइट आपके लिए है सबसे बेस्ट।
ब्लड ग्रुप A
जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप A (पॉजिटिव या नेगेटिव) होता है उन्हें अपने भोजन में हरी सब्जियां, डॉयफ्रुइट्स, अंकुरित डालें इत्यादि खानी चाहिए। आप नूडल्स और बर्गर भी खा सकते हैं। परन्तु अगर आप मोटापे समस्या से ग्रस्त हैं तो फ़ास्ट फ़ूड का परहेज करें। साथ ही वजन घटाने के लिए मीट और दूध से बने खाद्य पदार्थ न खाएं।
ब्लड ग्रुप B
जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप B (पॉजिटिव और नेगेटिव) होता है वो लोग ज्यादातर खाद्य पदार्थ खा सकते हैं। आप लोग हरी सब्जियां, मांसाहार इत्यादि सब कर सकते हैं। लेकिन आपको डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप वज़न घटाना चाहते हैं तो मूंगफली और तिल से बने खाद्य पदार्थ कम खाएं।


ब्लड ग्रुप AB
जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप AB (पॉजिटिव और नेगेटिव) है वो लोग दूध, दही, सब्जियां, कार्बोहैड्रेट्स युक्त भोजन कर सकते हैं। अपने भोजन में अधिक से अधिक प्रोटीन भी लें। आप मांसाहार भी कर सकते हैं परन्तु आप रेड मीट से बचें।
ब्लड ग्रुप O
जिन व्यक्तियों का O (पॉजिटिव और नेगेटिव) ब्लड ग्रुप होता हैं ऐसे व्यक्तियों को ऐसी डाइट लेनी चाहिए जिसमे प्रोटीन की मात्रा अधिक हो। आप मांसाहार भी कर सकते हैं। परन्तु आप दूध के बने उत्पादों का सेवन कम से कम करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment