Saturday 13 January 2018

क्या दान करें मकर संक्रांति के दिन


मकर संक्रांति को हिन्दुओ के बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। इस त्यौहार को इस साल 14 जनवरी को मनाया जायेगा। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्त्व होता है। आज हम आपको बताने जा रहें है की इस दिन किन वस्तुओं का दान करना उचित है।
मकर संक्रांति को सूर्य के त्यौहार के रूप में भी जानते है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है इस लिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। दान सिर्फ आप अपने सामर्थ और श्रद्धा के अनुसार करना चाहिए। इस दिन सूर्य की उपसना करना सबसे ज्यादा उपयुर्क्त होता है। आप इस दिन सूर्य मन्त्र को सिद्ध भी कर सकते है।


इस दिन सर्वोत्तम होता है तिल का दान। परन्तु ये दान किसी जरूरतमंद को ही करने से फलदायी होता है। इसके अलावा आप चावल और दाल का दान करें। इसके अलावा आप गुड़ या गजक, रेवड़ी इत्यादि का दान करें। अगर आप अपने घर में सम्पन्नता चाहते हैं तो आप एक पात्र में पानी भर कर उसमे थोड़ा सा तिल और गुड़ डालकर सूर्य भगवान् के हाथ जोड़कर आप किसी गरीब को पात्र समेत ही दान कर दें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment