Monday 8 January 2018

दैनिक राशिफल 09-01-2018: किन राशियों को करना पड़ेगा मुसीबतों से सामना


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वालों का आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आज के दिन प्रेमियों के मिलने के संकेत है। कार्यक्षेत्र में भी आप आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले जातक आज अपने सारे काम सुव्यवस्थित तरीके से निपटाएंगे। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातक आज अपने परिवार को अपने काम से ज्यादा महत्त्व देंगे। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आप कहीं निवेश की योजना भी बना सकते हैं।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
आज के दिन कर्क राशि वाले जातक रोजमर्रा से हटकर कार्य करेंगे तथा सफल भी होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापारियों को आज मुनाफा प्राप्त होगा।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि के जातकों को आज रिश्ते सुधारने में सफलता प्राप्त होगी। अगर किसी के साथ अनबन चल रही है तो समस्या दूर हो सकती है। परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वालों को आज अपने कार्यों में सकारात्मक सोच बनाये रखने की जरूरत है। समय आपके साथ है। अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले आज थोड़ा तनाव में रहेंगे। आप चिंता के कारण कोई काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। समय के साथ परिस्थियाँ बदल जाएंगी।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)


वृश्चिक राशि वाले जातक आज बहुत ही खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों को आज प्रेम सम्बन्धो में मतभेदों का सामना करना पड़ेगा। पति पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। गुस्से में कोई निर्णय न लें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले लोग आज कुछ परेशान रहेंगे। व्यापारियों को आज नुक्सान हो सकता है। कृपया सावधानी बरतें। जीवन के प्रति अपना रवैया सकारात्मक रखें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक आज बहुत खुश रहेंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते है। परिवार से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment