Sunday 14 January 2018

ज्योतिष: किन राशियों के लोग इस सप्ताह 15 से 21 जनवरी 2018 होंगे आर्थिक रूप से मजबूत

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बहुत सारे आर्थिक अवसर लेकर आ रहा है। आपका ज्यादा फोकस धन अर्जन करने पर ही रहेगा। जिसके कारण आप परिवार को कम समय देंगे। व्यापारियों को इस सप्ताह अधिक मुनाफा होगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह धैर्य से काम लें। निवेश मामलों में अधिक सावधानी बरतें। अगर आप संपत्ति खरीदने जा रहें हैं तो थोड़ा रुक जाएँ। विद्यार्थिओं के लिए ये सप्ताह अच्छा है। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक इस सप्ताह अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। अगर आप कुंवारें हैं तो आपकी जिंदगी में किसी का पदार्पण हो सकता है। आप को इस सप्ताह आर्थिक लाभ होने की संकेत हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह असमंजस की स्थिति में रहेंगे। निवेश सम्बन्धी मामले भी अधर में लटके रहेंगे। व्यापारियों के लिए भी ये सप्ताह औसत रहेगा। जीवनसाथी से सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले लोग इस सप्ताह आर्थिक रूप मजबूत बनेंगे। आप इस सप्ताह नए लोगों से मिलेंगे जो की आपको सफलता प्राप्ति में सहायक सिद्ध होंगे। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।


कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह खूब मौज मस्ती करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आप सप्ताह अपने शौक के भी समय निकालेंगे। आप सफलता के लिए हर संभव प्रयत्न भी करेंगे और उसमे सफल भी होंगे।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातक इस सप्ताह धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। आप इस सप्ताह अपनी कल्पनाओं में नहीं हकीकत में जियें तो अच्छा रहेगा। आप अपने आर्थिक निर्णय सोच समझ कर ही लें।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र की सभी बाधाओं को अपनी सूझ बूझ से सुलझा लेंगे। आप आर्थिक रूप से मानबूत बनेगे। नया वाहन खरीदने के भी योग बन रहें हैं। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों के जीवन में ये परिवर्तन का समय चल रहा है। आपको अपने लिए प्राथमिकताएं बनाने की जरूरत है। आप के जीवन में जो भी कष्ट चल रहें है वो जल्दी ही दूर हो जायेंगे। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोग इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं का सामना करेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र और अपने परिवार में सामजस्य बैठने की जरूरत है। आप आय के नए स्रोतों की तलाश में भी रहेंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आप इस सप्ताह आर्थिक निर्णय लेंगे। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस इस सप्ताह अधिक परिश्रम करेंगे। आप को अपनी सामजिक पहचान बनाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करें। आर्थिक निर्णय लेने से बचें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment