Friday 19 January 2018

शनिदेव होंगे प्रसन्न अगर करेंगे ये उपाए


हम लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा और आराधना तो करते ही हैं परन्तु क्या आप जानते है की आप कुछ उपाए कर के भी शनिदेव को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी कुछ उपायों के बारें में।
दान
शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका होता है दान पुण्य करना। शनिदेव का दान संध्याकाल में करना चाहिए। अगर आप शनिदेव की पसंदीदा वस्तुओं का दान करते हैं तो इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहती है।
भोजन
शनिदेव की कृपा पाने का दूसरा आसान तरीका है गरीब भूखे व्यक्ति को भोजन कराना। पर ध्यान रहे की ये भोजन आप किसी जरूरतमंद भूखे व्यक्ति को ही कराएं। अगर इस भोजन में तिल और चावल भी हो तो उत्तम रहेगा।
बड़े बुजुर्गों का सम्मान
शनिदेव की कृपा पाने का अगला तरीका है अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना। यदि आप अपने व्यवहार से अपने बुजुर्गों का आदर और सम्मान करेंगे तो इससे भी शनि देव की कृपा आप पर बरसेगी।
इन उपायों को करने से शनिदेव सदैव आप पर प्रसन्न रहेंगे और उनकी कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment