Showing posts with label न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़. Show all posts

Tuesday, 15 May 2018

जाने कैसे 1 शिकायत मिलने पर बंद हो जाएगा आपका सिम और मोबाइल

देश भर में मोबाइल फ़ोन से जुड़े अपराधों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब सी डॉट ने मंत्रालय को एक ऐसा तंत्र विकसित करने की सिफारिशें भेजी थीं जिसमे कहा गया था की मोबाइल फ़ोन के खो जाने या चोरी हो जाने की दशा में जब भी उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें तो उसके नंबर के साथ साथ उसका मोबाइल भी आटोमेटिक बंद हो जाए।

इसके अलावा अगर वो दूसरा मोबाइल नंबर या सिम कार्ड डालें तो तुरंत उसकी लोकेशन कंपनी और साइबर पुलिस के पास पहुँच जाए। दरअसल इसमें हर एक सिम कार्ड को IMEI नंबर के साथ लिंक कर दिया जाएगा। इससे अगर उपभोक्ता का मोबाइल कहीं खो जायेगा या चोरी हो जायेगा तो उसे आसानी से रिकवर किया जा सकेगा।
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति मोबाइल का IMEI नंबर बदलता हुआ पाया जाता हैं तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी तथा उसे जेल भी हो सकती है। ये सब तब हुआ है जब एक रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है की देश में एक IMEI नंबर पर 18 हज़ार सिम कार्ड चल रहे हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday, 10 May 2018

जाने कौन है ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे

आईपीएल चल रहा है और साथ ही चल रहा है प्रतियोगियों के बीच में ऑरेंज कैप पर कब्जे को लेकर होड़। इस बार ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत। ऋषभ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 63 गेंदों में 128* रन बनाये। इसी के साथ इस आईपीएल में 11 मैचों में तीन अर्धशतक और एक शतक के दम पर उन्हों ने अब तक 521 रन बना लिए है।
इसके बाद नंबर आता है सनराइजर्स हैदराबाद के केन विल्लियम्स का जिन्होंने 11 मैचों में 493 रन बनाएं है। उनका उच्चतम स्कोर रहा है 84 रन। इसके बाद इस लिस्ट में आते हैं किंग्स इस पंजाब के के एल राहुल का। राहुल ने 10 मैचों में 467 रन बनायें है। उनका उच्चतम स्कोर रहा है 91* रन।
चौथे नंबर पर आते हैं मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव। यादव ने 11 मैचों में 435 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर रहा है 72 रन। पांचवे नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स के अम्बाती रायडू। रायडू ने अब तक 10 मैचों में 423 रन बनाये है। उनका उच्चतम स्कोर रहा है 82 रन।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday, 4 May 2018

अब कीजिये दिल खोल के बातें वो भी बिना किसी सिम कार्ड और नेटवर्क के

मोबाइल फ़ोन का सिम कार्ड एक ऐसा शब्द है जिससे हर कोई भली भांति वाकिफ है। हम लोगों के पास एक या एक से अधिक सिम कार्ड मौजूद हैं जिन्हे हम अपनी जरूरत के अनुसार कॉल या इंटरनेट के लिए उपयोग में लाते हैं। पर आगे आने वाले समय में आपको कॉल करने के लिए सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
दरअसल देश भर में कॉल ड्राप की बढ़ती समस्या के कारण ट्राई ने सरकार के पास इंटरनेट टेलीफोनी का प्रस्ताव भेजा था जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। इंटरनेट टेलीफोनी के माध्यम से कोई भी उपभोक्ता बिना सिम कार्ड या मोबाइल नेटवर्क के भी देश भर में किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल पर कॉल कर सकता है।

इस सुविधा में उपभोक्ता को इंटरनेट टेलीफोनी प्रोवाइड कराने वाली टेलीकॉम कंपनियों की एक ख़ास ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद वो भले ही ऐसी किसी बिल्डिंग या जगह पर हो जहाँ मोबाइल नेटवर्क न आ रहा हो पर सिर्फ वाईफाई नेटवर्क की सहायता से वो भारत वर्ष में कहीं भी कॉल कर सकेगा। अगले कुछ ही महीनो में आपको ये सुविधा अपनी टेलीकॉम कंपनी के द्वारा मुहैया करा दी जायेगी। तो करिये दिल खोल के बातें वो भी कॉल ड्राप की समस्या के बिना।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday, 3 April 2018

यूट्यूब मुख्यालय पर हुआ हमला

ताज़ा जानकारी के मुताबिक अमेरिका के केलिफ़ोर्निआ के सेन ब्रूनो में स्थित यूट्यूब मुख्यालय पर एक महिला हमलावर ने हमलावर ने हमला किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान यूट्यूब मुख्यालय में उस वक़्त 1700 लोग काम कर रहे थे।
हालांकि की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हमलावर महिला को मार गिराया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हुई है। साथ ही अभी इस बात की भी पड़ताल की जा रही है की ये हमला क्यों किया गया है? इस हमले में 3 लोग घायल हुए हैं जिसमे एक की हालत नाजुक है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घटना पर दुःख जताया है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday, 30 March 2018

झूठी थी प्रधानमंत्री के देहांत की खबर

कल पूरे दिन सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ वायरल रही वो न्यूज़ थी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के देहांत की खबर। कुछ शरारती तत्वों ने कल सुबह से ही श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के देहांत की खबर फैलाई। देखते ही देखते ये न्यूज़ जंगल की आग की तरह व्हाट्सप्प और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई राजनैतिक गलियारों में सनसनी मच गयी। हालांकि की इस खबर की शुरुआत कहाँ से हुई इसके बारें में अभी पता नहीं चल पाया है।
सबसे अच्छी बात ये रही की डिजिटल और प्रिंट मीडिया ने इस अफवाह को फैलने नहीं दिया और अपना काम बखूबी किया। साथ ही इंटरनेट न्यूज़ चैनल्स ने भी ऐसी किसी खबर को प्रकाशित न कर के अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। दोस्तों कुछ लोग सिर्फ पब्लिसिटी या पैसे के लालच में आकर गलत और भ्रामक खबरें फैलातें हैं। आपको ऐसे झूठे वायरल पोस्ट से बच कर रहना चाहिए। तथा तथ्यों की पूरी जानकारी होने के बाद ही कोई खबर प्रकाशित करनी चाहिए। हम अपने ब्लॉग की तरफ से श्री अटल जी के मंगल स्वास्थ्य की कामना करते हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घ आयु प्रदान करे। इस बारें में आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिख कर हमे बताए।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday, 28 February 2018

जाने होली का शुभ मुहूर्त और लग्न

इस बार होली का दहन 1 मार्च 2018 को है साथ ही रंगवाली होली 2 मार्च 2018 को खेली जायेगी। आज हम आपको होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और लग्न बताने जा रहें हैं। इस बार पूर्णिमा सुबह 08:57 से शुरू हो जायेगी। जबकि इसका समापन प्रातः 06:21 को होगा। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06:16 से रात्रि 08:47 तक का है।

होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन श्री हरि विष्णु के प्रिय भक्त प्रह्लाद ने अपनी बुआ होलिका का वध किया था। साथ ही हृण्याकश्यप के पापों से इस धरती को भी मुक्ति दिलाई थी। आप सभी को हमारे ब्लॉग की तरफ से होली की सप्रेम शुभकामनाएं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday, 1 February 2018

बजट 2018 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको पता होनी चाहिए

साल 2018 का बजट आ चुका है। भारत सरकार में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बजट को पेश किया। हालाँकि इस बार बजट ने माध्यम वर्ग को निराश ही किया है। बजट आने के उपरान्त शेयर बाज़ार ने भी गोता लगा लिया।
आइये जानते हैं इस बार के बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। इस बार के बजट में मध्यम वर्ग को बड़ा झटका दिया है। एक तरफ तो इनकम टैक्स स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं हुआ साथ ही 40000 हज़ार का स्टैण्डर्ड डेडेक्शन मिलेगा। सीनियर सिटीजन के लिए डिपोसिट पर छूट 10000 से बढ़ कर 50000 कर दी गयी है। काम काजी महिलाओं को सरकार ने तोहफा दिया है। उनका पी ऍफ़ कंट्रीब्यूशन को 12 से घटाकर 8 कर दिया गया है।

बजट में पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रूपए की कटौती की गयी है। जिन कंपनियों का टर्नओवर 250 करोड़ है उनका टैक्स स्लैब 30 प्रतिशत से घटा कर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही 100 करोड़ वाली कृषि कंपनियों को टैक्स से छूट दी गयी है।
इसके अलावा सरकार ने कहा है की उनका इरादा हर एक जिले में स्किल सेंटर खोलने की है। इसके अलावा 24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। टीबी के मरीजों को हर महीने 500 रूपए की मदद की जाएगी। बीएड कोर्स का नवीनीकरण किया जायेगा जिससे शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी होगी।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

बजट 2018: जाने क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

मोदी सरकार ने साल 2018 का बजट पेश कर दिया है। ये मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है। इस बजट को वित्त मंत्री ने पेश किया। अगर बाज़ार की बात करें तो ये बजट भारतीय बाज़ार को रास नहीं आया। बजट पेश होने के बाद बाज़ार निचे गिर गया। वैसे तो देशवासियों को विशेषकर यहाँ के कारोबारियों को इस बार बजट से ख़ास उम्मीदें थी।  पर अगर जानकारों की माने तो ये ठीक-ठाक औसत बजट ही है। कुछ लोग तो यहाँ तक कह रहे हैं की बजट को ग्रहण लग गया है।
सरकार ने इस बजट में किसानो के लिए प्रावधान तो बहुत किये हैं परन्तु उसमें पेंच बहुत सारे हैं। स्वास्थय सेवाओं को भी बेहतर बनाने पर बल दिया गया है। बिटकॉइन को भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। देश भर में 2022 तक एकलव्य मॉडल स्कूल शुरू किये जाएंगे।

बजट में मेक इन इंडिया पर अधिक फोकस किया गया है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को मोदी सरकार ने 80 डी में बड़ी छूट दी है। हालांकि बजट से उम्मीद लगाएं मिडिल क्लास को निराशा ही हाथ लगी है। हाँ काम काजी महिलाओं को थोड़ी राहत जरूर मिली है। आइये जल्दी से जान लेते हैं की इस बार के बजट में क्या चीज़े सस्ती हुई हैं और क्या चीज़े महंगी।
बजट में सस्ते हुई वस्तुएं
फ़ूड प्रोसेसर, मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, टीवी, एलसीडी और एल ई डी के पार्ट्स, जूते, बिल भुगतान पर टैक्स, सोना और चांदी इत्यादि।
बजट में महंगी हुई वस्तुएं
पेट्रोल, डीजल, पी ओ एस मशीन्स, सोलर बैटरी, ई-टिकट्स, माइक्रो एटीएम, एलपीजी इत्यदि।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday, 20 January 2018

जाने रानी पद्मावती से जुड़े ऐतिहासिक पहलू

आजकल भारत में एक नाम सबसे ज्यादा हर जगह सुनने में आ रहा है। हर कहीं उसी नाम की चर्चा है। और ये नाम है रानी पद्मावती का। आज हम आपको इन्ही रानी पद्मावती के इतिहास के बारे में चर्चा करने जा रहें है। तो आइये जानते है पद्मावती से जुड़े ऐतिहासिक तथ्य। आपको बता दें की हम यहाँ पर न तो किसी फिल्म का प्रमोशन कर रहें हैं और न किसी संगठन का। हम यहाँ पर कुछ ऐतिहासिक तथ्यों का जिक्र कर रहें है। आप भी इतिहास की पुस्तकों में इसकी प्रमाणिकता की जांच कर सकते हैं।
सबसे पहले तो ये बता दे की इतिहास सिर्फ इतिहास होता है। हाँ उसके बहुत सारे वर्जन होते है। जिसे जो अच्छा लगता है वो उसे अपनी तरह तोड़ मरोड़ कर मान लेता है। उदाहरण के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस। कोई कहता है कि उनका आज़ादी से पहले ही स्वर्गवास हो गया था तो कोई कहता है की वो चोरी छुपे भारत में ही रहते थे तो कोई कहता है की वो किसी दूसरे देश चले गए थे। इस राज़ पर से पर्दा उठाने के लिए कई बार जांच भी हुई पर सच्चाई कभी सामने नहीं आई। यहाँ तक की कोर्ट तक ने उनके नाम के आगे से स्वर्गीय शब्द हटाने के निर्देश दे दिए।
अब बात करते हैं रानी पद्मावती का, जिनके नाम का उल्लेख और जिक्र आता है सन 1540 में लिखित एक कविता पद्मावत में। इसे लिखा था मलिक मोहम्मद जायसी ने, इसमें उन्होंने रानी पद्मावती के अद्धभुत रूप का वर्णन किया था। इस पद्मावत उपन्यास के अनुसार रानी पद्मावती का जन्म 13वी से 14वी शताब्दी के बीच में हुआ था।

इस उपन्यास के अनुसार अलाउदीन खिलजी से युद्ध में राजा रतन सिंह की मौत होने पर रानी पद्मावती ने कई औरतों के साथ जौहर कर लिए था। इसके अलावा मेवाड़ राजवंश के राज कवि पंडित नरेन्द्र मिश्रा द्वारा लिखित कविता में सेनापति गोरा और उनके भतीजे बादल की वीरता का जिक्र आता है। साथ ही रानी पद्मावती के द्वारा जौहर करने की घटना का भी जिक्र है। हालाँकि ए एस आई ने पद्मिनी पैलेस में बाकायदा लिखवाया हुआ भी है जहाँ पर रानी पद्मावती को शीशे में अलाउदीन खिलजी को दिखाया गया था।
इसके अलावा कुछ लोगों का मानना है की रानी पद्मावती एक काल्पनिक चरित्र है। जो की एक शायर या कवि ने अपनी कविताओं में जीवित कर दिया। तो ये हैं इतिहास के कुछ वर्जन। आपको जो अच्छा लगे उसे मान लें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday, 17 January 2018

कहीं आपके आधार का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल

भारत सरकार ने आधार को अपनी अधिकतम योजनाओं का लाभ ग्रहण करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी कर दिया है। ज्यादातर जगहों पर आपको अपने आधार को आगामी 31 मार्च तक लिंक करा लेना है। पर साथ ही कुछ निजी सेवा प्रदत कंपनियां भी अपने उपभोक्ताओं से आधार मांग रही हैं।
ऐसी स्थिति में आधार से जुड़ी आपकी निजी और गोपनीय जानकारी का भी सार्वजानिक होने का खतरा बना रहता है। आज हम आपको बताने जा रहें कि किस तरह आप ये जान सकते हैं की कहीं आपके आधार का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है। तो आइये जानते है।
सबसे पहले आप आधार की वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/home/ पर जाएँ। अब आपको दायीं तरफ एक लिंक मिलेगा जिसपर आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Aadhaar authentication History) लिखा होगा। अब इस लिंक को क्लिक कर दें। अब आपके सामने एक नई विंडो आएगी। अब आप उसमे अपना आधार नंबर और कैप्चा डालें और जेनेरेट ओ टी पी करेंगे तो आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओ टी पी आएगा। साथ ही आपके सामने एक नई विंडो भी खुल जायेगी। इस पर आप अपना ओ टी पी डालकर पिछले  6 महीनो के दौरान आधार के इस्तेमाल से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday, 2 January 2018

घर बैठे कैसे करें अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक

सरकार ने इस नए साल घर बैठे मोबाइल उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर को अपने आधार से लिंक करने की सहूलियत प्रदान की है। अब आप को अपनी मोबाइल कंपनी के स्टोर्स या रिटेलर्स के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज्ञात हो की कोर्ट की सख्त टिपण्णी के बाद ट्राई ने मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियों को ग्राहकों को सहूलियत देने की बात की थी।
कैसे करें लिंक
अब आप को कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है और उसके बाद आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक हो जायेगा। सबसे पहले 14546 पर कॉल करें। जब आप इस नंबर पर कॉल करेंगे तो मशीन आपसे आपका आधार नंबर पूछेगी। अब आप अपना आधार नंबर डालें तथा उसे कन्फर्म करें।
इस के उपरांत आपको एक ओ टी पी प्राप्त होगा। ये ओ टी पी आपको अपने आधार कार्ड से रेजिस्टर्ड मोबाइल पर ही प्राप्त होगा। अब आप अपना ओ टी पी दर्ज करें। अब आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक हो गया है।
वैसे सरकार के निर्देश अनुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों और विकलांगो के लिए मोबाइल कंपनियों को घर जाकर ये सुविधा देने की बात कही गयी है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday, 20 December 2017

T20 मुकाबले में भारत ने दर्ज की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत

कटक में खेले जा रहे पहले T-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज करी है। भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तीन विकेट खोकर 20 ओवरों में 180 रन बनाये। जवाब में बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम महज 87 रन बना कर आल आउट हो गयी।
भारत की तरफ से जीत के हीरो रहे यजुवेंद्र चहल जिन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट भी लिए। साथ ही कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने भी 2-2 विकेट हासिल किये। चहल को मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर ने अर्धशतकीय पारी खेली। 48 गेंदों पर 61 रन बनाये। श्रेयस अय्यर ने 24 रन तथा रोहित ने 11 रन बनाएं। धोनी ने नाबाद 39 रन और पंड्या ने 32 रन बनाये। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

Monday, 18 December 2017

क्या स्मृति ईरानी होंगी गुजरात की नई मुख्यमंत्री

चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने इतिहास रचते हुए गुजरात में छटी बारी जीत दर्ज की है। साथ ही हिमांचल में भी बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री। सूत्रों की माने तो गुजरात के मुख्यमंत्री की रेस में केंद्रीय कैबिनेट मिनिस्टर स्मृति ईरानी सबसे आगे चल रही है।
हालाँकि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भी राजकोट पश्चिम से जीत दर्ज की है। जीत के बावजूद भी बीजेपी का जनाधार कम हुआ है। पार्टी ने पिछले चुनाव से कम सीटे जीती है। पार्टी 2019 के लिए कोई भी खतरा नहीं लेना चाहती है। पार्टी का मानना है की नया चेहरा पार्टी में जोश भी भर सकता है और साथ ही 2019 के लिए जनाधार भी बढ़ा सकता है।
गुजरात चुनाव में स्मृति ईरानी ने बड़ चढ़ कर प्रचार किया। साथ ही संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। स्मृति ईरानी अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा पहले ही मनवा चुकी है। साथ ही मनसुख मंडाविया इस रेस में दूसरे नंबर पर चल रहें हैं। अब ये देखने वाली बात है की बीजेपी किसे मुख्यमंत्री पद के लिए चुनती है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

Sunday, 17 December 2017

चुनाव परिणाम: जाने बीजेपी और कांग्रेस के सट्टे का भाव

आज गुजरात और हिमांचल इलेक्शन के रिजल्ट आ रहें हैं। सट्टा बाज़ार के अनुमान अनुसार दोनों राज्यों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। पूरे चुनाव के दौरान सट्टा बाजार काफी सक्रीय रहा है और माना भी जा रहा है की सट्टा बाज़ार के उम्मीद के मुताबिक ही रहेंगे।
सट्टा बाजार में बीजेपी का भाव 55 पैसे तथा कांग्रेस का भाव 2 रूपए का चल रहा है। आपको बता दें की सट्टा बाज़ार में जिस किसी का भाव कम होता है उसके जीतने की सम्भावना ज्यादा होती है। शेयर मार्किट में भी बीजेपी के जीत की भविष्वाणी की जा रही है।

जानकारों के मुताबिक बाज़ार का 2 दिन पहले ही उछाल ये संकेत दे रहा है की बीजेपी इस बार क्लीन स्वीप करने जा रही है। जिसका सीधा असर शेयर मार्किट पर भी दिखेगा और आज सेंसेक्स और निफ़्टी में भी बढ़त देखने को मिलेगी।
चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त दिखाई गयी है। सभी न्यूज़ चैनल्स के मुताबिक दोनों राज्यों में बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday, 15 December 2017

सावधान रहे अगर आप भी खरीद रहे है अपने लिए घर

अगर आप अपने लिए घर खरीद रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है। ऐसे लोग जो की रेडी टू मूव घर या प्रॉपर्टी लेने जा रहें हैं वो लोग ध्यान दे की बिल्डर या गृह विक्रेता आपसे जी एस टी न चार्ज कर ले। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने खुद इस बात की पुष्टि करी है की कानूनन बिल्डर आपसे जी एस टी नहीं वसूल सकता।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने स्पष्ट किया है की जी एस टी क्यूंकि किसी वास्तु या सेवा की सप्लाई पर लगता है। लेकिन रेडी टू मूव घर न तो वास्तु में और न ही किसी सेवा में आते हैं, इसलिए कोई भी बिल्डर उसपर आपसे जी एस टी वसूल नहीं कर सकता।
साथ ही अगर किसी खरीदार ने 1 जुलाई पहले ही किसी अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की पूरी रकम चुका दी है तो भी उस पर जी एस टी नहीं वसूला जा सकता। कई जगह देखा गया है की बिल्डर ने ग्राहक से रेडी टू मूव प्रॉपर्टी के लिए जी एस टी वसूला है। अगर आप भी इसका शिकार हुए हैं तो बिल्डर से अपना पैसा वापस मांग लें। आप बिल्डर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday, 14 December 2017

कॉन्डोम के विज्ञापनों पर लगी रोक

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक फरमान जारी कर के तत्काल प्रभाव से कॉन्डोम के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। दरअसल मंत्रालय ने कंडोम विज्ञापनों के लिए एक समय सीमा तय कर दी है। अब कंडोम के विज्ञापन रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ही दिखा सकेंगे। मंत्रालय ने ये निर्णय कंडोम के विज्ञापनों को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद लिया है।

मंत्रालय का कहना है की अश्लील और असंगत विज्ञापनों को दिखने से बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इंडियन ब्राडकास्टिंग फाउंडेशन और न्यूज़ ब्रॉडकास्टर एसोसिअशन ने इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
विशेषज्ञों की राय में ये कदम तर्कसंगत नहीं है। क्यूंकि इससे एड्स के प्रति जागरूकता अभियान को गहरा धक्का लगेगा। इस निर्णय के कारण अनचाहे गर्भपात में भी वृद्धि होने की सम्भावना है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday, 11 December 2017

अनुष्का के हुए विराट इटली में हुई शादी

Image tweeted by @AnushkaSharma

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। तीन साल के लम्बे इंतज़ार के बाद आज 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का परिणय सूत्र में बंध गए। शादी के समाराहों इटली के एक रिसोर्ट में संपन्न हुए। शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ नज़दीकी मित्र शामिल रहे।
विराट और अनुष्का की शादी ने एक बार फिर से क्रिकेट और बॉलीवुड के रिश्तों पर मुहर लगा दी है। शादी के बाद विराट ने अपने ट्विटर से एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा की- हमे ये समाचार आप के साथ साझा करते हुए बहुत ख़ुशी है की आज हम दोनों ने एक दूसरे के साथ प्यार के बंधन में बंधने का वचन लिया। परिवार दोस्तों और हमारे चाहने वालों ने आज का दिन और भी ज्यादा खूबसूरत और स्पेशल बना दिया। हमारे इस खास सफर में बने रहने के लिए शुक्रिया।
"Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey." -Virat Kohli (@imVkohli)
अनुष्का ने भी विराट के ट्विटर सन्देश को अपने ट्विटर अकॉउंट से दूसरी तस्वीर के साथ पोस्ट किया।
सूत्रों के मुताबिक अब मुंबई में 21-22 दिसंबर को एक बड़ा रिसेप्शन देने की तैयारी है। इस ग्रैंड रिसेप्शन में खेल, सिनेमा के साथ - साथ राजनीती और बिज़नेस जगत के लोग भी जुटेंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday, 8 December 2017

जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे विराट और अनुष्का

विराट और अनुष्का जल्द ही परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। सूत्रों की माने तो दोनों ने अपने तीन साल पुराने रिश्ते को अब शादी के बंधन में बाँधने का फैसला लिया है। हालाँकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। परन्तु सूत्र बता रहें की विराट और अनुष्का इस महीने 15 तारिख को शादी के बंधन में बांध जायेंगे।

इनका शादी का समाराहों 13 से 15 दिसंबर तक चलेगा। ये पूरा समाराहों इटली में संपन्न होगा। शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के पांच सितारा होटल में 21 दिसंबर को होगा। शादी के समाराहों में केवल घर परिवार के सदस्य और कुछ करीबी मित्र ही शामिल होंगे।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

नोट: ब्लॉग उपरोक्त खबर की पुष्टि नहीं करता है। खबर के सूत्र गोपनीय है। खबर की प्रमाणिकता के लिए आप सम्बंधित पक्ष से या अपने विश्वसनीय सूत्र का सहारा ले सकते हैं। 

Wednesday, 29 November 2017

जाने घर बैठे कैसे करेंगे अपने मोबाइल को अपने आधार से लिंक

अभी तक आप लोग ने ये तो सुना ही होगा की फरवरी 2018 तक सभी को अपने मोबाइल नंबर को अपने आधार से लिंक करा लेना है अन्यथा उनकी मोबाइल सेवा बंद कर दी जाएगी। लेकिन अभी भी एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है जो की न सिर्फ इस खबर से अनजान है अपितु ये भी नहीं जानता की अपने मोबाइल को आधार के साथ जोड़ना है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने इस दिशा में पहल की है। लोगों को बस अपने टेलीकॉम सेवा देने वाली कंपनी को कॉल कर के या उनकी वेबसाइट पर जा कर एक वन टाइम पासवर्ड (ओ टी पी) मांगना पड़ेगा जो की व्यक्ति के आधार को उसके मोबाइल से लिंक करने के लिए चाहिए होगा। इसके लिए मंत्रालय ने मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली सभी कंपनियों को अवगत करा दिया है।
सूत्रों के अनुसार ये सेवा दिसंबर से शुरू हो सकती है। इस सेवा के द्वारा ये सारी कार्यप्रणाली स्वचालित हो जाएगी। जिससे किसी भी व्यक्ति हो मोबाइल कंपनी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। फ़िलहाल तो इस सेवा के शुरू होने का इंतज़ार ही किया जा सकता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Sunday, 10 September 2017

जी एस टी: व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

देश भर के व्यापारियों को राहत देते हुए, जी एस टी कॉउन्सिल की बैठक में निर्णय लिया गया है की व्यापारियों को जुलाई माह की सेल्स रिटर्न जी एस टी आर -1 फाइल करने की तारिख बढ़ा कर 10 अक्टूबर कर दी गयी है। दरअसल देशभर के व्यापारियों को एस टी आर -1 फाइल करने में दिक्कत आ रहीं थीं, जिसकी समय सीमा आज 10 सितम्बर 2017 को ख़त्म हो रही थी। सरकारी वेबसाइट भी इतने व्यापारियों के डाटा को एक साथ नहीं संभाल पा रही है जिसके कारण साइट बार बार हैंग हो रही है। और व्यापारी परेशान हो रहे है।  

सरकार के ऊपर एक तरफ से तो व्यापारी संगठनों का दबाव है, दूसरी तरफ हाई कोर्ट ने भी सरकार से तल्ख टिपण्णी करते हुए पूछा है की क्यों वह व्यापारियों पर "क्लीनिकल ट्रायल" कर रही है। कोर्ट ने कहा है की सरकार को जी एस टी लागू करने से पहले ये सारी व्यवस्थाएं सुचारु करनी चाहिए थी। इसके बाद निर्णय लिया गया की व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए जी एस टी कॉउंसिल ने ज्यादातर सेल्स रिटर्न फाइल करने की तारिख बढ़ा दी है। जिससे अब उन्हें कोई पेनल्टी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

साथ ही जी एस टी कॉउन्सिल ने उन व्यापारियों को भी बड़ी राहत दी है जो की कम्पोजीशन स्कीम नहीं ले पाए थे। अब उन्हें 30 सितम्बर तक दुबारा मौका दिया जा रहा है।

जी एस टी फाइल करने की नवीनतम तारीखें इस प्रकार हैं:
जी एस टी आर -1   जुलाई माह    10-10-2017
जी एस टी आर -2   जुलाई माह    31-10-2017
जी एस टी आर -3   जुलाई माह    10-11-2017
जी एस टी आर -4   जुलाई माह    18-10-2017 (कोई परिवर्तन नहीं)   
जी एस टी आर -6   जुलाई माह    13-10-2017