Sunday 14 January 2018

ज्योतिष: मासिक राशिफल से जाने किन राशियों को मिलेंगे आर्थिक लाभ

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
इस माह मेष राशि वाले जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आपके संपत्ति में निवेश करने के योग हैं। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को अधिक मुनाफा प्राप्त होगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि के जातकों इस माह अधिक अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को अपना कारोबार विस्तार करने के संकेत है। आपको नए साझेदार मिलेंगे। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले जातकों को इस माह अपने करियर में उन्नत्ति प्राप्त होगी। आप के कार्यक्षेत्र में लोग आपकी कार्यकुशलता का लोहा मानेंगे। जीवन के प्रति आपका रवैया सकारात्मक रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थय गड़बड़ा सकता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातकों को इस सप्ताह अपने प्रयासों के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। आप परिवार के साथ समय भी कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापारी अपने कारोबार के लिए छोटी यात्रा पर जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्या प्राप्ति के शुभ संकेत है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जाटों के लिए यह माह शुभ फलदायक सिद्ध होगा। अगर आप स्वास्थय सम्बन्धी किसी परेशानी से जूझ रहें हैं तो आपके स्वास्थय में सुधर होगा। कार्यक्षेत्र में पदोनत्ति के संकेत हैं।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक अपने कारोबार में अधिक मुनाफा कमाएंगे। आप को अपने कारोबार में नए साझेदार मिल सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे। इस माह अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातक इस माह आर्थिक रूप से मजबूत बनेगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि संभव है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कृपया ख्याल रखें।


वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले जातक इस माह अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आपको धन संपत्ति प्राप्त करने के संकेत है। आपको कहीं से आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। व्यापारिओं के कारोबार में विस्तार की सम्भावना है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस माह धनु राशि के लोग अपने कार्य क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करेंगे तथा पदोनत्ति प्राप्त करेंगे। अगर आप किसी योजना पर कार्य कर रहे हैं जो की काफी समय से रुकी हुई है तो उसके क्रियान्वयन का समय आ गया है।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस माह मकर राशि वाले लोग अपने को सातवें आसमान पर पाएंगे। आपको आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। कहीं से जमीन जायदाद भी प्राप्त हो सकती है। कारोबारी अपने कारोबार में अधिक मुनाफा कमाएंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस माह जोश से भरे रहेंगे। आप अपने कार्यों को अपनी दक्षता से करेंगे जिससे आपकी प्रशंसा भी होगी। घर परिवार में कोई उत्सव भी मना सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस माह अपने इच्छित फल की प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करेंगे। आपके जीवन में बदलाव का समय चल रहा है। अपने निर्णय सोच समझ कर लें। व्यर्थ के खर्चों से बचें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment