Sunday 15 April 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 15-04-2018 से 21-04-2018: जाने किन राशियों को मिलेगी सफलता

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह नए लोगों से मिलेंगे। ये मेल-मिलाप आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। अपने स्वाथ्य का ख्याल रखें।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने को स्वछंद करने का प्रयास करेंगे। आपको दूसरों के बनाये नियम क़ानून बिलकुल पसंद नहीं हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रयास करेंगे। आप इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है वो लोग इस सप्ताह परोपकार के कार्य करेंगे। आप को कुछ लोग बेवकूफ कह सकते हैं। पर आप अपनी अंतर आत्मा के अनुसार कार्य करेंगे जिससे आपको ख़ुशी भी मिलेगी। किसी की भी मदद करते हुए ध्यान रखें की वो आपका नाजायज फायदा न उठा ले।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह थोड़े नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतें तथा अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा न करें। वरना आपको हानि पहुँच सकती है। आप ये भली भाँती जानते हैं कि दुनिया में हर वास्तु की कोई न कोई कीमत जरूर होती है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग इस सप्ताह कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो की आपके जीवन में दूरगामी सिद्ध होंगे। खिलाडी अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस सप्ताह निवेश सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आप संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। आप अपने कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे तथा सफलता पाएंगे। आपके लिए ये सप्ताह बहुत सी खुशियां लेकर आया है।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। आप इस सप्ताह बहुत से सामजिक समाराहों में शिरकत करेंगे। आप अपने लिए भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। आप को अत्यधिक काम की वजह से थकान का अनुभव होगा।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने द्वारा बनाये गए सारे कार्य पूरा करेंगे। आप अपने भविष्य में विस्तार की योजना पर काम कर रहे हैं और उसमे सफलता भी प्राप्त हो रही है। आप अपने लिए शॉपिंग भी कर सकते हैं विशेष तोर पर कपड़ो की।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। आप को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप थोड़े रोमांटिक भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आप इस सप्ताह थोड़े आध्यात्म की और बढ़ सकते हैं।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग इस सप्ताह अपने कार्यों से ध्यान भटका हुआ पाएंगे। आप अपनी परेशानियों के समाधान के लिए अपने दोस्तों के पास जाएंगे पर वहां भी जाने से कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। परिवार में भी थोड़ी कलह रह सकती है। खर्चों से थोड़े तनाव में रहेंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने व्यवहार कुशलता के कारण तारीफ पाएंगे। आप कड़ी मेहनत करेंगे। लम्बे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोनत्ति के संकेत है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह भी प्रगति के पथ पर बढ़ते रहेंगे। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने निवेश सम्बन्धी निर्णय भी ले सकते हैं। आप के परिवार में खुशियां आएँगी। आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment