Thursday 26 April 2018

शेविंग के दौरान महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए ख्याल

शेविंग शब्द पुरुषों में तो बहुत आम है परन्तु महिलाओं में भी अब ये धीरे धीरे प्रचलित होने लगा है। आज हम आपसे महिलाओं द्वारा की जाने वाली शेविंग के बारें में बात करने वाले हैं। कई बार महिलाएं गलत तरीकों से शेव करती हैं और फिर उसका खामियाजा जिंदगी भर उठाती हैं। आज हम महिलाओं की शेविंग करने के सही तरीके बताने जा रहें हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
शेविंग करने से पहले एक अच्छा रेज़र होना अत्यंत आवश्यक है। बाज़ार में कई तरह के रेज़र उपलब्ध है। आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे चुने। ध्यान रहे की पुरुषों वाले रेज़र न चुने क्यूंकि उनकी त्वचा ज्यादा सख्त होती हैं। साथ ही उनके बाल भी मोठे होते हैं।
आपको सही शेविंग क्रीम या जेल का प्रयोग करना चाहिए। आप चाहें तो आप गर्म पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे बाल मुलायम पड़ जाएंगे। शेव कर लेने के उपरान्त आप एक अच्छा आफ्टर शेव लोशन चेहरे पर लगाएं। इस दौरान अपने हथेलियों को नीचे से ऊपर की और चलाएं। अगर आप आफ्टर शेव लोशन न लगाना चाहें तो आप कोई सा भी मॉइस्चराइज़र या क्रीम लगा सकते हैं। शेविंग करने से पहले आप किसी एक्सपेरिएंस्ड महिला की सलाह भी ले सकती है। अगर आप शेविंग में सहज नहीं हैं तो आप वैक्सिंग भी करा सकती हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारियां मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment