Wednesday 31 January 2018

वार्षिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018


कन्या राशि वाले लोगों का ये साल बहुत ही अच्छा रहेगा। कन्या राशि वाले लोग वैसे तो खूब समझदार होते हैं। इसका सुखद परिणाम इस साल आपको इस साल देखने को मिलेगा। इस साल आप किसी डर के साये में भी रहेंगे। इस साल अपने पर भरोसा रखें। सफलता आपके कदम चूमेगी।
नौकरीपेशा लोग इस साल अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा कामयाबी हासिल करेंगे। आपके कुशल व्यवहार से आपके सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे। आप इस साल अपने कार्यक्षेत्र में अपनी रणनीति उजागर न करें वरना आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आपके आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। जिन के लोगों के पास नौकरी नहीं है या नौकरी बदलना चाहते हैं तो जून के मध्य तक का समय बहुत अच्छा है। समय उपयुर्क्त रहेगा।


व्यापारी लोग इस साल अक्टूबर तक बहुत ही अच्छा रहेगा। पर उसके बाद कुछ निर्णय लेकर आप अपने कारोबार को और अधिक बढ़ा सकते है। इस साल आप अपने बिज़नेस के सिलसिले में कई बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। आपको इस साल सतर्क रहने की जरूरत है। वरना आपका कोई करीबी ही आपको नुक्सान पहुंचा सकता है।
इस साल आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैसा भी अच्छा रहेगा। आप पर गुरु की कृपा के कारण धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को इस साल सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आप निवेश के नए स्रोत भी ढूंढेंगे। इस साल आप के सम्बन्ध अपने साथी के साथ मधुर रहेंगे। इस साल काम की अधिकता के कारण आप अपने परिवार को समय कम देंगे। आपका स्वास्थ्य भी इस साल अच्छा रहेगा। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment