Saturday 27 January 2018

वार्षिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

आज हम बात कर रहें हैं धनु राशि वाले जातकों के बारें में। इस साल के शुरुआत में गुरु तुला राशि में है जो की अक्टूबर में अपनी राशि परिवर्तित कर के वृश्चिक राशि में जाएगा। आर्थिक रूप से आपके लिए ये साल अच्छा रहेगा। आपको धन संपत्ति प्राप्त होगी। इस साल आपके लिए बहुत ही अच्छे योग बन रहे हैं।
इस साल नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कार्यों में उत्त्कृष्टा आएगी। धन प्राप्ति के संयोग है। साथ ही आपको नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपको अपना रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहें हैं तो थोड़ा रुक जाए। सितम्बर माह में नौकरी बदलने के संकेत है। अधिकारियों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। 


जो लोग अपना बिज़नेस कर रहें है उन्हें इस साल थोड़ा सतर्क रहने की आवशयकता है। आप अपने निर्णय सोच समझ कर लें। किसी भी नए व्यवसाय में एकदम से निवेश न करें। अगर संपत्ति खरीदने की सोच रहें है तो अच्छी तरह से जांच परख कर ही निवेश करें। कारोबार में इस साल अनैतिक तरीकों से धन अर्जन न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है।
विद्यार्थियों के लिए ये साल वरदान साबित होगा। आप जिस भी कार्य को करने के लिए अपने हाथों में लेंगे उसमे सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पर उसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है।
इस साल जो लोग विवाह योग्य है उन्हें अपना मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग विवाहित है और संतान की कामना कर रहें हैं उन व्यक्तियों को संतान का सुख प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर ही रहेगा। इस साल बाहर का खाना खाने से बचें अन्यथा स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment