Thursday 11 January 2018

मकर संक्रांति 2018: जाने शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

हिन्दू धर्म के अनुसार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार लगभग सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। वैसे मकर संक्रांति उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है। इस बार मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी 2018 को पड़ रहा है।
मकर संक्रांति का पुण्य मुहूर्त काल इस बार 3 घंटे 41 मिनट का है। जो की दोपहर में 2:00 बजे से शाम 5:41 तक रहेगा। महा पुण्य मुहूर्त सिर्फ 24 मिनट का ही होगा जो की दोपहर 2:00 बजे प्रारम्भ होकर 2:24 पर समाप्त हो जायेगा।


मकर संक्रांति के दिन जो भी व्यक्ति दान पुण्य करना चाहते है वो आप इसी समय के दौरान कर लें। साथ ही संक्रांति की पूजा तथा पितृ दान आदि करने के लिए भी ये समय शुभ है।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment