Wednesday 31 January 2018

वार्षिक राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

मकर राशि वाले लोगों का ये साल अच्छा रहेगा। आप इस साल बहुत तरक्की करेंगे। अगर आप इस साल कोई काम अपने हाथ में लेंगे तो उसे पूरा कर के ही दम लेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। इस साल आप किसी के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन सकते हैं।
नौकरीपेशा लोग इस साल अपनी जॉब में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको इस साल पदोनत्ति भी मिल सकती है। इस साल किसी भी प्रकार के नशे से बच कर रहे। इससे आपके पारिवारिक सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप को इस साल कुछ लोग नुक्सान पहुंचा सकते हैं। कृपया सावधान रहे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहें हैं तो सितम्बर तक रुक जायें।


व्यापारी लोग इस साल बहुत मुनाफा कमाएंगे। इस साल आप नई साझेदारी कर के अपने बिज़नेस को बुलंदी पर पहुंचाएंगे। आप छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अक्टूबर महीने तक आप का कारोबार बहुत अच्छा चलेगा तथा उसके बाद तो आप और भी अधिक मुनाफा कमाएंगे। किसी भी व्यक्ति पर आँख मूँद कर विशवास न करें।
विद्यार्थियों को इस साल सफलता प्राप्त होगी। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप इस साल उत्तम प्रदर्शन करेंगे। निवेश के लिए ये साल उपयुर्क्त है। आप संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। छोटी मोटी नोक झोंक होती रहेगी। स्वास्थय आपका अच्छा रहेगा। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment