Wednesday 31 January 2018

वार्षिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018


कन्या राशि वाले लोगों का ये साल बहुत ही अच्छा रहेगा। कन्या राशि वाले लोग वैसे तो खूब समझदार होते हैं। इसका सुखद परिणाम इस साल आपको इस साल देखने को मिलेगा। इस साल आप किसी डर के साये में भी रहेंगे। इस साल अपने पर भरोसा रखें। सफलता आपके कदम चूमेगी।
नौकरीपेशा लोग इस साल अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा कामयाबी हासिल करेंगे। आपके कुशल व्यवहार से आपके सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे। आप इस साल अपने कार्यक्षेत्र में अपनी रणनीति उजागर न करें वरना आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आपके आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। जिन के लोगों के पास नौकरी नहीं है या नौकरी बदलना चाहते हैं तो जून के मध्य तक का समय बहुत अच्छा है। समय उपयुर्क्त रहेगा।


व्यापारी लोग इस साल अक्टूबर तक बहुत ही अच्छा रहेगा। पर उसके बाद कुछ निर्णय लेकर आप अपने कारोबार को और अधिक बढ़ा सकते है। इस साल आप अपने बिज़नेस के सिलसिले में कई बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। आपको इस साल सतर्क रहने की जरूरत है। वरना आपका कोई करीबी ही आपको नुक्सान पहुंचा सकता है।
इस साल आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैसा भी अच्छा रहेगा। आप पर गुरु की कृपा के कारण धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को इस साल सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आप निवेश के नए स्रोत भी ढूंढेंगे। इस साल आप के सम्बन्ध अपने साथी के साथ मधुर रहेंगे। इस साल काम की अधिकता के कारण आप अपने परिवार को समय कम देंगे। आपका स्वास्थ्य भी इस साल अच्छा रहेगा। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

वार्षिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

मीन राशि वाले जातकों के लिए ये साल मिला जुला रहेगा। आप इस तरक्की भी करेंगे साथ ही धन अर्जन भी अच्छा रहेगा। आप इस साल अपने आप को सफलता की सीढ़ी पर चढ़ता हुआ देखेंगे। इस साल आप अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
नौकरीपेशा लोग इस साल बहुत ही उम्दा प्रदर्शन करेंगे। जिसके कारण आपकी प्रशंसा भी होगी। आप इस साल अपने वरिष्ठों को खुश रखेंगे। अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो इस साल की शुरुआत में ही नौकरी मिल जायेगी। इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कारोबारियों को भी इस साल पिछले सालों से अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। आप नए कारोबार की शुरुआत भी कर सकते हैं। आप अपने कारोबार के लिए यात्रा भी करेंगे। धन का आवागमन भी चालू रहेगा। जनवरी से मार्च के बीच आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। आर्थिक रूप से आप अधिक संपन्न होंगे। आप किसी संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए ये साल बहुत अच्छा रहेगा। आप इस साल जो भी प्रयास करेंगे उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। आप को अक्टूबर माह में कोई ख़ुशख़बरी भी मिल सकती है। परिवार के जो लोग आपके विपक्ष में थे वो इस साल आपके पक्ष में आ जायेंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं। जिन का विवाह अभी तक नहीं हुआ है उनके लिए मार्च और अक्टूबर में शुभ संकेत है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

वार्षिक राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

मकर राशि वाले लोगों का ये साल अच्छा रहेगा। आप इस साल बहुत तरक्की करेंगे। अगर आप इस साल कोई काम अपने हाथ में लेंगे तो उसे पूरा कर के ही दम लेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। इस साल आप किसी के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन सकते हैं।
नौकरीपेशा लोग इस साल अपनी जॉब में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको इस साल पदोनत्ति भी मिल सकती है। इस साल किसी भी प्रकार के नशे से बच कर रहे। इससे आपके पारिवारिक सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप को इस साल कुछ लोग नुक्सान पहुंचा सकते हैं। कृपया सावधान रहे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहें हैं तो सितम्बर तक रुक जायें।


व्यापारी लोग इस साल बहुत मुनाफा कमाएंगे। इस साल आप नई साझेदारी कर के अपने बिज़नेस को बुलंदी पर पहुंचाएंगे। आप छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अक्टूबर महीने तक आप का कारोबार बहुत अच्छा चलेगा तथा उसके बाद तो आप और भी अधिक मुनाफा कमाएंगे। किसी भी व्यक्ति पर आँख मूँद कर विशवास न करें।
विद्यार्थियों को इस साल सफलता प्राप्त होगी। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप इस साल उत्तम प्रदर्शन करेंगे। निवेश के लिए ये साल उपयुर्क्त है। आप संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। छोटी मोटी नोक झोंक होती रहेगी। स्वास्थय आपका अच्छा रहेगा। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

वार्षिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

वृश्चिक राशि वाले वालों का ये साल बहुत अच्छा रहेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आप इस साल बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस साल आपको राशि पर से शनि का प्रभाव कम होने लगा है। इस साल आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस साल आपका प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा अच्छा रहेगा।
नौकरीपेशा लोग इस साल अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करेंगे। इस साल आप अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों को प्रसन्न रखेंगे। आपको पदोनत्ति भी मिल सकती है। राहु  का प्रभाव भी आपकी राशि पर बहुत कम हो गया है। इस साल आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो अप्रैल से मई के बीच आपको नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा मध्य अक्टूबर के बाद भी समय अच्छा रहेगा। आपके ऊपर इस साल गुरु की कृपा बनी रहेगी।


व्यापारियों को इस साल ज्यादा मुनाफा मिलेगा। व्यापारी अगर अपने कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं तो आप अक्टूबर माह में इसके लिए काम कर सकते हैं। पिछले कुछ साल के मुकाबले आपका कारोबार अधिक बढ़ेगा। इस साल के अंत में अत्यधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है।
विद्यार्थियों को इस साल कामयाबी मिलेगी। इस साल अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। इस साल वृश्चिक राशि वाले लोग अपने खर्चों से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप इस साल धार्मिक गतिविधि में भी हिस्सा ले सकते हैं। इस साल आप यात्रा भी ज्यादा कर सकते हैं।
अगर आपकी अभी तक शादी नहीं हुई है तो आप मध्य अक्टूबर के बाद किसी के साथ रिश्ते में बंध सकते हैं। इस साल आप अपने जीवन साथी के साथ सुख का आनंद लेंगे। आप के सम्बन्ध अपने परिवार के साथ साथ मजबूत होंगे। इस साल अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Tuesday 30 January 2018

गर्भवती महिलाएं बरतें ग्रहण के दौरान ये ख़ास सावधानियां

इस साल 31 जनवरी को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इस दौरान वैसे तो बहुत सारी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। परन्तु गर्भवती महिलाओं को इस दौरान ख़ास सावधानियां बरतनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहें है जिन्हे अपनाकर आप आसानी से ग्रहण की हानि से बच सकते हैं।
ग्रहण के दौरान कॉस्मिक तरंगे निकलती है जो की गर्भवती स्त्री और उसके अजन्मे बच्चे को नुक्सान पहुंचा सकती हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्री को अपने घर में ही रहना चाहिए। साथ ही इस बात की पुष्टि कर लें की घर या कमरे में उस दौरान कोई खिड़की या झरोखे से रौशनी अंदर ना आये।
इसके अलावा अगर संभव हो तो ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद स्नान भी कर लें। तथा इस दौरान अगर हो सके तो भोजन करने या पानी पीने से बचें। अगर बहुत जरूरी हो तो तुलसी पत्ती डाला हुआ पानी पिएं। अगर कुछ खाना भी हो तो उसमे तुलसी पत्ती पहले से ही मिला लें। साथ ही ग्रहण की समाप्ति के उपरान्त शुद्ध भोजन करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान किसी भी खाने की तैयारी आदि न करें। न ही कोई सब्जी इत्यादि काटें। ग्रहण की समाप्ति के बाद घर में रखा पका हुआ भोजन हटा दें। वैसे तो शास्त्रों में गर्भवती स्त्रियों को नियमो से बाध्य नहीं किया गया है, परन्तु सावधानी बरतने की सलाह जरूर दी गयी है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

क्या न करें इस चंद्र ग्रहण पर

इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण इस साल 31 जनवरी को पड़ रहा है। वैसे तो ग्रहण से जुड़ी कुछ मान्यताएं भी हैं, फिर चाहे वो चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण। आज हम कुछ ऐसी ही मान्यताओं का जिक्र कर रहें हैं। साथ ही ये भी कि आपको ग्रहण के दौरान क्या क्या काम नहीं करने चाहिए।
सबसे पहली और बड़ी बात तो ये है की ग्रहण के दौरान किसी भी गर्भवती स्त्री को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणों का प्रभाव गर्भवती स्त्री और उसके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता हैं।
दूसरी बात ये कि ग्रहण के दौरान की भी तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करना निषेध माना गया है। इस दौरान आप किसी तरह के भोजन को ग्रहण न करें। परन्तु बुजुर्गों, गर्भवती स्त्रियों, रोगियों और बच्चों को इस नियम के लिए बाध्य नहीं किया गया है।
तीसरी बात, ग्रहण के दौरान किसी भी देवी देवता की पूजा करने को निषेध माना गया है। आप इस दौरान घर में कोई भी धार्मिक कार्य न करें। किसी शुभ और मंगल कार्य की शुरआत भी न करें। ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे या पीपल के पेड़ को स्पर्श भी न करें।
अगली बात ये की ग्रहण के दौरान व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दौरान किसी भी प्रकार का बुरा ख्याल अपने मन में न लाएं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

जाने सदी के सबसे बड़े ग्रहण से जुड़ी बातें

इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण दिनाँक 31 जनवरी को होगा। इसी दिन माघ पूर्णिमा भी है। ग्रहण संध्याकाल में सांय 05:18 पर शुरू होगा। ग्रहण की समाप्ति रात्रि 08:53 पर होगी। इस तरह ये पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 घंटे 35 मिनट्स तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रातः 08:18 से शुरू हो जाएगा। यानि लगभग 9 घंटे पहले से ये शुरू हो जायेगा। ग्रहण की अवधि के दौरान किसी भी तरह के खान पान की मनाही होती है। हालाँकि गर्भवती स्त्रियों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और बच्चों को इस नियम के पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।


ग्रहण के दौरान सभी व्यक्तियों को अपने घर में ही रहना चाहिए। विषेशकर गर्भवती स्त्रियां चंद्र ग्रहण के समय बाहर न निकालें। इस दौरान रसोई में खाना इत्यादि आदि न पकाएं। साथी ही कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। चंद्र ग्रहण के समय ब्रह्मचर्य का पालन करें। ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के पूजा पाठ को वर्जित माना जाता है। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Monday 29 January 2018

वार्षिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

आज हम आपको बताने जा रहें है कि वृषभ राशि के जातकों का कैसा रहेगा साल 2018? आपको बता दें की आप इस साल बहुत ही तरक्की करेंगे। पर साथ ही कुछ बातों को लेकर सचेत रहें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका इस साल अपने साथी के साथ मतभेद भी हो सकता है। आप अपने क्रोध पर काबू रखें और कोई भी निर्णय क्रोध में न लें।
आप जितना इस साल के लिए प्लानिंग कर रहें हैं उतनी अच्छी तरह से सारी चीजें फलीभूत नहीं होंगी। आपको इस साल सकारात्मक सोच की आवशयक्ता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये साल आपका अच्छा रहेगा। इस साल आप थोड़े ज्यादा धार्मिक रहेंगे। साथ ही कुछ धार्मिक आयोजन भी करा सकते हैं।
नौकरीपेशा लोग इस साल अपने कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से अपनी अलग जगह बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अक्टूबर के बाद नौकरी में पदोनत्ति के भी संकेत हैं। इस समय आप कोई नया निवेश आदि भी कर सकते हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बच कर रहें।
व्यापारियों के लिए ये साल सामान्य जाएगा। अपने व्यापार से जुड़े कोई बड़े निर्णय न लें। किसी भी नई साझेदारी को करने से पहले अच्छी तरह से जांच परख लें। साल के अंत में आपको अपने व्यापार में वृद्धि दिखाई देगी और साथ ही मुनाफा भी बहुत बढ़ेगा। आप इस साल वित्त सम्बन्धी बातों को लेकर थोड़े तनाव में भी रह सकते हैं।


इस साल आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस साल किसी भी वस्तु को प्राप्त करने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। इस साल आप अपने खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। वरना थोड़ी परेशानी हो सकती है।
विद्यार्थियों के लिए भी ये साल मिला जुला रहेगा। आप इस साल सपने तो बहुत देखेंगे परन्तु उनको पूरा करने के लिए आप बहुत अधिक मेहनत नहीं करेंगे। जिसके कारण आपकी परफॉर्मन्स में भी गिरावट आ सकती है। इस साल किसी भी प्रकार की नकारात्मक बातों से बचें और अपने कार्यों पर ही ध्यान दें।
इस साल आप की लव लाइफ अच्छी रहेगी। पर आप अपनी निजी बातों को किसी के साथ शेयर न करें। आप अपने प्रेम संबंधों को भी आगे बड़ा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक रहेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह की भी संभावनाएं हैं। इस साल अपने निर्णयों को सोच समझ कर लें। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Sunday 28 January 2018

वार्षिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

कर्क राशि वाले जातकों के लिए ये साल सुख और समृद्धि लेकर तो आया ही है साथ ही आप को थोड़ा तनाव भी रह सकता है। इस साल आप पर गुरु की कृपा बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपकी किस्मत आपके सभी कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। साल के मध्य में मंगल भी आपको लाभ पहुंचाएगा। आप अगर नौकरी बदलने की सोच रहें हैं तो साल मध्य में करें।
राहु पूरे साल आपकी राशि पर है इसलिए शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। जिसकी वजह से आपका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। आपको आर्थिक रूप से भी हानि हो सकती है। राहु आपके आत्म विश्वास को भी क्षति पहुंचाएगा। आप गलत रस्ते पर भी जा सकते हैं।
नौकरीपेशा लोग इस साल उत्तम प्रदर्शन करेंगे और पदोनत्ति भी पाएंगे। इस साल आप कई कार्यों को अपने हाथों में तो लेंगे परन्तु उन्हें पूरा नहीं करेंगे। जिसकी वजह से आप की निंदा भी हो सकती है। आप अपने पे भरोसा रखें तथा सोच समझ कर निर्णय लें। जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है उन लोगों को मार्च तक नौकरी मिल जायेगी। इसके बाद नवम्बर में भी शुभ संकेत है।


कारोबारियों को इस साल अपने बिज़नेस में नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आप की राशि पर शनि का भी प्रभाव है। जिसके कारण मन अशांत रहेगा। साल के शुरुआत में कोई नए कारोबार की शुरुआत न करें। साथ ही आप अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें वरना दिक्कतें और बढ़ जाएगी। पार्टनरशिप में भी दिक्कतें आ सकती है। जिस समय मंगल उच्च का होगा उस समय आपको सफलता मिलेगी। नया कारोबार की भी अगर आप शुरुआत करना चाहते हैं तो आप मई से अक्टूबर के बीच में ही करें।
विद्यार्थियों  के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपनी शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इस साल अगर आप विदेश पढ़ने जाने के इच्छुक हैं तो भी आपको सफलता मिलेगी। परिवार में मतभेद रह सकता है। भाई बहनो से भी वाद विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से भी समय समय पर मतभेद हो सकता है। गुस्से में कोई भी निर्णय न लें। भगवान् गणेश आप का कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Saturday 27 January 2018

वार्षिक राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

आज हम बात कर रहें हैं तुला राशि वाले जातकों के बारें में कि उनका ये साल कैसा रहेगा। ये साल आपके लिए शुभ तो है ही परन्तु ये साथ ही आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर भी आया है। आपकी राशि पर गुरु की कृपा बनी रहेगी। आप के बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। लेकिन राहु और केतु की वजह से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
इस साल मंगल की भी आप पर कृपा बनी रहेगी जिससे आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहित लोगों की शादी 11 अक्टूबर तक कहीं फिक्स हो सकती है। इस साल आप धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
जो लोग नौकरीपेशा है वो लोग अपने आप को कार्यक्षेत्र में अपनी दक्षता के बल पर सिद्ध करेंगे। आप को अपने सहकर्मियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आपके ऊपर शनि की भी कृपा बनी रहेगी। केतु के कारण आपकी नौकरी पर संकट आ सकता है। 


जो लोग अपना बिज़नेस या कारोबार करते हैं उनके लिए ये साल नए अवसर लेकर आ रहा है। आप इस साल खूब मुनाफा कमाएंगे। आप नई साझेदारियां करेंगे जिससे आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। पिछले सालों की अपेक्षा तनाव कम रहेगा। आपको इस साल अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। अन्यथा वो आपको हानि पहुंचा सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए ये साल नए अवसर ले कर आया है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त होगा। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके भी संकेत है। किसी भी गलत संगत से बचें अन्यथा आपका ही नुक्सान होगा। आपके परिवार में कलेश उत्पन्न हो सकता है इसलिए कुछ भी बोलने से पहले 10 बार सोच लें। पिता के साथ भी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप इस साल सरकारी कार्यों में बाधाओं का सामना करेंगे। स्वस्थ्य की दृष्टि से ये साल सामान्य रहेगा। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें। 
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

वार्षिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

आज हम बात कर रहें हैं धनु राशि वाले जातकों के बारें में। इस साल के शुरुआत में गुरु तुला राशि में है जो की अक्टूबर में अपनी राशि परिवर्तित कर के वृश्चिक राशि में जाएगा। आर्थिक रूप से आपके लिए ये साल अच्छा रहेगा। आपको धन संपत्ति प्राप्त होगी। इस साल आपके लिए बहुत ही अच्छे योग बन रहे हैं।
इस साल नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कार्यों में उत्त्कृष्टा आएगी। धन प्राप्ति के संयोग है। साथ ही आपको नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपको अपना रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहें हैं तो थोड़ा रुक जाए। सितम्बर माह में नौकरी बदलने के संकेत है। अधिकारियों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। 


जो लोग अपना बिज़नेस कर रहें है उन्हें इस साल थोड़ा सतर्क रहने की आवशयकता है। आप अपने निर्णय सोच समझ कर लें। किसी भी नए व्यवसाय में एकदम से निवेश न करें। अगर संपत्ति खरीदने की सोच रहें है तो अच्छी तरह से जांच परख कर ही निवेश करें। कारोबार में इस साल अनैतिक तरीकों से धन अर्जन न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है।
विद्यार्थियों के लिए ये साल वरदान साबित होगा। आप जिस भी कार्य को करने के लिए अपने हाथों में लेंगे उसमे सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पर उसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है।
इस साल जो लोग विवाह योग्य है उन्हें अपना मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग विवाहित है और संतान की कामना कर रहें हैं उन व्यक्तियों को संतान का सुख प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर ही रहेगा। इस साल बाहर का खाना खाने से बचें अन्यथा स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

साप्ताहिक राशिफल 28 जनवरी से 3 फरवरी 2018: जाने किन राशियों को मिलेगा साथी से भरपूर प्यार और सहयोग

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको इस सप्ताह वाहन चलते हुए अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके ज्यादार काम पूरे होंगे। परिवार और मित्रो से सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को इस सप्ताह तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम का फल मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप रोमांटिक हो सकते हैं।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक इस सप्ताह खुशियां ले कर आ रहा है। अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहें है तो उसमे भी सफलता मिलेगी। प्रेमियों को मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
जिन व्यक्तियों की कर्क राशि है वो लोग इस सप्ताह छोटी बातों को अधिक तूल न दें। इस सप्ताह निवेश करने से बचें। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपने तनाव में कमी का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोनत्ति के भी संकेत है। व्यापारियों को अधिक मुनाफा प्राप्त होगा।


कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर नौकरी में परिवर्तन की सोच रहें हैं तो अभी रुक जाएं। व्यापारी लोग अभी नई साझेदारियां करने से बचें। आपको संतान को लेकर कोई चिंता हो सकती।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
जिन व्यक्तियों की तुला राशि है वो लोग इस सप्ताह बहुत ही आनंदित रहेंगे। अगर आप कुवांरे हैं तो इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार और जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातक इस सप्ताह किसी भी वाद विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी रणनीति का खुलासा न करें। इस सप्ताह धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले जातक इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपने निर्णय सोच समझ कर लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों में एकाग्रता बढ़ेगी। आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस सप्ताह कुम्भ राशि वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी भी वाद विवाद से बचें। इस सप्ताह अपने इष्ट देवता की पूजा करें। आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस सप्ताह अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप ने जो निवेश किया था उससे भी आपको आय प्राप्त होगी। पदोनत्ति के भी संकेत है। व्यापारी इस सप्ताह अधिक मुनाफा कमाएंगे। साथी के साथ आप रोमांटिक हो सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

वार्षिक राशिफल: सिंह राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2018

सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जातकों के लिए साल 2018 नई तरंग और उत्साह लेकर आया है। इस साल आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। आप पर गुरु की कृपा रहेगी। जैसे की दो साल तक आपकी राशि के ऊपर राहु और केतु का प्रभाव रहा है। लेकिन अब वो समय चक्र भी बीत चुका है। आप अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति करेंगे। मंगल भी आपकी उन्नति में कारक सिद्ध होगा।
जो व्यक्ति नौकरीपेशा है उनको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको अपने साथियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। जिन व्यक्तियों के पास अभी नौकरी नहीं है उनपर शुक्र की कृपा से आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी तथा आप को अच्छी नौकरी के संकेत है। गुरु से भी आपके भाग्य का साथ मिलेगा। आपको फरवरी और मार्च में सबसे ज्यादा नौकरी मिलने की सम्भावना है। इसके बाद सितम्बर में नौकरी का अच्छा योग बन रहा है। अगर आप अपनी जॉब बदलना चाहते है तो साल के मध्य में आपको अच्छे ऑफर मिलेंगे।


व्यापारियों को इस साल अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। इस साल आपके अपने बिज़नेस में अपनी लीडरशिप के कारण अधिक तरक्की करेंगे। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नई साझेदारी भी कर सकते हैं। इससे भी आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपके बिज़नेस का टर्न ओवर भी कई गुना बढ़ सकता है। अगर आप अपना नया बिज़नेस डालने की सोच रहें हैं तो अक्टूबर का महीना सर्वोत्तम रहेगा।
विद्यार्थियों को इस साल अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अगर किसी लिखित परीक्षा में बैठेंगे तो उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने की जरूरत है। इस साल सिंह राशि वाले जातकों को थोड़ी आर्थिक समस्या आ सकती है जिसके लिए आपको बुध को खुश रखना पड़ेगा। साथ ही आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आपको तनाव भी रह सकता है।
इस साल आप कोई बड़ा निवेश न करें तो अच्छा रहेगा। संपत्ति में निवेश सोच समझ कर करें। इस साल आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पिछले सालों से ज्यादा अच्छा ये साल रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनको अच्छे विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। इस साल आपको अपने परिवार विशेषकर भाई बहनो से ज्यादा सहयोग मिलेगा। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Friday 26 January 2018

ज्योतिष: कुम्भ राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2018

कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए ये साल 2018 बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। इस साल आपकी राशि को शनि और गुरु की कृपा बनी रहेगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। शनि की कृपा से आपको पदोनत्ति प्राप्त हो सकती है। आपको नए स्रोतों से आय प्राप्त होगी। जिन लोगों की अभी तक नौकरी नहीं लगी है उनको नए अवसर भी प्राप्त होंगे। मंगल आपके करियर में आपके साल के शुरुआत में ही अच्छे संकेत मिलेंगे।

व्यापारियों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। आप को अपने व्यापार में वृद्धि मिलेगी। आप और अधिक मुनाफा कमाएंगे। आप नए निवेश भी करेंगे। इससे भी आपकी आय में वृद्धि होगी। गुरु की कृपा से आपके सारे काम बनते जायेगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। पिछले साल की परेशानियां इस साल खत्म हो जाएंगी। साल के मध्य में आपको अधिक धन प्राप्त होगा। अपने काम और व्यापार के प्रति समर्पित रहें।
विद्यार्थियों के लिए ये साल ज्ञान प्राप्ति के लिए अच्छा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप बस ध्यान दें की किसी गलत संगत में न पड़ जाए अन्यथा आप अपना ही नुक्सान कर बैठेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करने की सोच रहे हैं तो उसमे भी सफलता प्राप्त होगी।
परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। आप कहीं घूमने भी जाएंगे। जीवन साथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। ज्यादातर समय सम्बन्ध मधुर ही रहेंगे। इस साल आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वो आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। आप धन को भी सोच समझ कर ही खर्च करें। फिजूल खर्ची से आप तनाव में रह सकते हैं। इस साल आपके मान सम्मान में भी बहुत अधिक वृद्धि होगी। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

अगर घर की कंगाली से हैं परेशान तो शनिवार के दिन जरूर करें ये उपाए

धन प्राप्ति किसे अच्छी नहीं लगती। हम सभी चाहते हैं की हमारे पास पैसा हो। परन्तु सब कुछ हमारे चाहने से कहाँ संभव है। आज हम आपको धन प्राप्ति का एक ऐसा उपाए बताने जा रहें हैं जिसके करने के उपरान्त माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है और घर पर कभी कंगाली नहीं आती। तो चलिए जानते है धन प्राप्ति का उपाए।
आपको करना ये है की सूती या रेशमी काला धागा लेकर के आपको जाना है हनुमान मंदिर और वहां पर इस धागे में नौ गांठें थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगा लें। आप हनुमान जी की मूर्ति के पैरों से थोड़ा सा सिन्दूर लेकर इस पर लगाएं। इसके बाद इसे अपने घर लाकर अपने मुख्य दरवाज़े पर बाँध दें। ध्यान रखें की ये उपाए आपको केवल शनिवार या मंगलवार को ही करना है।


इस उपाए को करने से आप के घर पर कभी कंगाली नहीं आती और माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।   
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Thursday 25 January 2018

जाने भारत के राष्ट्रपति के वीटो पावर के बारें में

हर एक देश के राष्ट्राध्यक्ष के पास अपनी वीटो पावर होती है। जिसके बल पर वह अपने देश के दूसरे नागरिको से अलग हो जाता है। आज हम आपको भारतवर्ष के राष्ट्रपति के अधिकारों और उनकी वीटो पावर के बारें में बताने जा रहे हैं।
पहले ये जानते है की आखिर वीटो का मतलब होता क्या है। वीटो का मतलब होता है अपना फैसले को सबसे ऊपर रखना या किसी फैसले पर रोक लगा देना। वीटो पावर की भी बहुत सारी केटेगरी या श्रेणियाँ होती है। जिनमे से पहली होती है:
एब्सोल्यूट वीटो
एब्सोल्यूट वीटो में राष्ट्रपति ने अगर किसी बिल पर अपनी हामी नहीं भरी और उसे अपने पास ही रख लिया तो ये बिल कभी भी क़ानून बनकर लागू नहीं हो सकता।
पॉकेट वीटो
पॉकेट वीटो में राष्ट्रपति अगर चाहे तो किसी बिल को अपने पास अनंत समय के लिए रख सकता है। ये शक्ति भारत के संविधान ने राष्ट्रपति को दी हुई है। साथ ही वह किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं होगा।


सस्पेन्सिव वीटो
सस्पेन्सिव वीटो में राष्ट्रपति किसी भी बिल को वापस कैबिनेट को रेकन्सीडरेशन के लिए भेज सकता है। लेकिन अगर पार्लियामेंट ने चर्चा कर के वापस उसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया तो संविधान के अनुसार राष्ट्रपति उस बिल पर हस्ताक्षर करने लिए बाध्य है।
संविधान संशोधन बिल
संविधान संशोधन बिल अगर राष्ट्रपति को भेजा जाता है तो संविधान के अनुसार राष्ट्रपति को उसपर हस्ताक्षर करने ही होते हैं।
मनी बिल
मनी बिल को राष्ट्रपति लटका नहीं सकते। ऐसे बिलों पर उन्हें या तो हां या न बोलना होता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

भारत के नागरिकों को संविधान द्वारा प्राप्त मौलिक अधिकार

भारत के नागरिकों को भारत के संविधान द्वारा कुछ मौलिक अधिकार दिए गए है। ये अधिकार कोई भी व्यक्ति फिर चाहे वो किसी भी धर्म, जाति अथवा लिंग का हो बशर्त है की वो भारतीय होना चाहिए। तो आइये जानते है इन मौलिक अधिकारों के बारें में।
राइट फॉर फ्रीडम
राइट फॉर फ्रीडम या स्वतंत्रता का अधिकार हर एक भारतीय को बोलने की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता। हर भारतीय को संविधान द्वारा अभिव्यक्ति की आज़ादी का अधिकार प्राप्त है।
राइट फॉर फ्रीडम ऑफ़ रिलिजन
राइट फॉर फ्रीडम ऑफ़ रिलिजन या धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार हर एक भारतीय के पास है। कोई भी व्यक्ति आपको किसी का धर्म मानने के लिए बाध्य नहीं कर सकता।
राइट टू इक्वलिटी


राइट टू इक्वलिटी या समानता का अधिकार आपको समान नागरिक, समान अधिकार होने की बात कहता है। संविधान की दृष्टि में सभी नागरिक एक समान है।
राइट अगेंस्ट एक्सप्लोइटेशन
राइट अगेंस्ट एक्सप्लोइटेशन या शोषण के विरुद्ध अधिकार आपको संविधान द्वारा प्राप्त वो अधिकार है जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति आपका शारीरिक या मानसिक शोषण नहीं कर सकता।
राइट तो कांस्टीटूशनल रेमेडीज
राइट तो कांस्टीटूशनल रेमेडीज या संवैधानिक उपचारों का अधिकार आपको संविधान द्वारा मौजूद रेमेडीज़ को दूर करने का अधिकार देता है।
कल्चरल एंड एजुकेशनल राइट्स
कल्चरल एंड एजुकेशनल राइट्स या संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार आपको शिक्षा और अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने तथा बढ़ाने का अधिकार देता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

Wednesday 24 January 2018

गणतंत्र दिवस पर देश के नाम संदेश

हमारे प्यारे देशवासियों!
सबसे पहले तो भारत के सभी नागरिकों को हमारे ब्लॉग की तरफ से इस 69 गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनायें और बधाइयाँ। कुछ लोग पूछते हैं कि जब स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है तो फिर गणतंत्र दिवस को अलग से मनाने की क्या जरूरत है? दरअसल जिस तरह से एक मनुष्य या प्राणी के शरीर में आत्मा की जरूरत होती है उसी तरह एक देश के लिए संविधान की जरूरत होती है। ये बात सही है कि भारत को 15 अगस्त 1947 को आज़ादी के साथ एक शरीर तो प्राप्त हो गया। परन्तु उस शरीर में प्राण प्रतिष्ठा या यूँ कहें की उस शरीर में आत्मा का प्रवेश 26 जनवरी 1950 को हुआ।
भारत के नागरिक होने पर हमें गर्व है और इसकी अखण्डता और सम्प्रभुता को बनाये रखने के लिए वचनबद्ध होना चाहिए तथा इसकी एकता को बनाये रखने की शपथ लेनी चाहिए। हम उस परम पिता परमेश्वर का सादर आभार व्यक्त करते हैं की हमारा जन्म इस भारत भूमि पर हुआ है। ये वो भूमि है जिसे लोगों ने अपने खून से सींचा है। हम कभी नहीं भूल सकते भारत के योद्धा और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को। फिर चाहे वो मुगलों से लोहा लेने वाले पृथ्वी राज चौहान हों, या अंग्रेज़ो को नाको चने चबवाने वाली झांसी की रानी या मंगल पांडेय हों, या क्रांतिकारी भगतसिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद, खुदीराम बॉस हों या फिर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल जैसे अनगिनत वीर सेनानी हों। गणतंत्र दिवस हमें एक मौका देता है कि हम उन वीर शहीदों की शहादतों को याद कर सकें। उन्हें सम्मान में श्रद्धा रुपी सुमन अर्पित कर सकें।
“ मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुँ तो तिरंगा कफ़न चाहिये ”
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया और इसके साथ ही भारत एक स्वशासित देश बन गया। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है और साथ ही विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। इस संविधान को बनाया था बाबा साहब आंबेडकर की अध्यक्षता वाली संविधान समिति ने। जिसमे भारत के समस्त नागरिकों को समान अधिकार दिए गए। हर एक भारतवासी फिर चाहे वो किसी भी धर्म, जाति अथवा लिंग का हो संविधान की दृष्टि में सभी एक समान है। भारत का संविधान समस्त नागरिकों को समानता के साथ साथ शक्ति और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। भारत का संविधान वो सपना था जिसे हमारे स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले वीर सपूतों ने देखा था। “भारत एक गणराज्य” सिर्फ एक वाक्य ही नहीं है अपितु इसका अर्थ है जनता के द्वारा शासन, जनता के लिए शासन, जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा शासन।  
“ कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की मान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान की शान का है….”
हम जब भी भारत के तिरंगे को लहराते हुए देखते हैं तो हमारा सिर फक्र से ऊंचा हो जाता है। ये लहराता हुआ तिरंगा हमारे शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति भर देता है। भारत शुरू से आध्यात्मिक गुरु की छवि में रहा है। तथा दुनिया ने भारत के द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण किया है। हम धनी हैं क्यूंकि इसी भूमि पर जन्म हुआ था एक ऐसे ही विचारक और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी का जिन्होंने विश्व को भारत की आध्यात्मिक विरासत से अवगत कराया।


आज वर्तमान समय की बात करें तो आज हमारा युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भाग रहा है। जबकि सम्पूर्ण विश्व भारत की संस्कृति को अपनाने में लगा है। इसका सबसे अच्छा उद्धाहरण है योग। दुनिया के लगभग सभी देशों ने भारत की योग शिक्षा को अद्भुत पाया और अब पूरी दुनिया उसका अनुसरण कर रही है। न जाने कितने ही विश्वविद्यालयों में योग के ऊपर शोध किये जा रहें है। आज मनुष्यों को मनुष्यों से, मनुष्यों को अपने समाज से और मनुष्यों को अपने आप से सम्बन्ध स्थापित करने की आवश्यकता है।
हमे भारत की सेवा करनी है। सेवा करने से तात्पर्य सिर्फ बॉर्डर पर जाकर बन्दूक लेकर अपने देश के लिए दुश्मनो से लड़ना ही नहीं होता। सेवा करने के अनगिनत माध्यम हो सकते है। हमे लड़ना है अपने देश की भूख और गरीबी से, हमे लड़ना है अपने देश में महिलाओं पर हो रहें अत्याचारों से, हमे लड़ना है अपने देश की बेरोजगारी से। हमे लड़ना है हर उस व्यक्ति से जो हमारे समाज में नफरत के बीज बो रहें है और हमारे देश की नीव को खोखला कर रहे है। भारत को आज जितना खतरा देश के बाहर के दुश्मनों से हैं उससे कहीं ज्यादा खतरा अंदरूनी गद्दारों और मीर जाफ़रों से है। हमें हर उस इंसान के प्रति एकजुट होना है जो की हमारे देश के सर्व धर्म सम्भाव को हानि पहुंचा रहें है। जिससे देश की एकता और अखंडता बरकरार रहे।
आज हमे जरूरत है लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेता की जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर समस्त भारतियों को एक सूत्र में बाँध दिया। जब एक गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति अपने जीवन में देश के उच्चतम पदों को प्राप्त कर सकता है, तो क्या हम सुविधा संपन्न करोड़ो लोग अपने द्वारा देश को आगे नहीं बढ़ा सकते? अगर हम अपने देश को आगे बढ़ाने की ठान लें तो कोई भी मुश्किल हमारा रास्ता नहीं रोक सकती है। इसका सबसे अच्छा उधारण है हमारे देश का मंगलयान मिशन जिसने सम्पूर्ण विश्व में न सिर्फ भारत का मान बढ़ाया बल्कि भविष्य के लिए आपार संभावनाओं के द्वार भी खोल दिए। एक सच्चा भारतीय होने के नाते हमारा ये कर्त्तव्य बनता है की हम 21 वी सदी को भारत की सदी बनाए। हमें लगातार भारत की प्रगति के लिए प्रयास करना है। भारत को विश्व पटल पर सबसे ऊपर लाना है। ईश्वर से प्रार्थना है की हमारा देश इस विश्व में महाशक्ति बनकर उभरे और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
“ अनेकता में एकता ही इस देश की शान है,
इसीलिए मेरा भारत महान है…. “
जय हिन्द! जय भारत!