Saturday 20 January 2018

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जनवरी: जाने किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह रचनात्मक कार्यों में लगे रहेंगे। इस सप्ताह आप परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। अगर आप अविवाहित है तो आपके लिए रिश्ते भी आ सकते है।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह वृषभ राशि वाले जातकों को दूसरे लोगों से मिलने जुलने से लाभ मिलेगा। व्यापारी किसी छोटी यात्रा पर जा सकते है। जीवनसाथ के सम्बन्ध मजबूत होंगे।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह मिथुन राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ के संकेत है। आपको अन्य स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। आप अपनी वाणी से सभी का मन मोह लेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
जिन व्यक्तियों की कर्क राशि है वो लोग इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। व्यापारियों को अधिक मुनाफा प्राप्त होगा।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
सिंह राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रीय रहेंगे। आपके वरिष्ठ और सहयोगी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। आप इस सप्ताह अपने लिए भी समय निकालेंगे तथा आत्म चिंतन करेंगे।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह ये महसूस करेंगे की दरअसल वो जिंदगी में गलत लक्ष्यों के पीछे भाग रहें है। आप अपने लिए नए मुकाम बनायेगे और उनको हासिल करने के लिए प्रयत्न करेंगे।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत ही आनंदित रहेंगे। आप की सामाजिक गतिविधियों में इज़ाफ़ा होगा। लोग आपके आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वाले जातक इस सप्ताह धन सम्बन्धी कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी योजनाओ को साझा न करें। अन्यथा आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है।


धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों के लिए इस सप्ताह बहुत ही खुशनुमा माहौल रहेगा। आप सही दिशा में प्रयास कर रहें है। इसमें लगे रहें। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
मकर राशि वाले जाता इस सप्ताह अपने ज्ञान को बढ़ाने के कार्यों में लगे रहेंगे। आप कई सारे रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। साथ ही आप घर परिवार के लिए भी समय निकालेंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने को दोहराव पर खड़ा पाएंगे। आप इस दौरान आत्म चिंतन भी करेंगे। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
मीन राशि वाले जातक इस सप्ताह बहुत ही सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। आप अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। जिनका लम्बे समय में आपको शुभ परिणाम भी देखने को मिलेगा।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment