Tuesday 30 January 2018

जाने सदी के सबसे बड़े ग्रहण से जुड़ी बातें

इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण दिनाँक 31 जनवरी को होगा। इसी दिन माघ पूर्णिमा भी है। ग्रहण संध्याकाल में सांय 05:18 पर शुरू होगा। ग्रहण की समाप्ति रात्रि 08:53 पर होगी। इस तरह ये पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 घंटे 35 मिनट्स तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रातः 08:18 से शुरू हो जाएगा। यानि लगभग 9 घंटे पहले से ये शुरू हो जायेगा। ग्रहण की अवधि के दौरान किसी भी तरह के खान पान की मनाही होती है। हालाँकि गर्भवती स्त्रियों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और बच्चों को इस नियम के पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।


ग्रहण के दौरान सभी व्यक्तियों को अपने घर में ही रहना चाहिए। विषेशकर गर्भवती स्त्रियां चंद्र ग्रहण के समय बाहर न निकालें। इस दौरान रसोई में खाना इत्यादि आदि न पकाएं। साथी ही कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। चंद्र ग्रहण के समय ब्रह्मचर्य का पालन करें। ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के पूजा पाठ को वर्जित माना जाता है। भगवान् गणेश आपका कल्याण करें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment