Thursday 11 January 2018

मकर संक्रांति के दिन करें ये काम जमकर बरसेगा पैसा

इस साल मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जायेगा। हिन्दुओ में मकर संक्रांति के पर्व का बड़ा महत्त्व है। इस दिन किया गया धार्मिक कार्य कई गुना ज्यादा फलदायी होता है। आज हम आपको कुछ बातें बताने जा रहें हैं जिनको करने के उपरांत आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा होगी और आप पर जमकर पैसा बरसेगा।
इस दिन तिल के तेल का प्रयोग करना चाहिए। आप अपने स्नान के जल में, मालिश इत्यादि आदि में इसका प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही आप तिल का उबटन भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य भगवान् प्रसन्न हो जाते है।


इस दिन धार्मिक अनुष्ठानो और हवन आदि में तिल का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन तिल के बने व्यंजन खाने चाहिए। ये बहुत स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। इससे भगवान सूर्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। तथा आपके मान सम्मान में वृद्धि होती है।
मकर संक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन आप किसी भूके व्यक्ति को खाना खिला सकते हैं या गाय को चारा भी डाल सकते हैं। इसे बहुत ही पुण्य कार्य माना जाता है। इससे भी आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन आप पवित्र नदी में स्नान करने जा सकते है। तथा तिल मिले हुए जल से भगवान सूर्य को अर्क देने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और आपके सम्पूर्ण पापों का नाश भी हो जाता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment