Sunday 28 January 2018

वार्षिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

कर्क राशि वाले जातकों के लिए ये साल सुख और समृद्धि लेकर तो आया ही है साथ ही आप को थोड़ा तनाव भी रह सकता है। इस साल आप पर गुरु की कृपा बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपकी किस्मत आपके सभी कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। साल के मध्य में मंगल भी आपको लाभ पहुंचाएगा। आप अगर नौकरी बदलने की सोच रहें हैं तो साल मध्य में करें।
राहु पूरे साल आपकी राशि पर है इसलिए शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। जिसकी वजह से आपका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। आपको आर्थिक रूप से भी हानि हो सकती है। राहु आपके आत्म विश्वास को भी क्षति पहुंचाएगा। आप गलत रस्ते पर भी जा सकते हैं।
नौकरीपेशा लोग इस साल उत्तम प्रदर्शन करेंगे और पदोनत्ति भी पाएंगे। इस साल आप कई कार्यों को अपने हाथों में तो लेंगे परन्तु उन्हें पूरा नहीं करेंगे। जिसकी वजह से आप की निंदा भी हो सकती है। आप अपने पे भरोसा रखें तथा सोच समझ कर निर्णय लें। जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है उन लोगों को मार्च तक नौकरी मिल जायेगी। इसके बाद नवम्बर में भी शुभ संकेत है।


कारोबारियों को इस साल अपने बिज़नेस में नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आप की राशि पर शनि का भी प्रभाव है। जिसके कारण मन अशांत रहेगा। साल के शुरुआत में कोई नए कारोबार की शुरुआत न करें। साथ ही आप अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें वरना दिक्कतें और बढ़ जाएगी। पार्टनरशिप में भी दिक्कतें आ सकती है। जिस समय मंगल उच्च का होगा उस समय आपको सफलता मिलेगी। नया कारोबार की भी अगर आप शुरुआत करना चाहते हैं तो आप मई से अक्टूबर के बीच में ही करें।
विद्यार्थियों  के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपनी शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इस साल अगर आप विदेश पढ़ने जाने के इच्छुक हैं तो भी आपको सफलता मिलेगी। परिवार में मतभेद रह सकता है। भाई बहनो से भी वाद विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से भी समय समय पर मतभेद हो सकता है। गुस्से में कोई भी निर्णय न लें। भगवान् गणेश आप का कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment