Thursday 4 January 2018

किन राशियों पर पड़ेगा इस साल भयंकर दुष्प्रभाव

हम लोग राशियों से अपने भविष्य में होने वाली घटनाओ का पूर्वानुमान के लिए करते हैं। हम अपने  उज्जवल  भविष्य के लिए भी ज्योतिष का प्रयोग करते हैं। लेकिन आज हम आपको उन राशियों के बारें में बताएँगे जिन पर इस साल भयंकर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए जानते है उन राशियों के बारें में।
कन्या राशि
कन्या राशि पर इस साल शनि का प्रभाव रहेगा जिसके कारण आप पर विपत्ति आ सकती है। आपके आमदनी में वृद्धि तो होगी परन्तु खर्चे भी बहुत बढ़ जायेंगे। निवेश में भी नुक्सान हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातक इस वर्ष ज्यादा महत्वकांक्षा के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। इस वर्ष आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। लेकिन राहु आपके काम बिगाड़ेगा। आपके काम अधूरे रहेंगे।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक इस वर्ष गुरु कृपा न होने के कारण परेशान रहेंगे। आपके व्यय आपकी आय से अधिक होंगे। परिवार में कोई बीमार भी हो सकता है जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे। आप धन संचय नहीं कर पाएंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का यह वर्ष संघर्षों से बीतेगा। आजीविका के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। आपको मेहनत के बदले अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा। आय से अधिक व्यय होंगे। आप अपने निर्णयों में दुविधा महसूस करेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। आपको मन वंचित फल प्राप्त नहीं होगा। वर्ष की आखिरी तिमाही में आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आएगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment