Tuesday 9 January 2018

दैनिक राशिफल 10-01-2018: किन राशियों के लोग आज हो जाएंगे रोमांटिक

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वालों को आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमियों को मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक होंगे। आज के दिन आपको निवेश सम्बन्धी निर्णयों में लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले जातक आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापारियों को आज विशेष लाभ प्राप्त होगा। आज आप किसी सामाजिक उतसव में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
मिथुन राशि वाले लोग आज अपने व्यापार में उन्नति करेंगे। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। 
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
मकर राशि वाले जातक आज अपने तनाव में कमी का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। नए वाहन खरीदने के संकेत है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जातक आज आलस का शिकार रहेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त सकता है। प्रेमियों के लिए आज मिलने के संकेत है। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक हो सकते हैं।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक आज अपनी खरीदारी की योजना को त्याग दें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारी आज यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति में निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले लोग आज अपने अत्यधिक खर्चों की वजह से परेशान रहेंगे। आपके अपने आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आज का दिन धनु राशि वाले व्यापारिओं लिए अच्छा रहेगा। प्रेमियों को आज मिलने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को आज अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।


मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले जातक आज प्रसन रहेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने माता पिता के स्वास्थय का ख्याल रखें। आज आप जीवनसाथी के साथ रूमानी हो सकते हैं।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज व्यापारी उम्मीद से ज्यादा धन अर्जित करेंगे। विद्यार्थी आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको कोई पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक आज वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतें। आज कोई बुरा समाचार प्राप्त हो सकता है। आज जीवन साथी के साथी तनाव रह सकता है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment