Saturday 7 April 2018

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 08-04-2018 से 14-04-2018: जाने किन राशियों पर होगी प्यार और पैसे की बारिश

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अधिक व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे तथा तारीफ पाएंगे। कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। आप अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये सप्ताह अच्छा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह बड़ी ही निराशाजनक शुरुआत करेंगे। आपको परिश्रम के अनुसार फल न मिलने पर तनाव हो सकता है। अगर आपने किसी को धन उधर पर दिया था तो उसके वापस मिलने के संकेत हैं। संपत्ति में निवेश किया जा सकता है।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
जिन व्यक्तियों की मिथुन राशि है उन लोग के लिए समय अच्छा है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
कर्क राशि वाले जातक के लिए ये समय मिला जुला रहेगा। आपको अदालत के किसी मुक़दमे में निराशा हाथ लग सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही ग़लतफहमी दूर हो जायेगी। इस सप्ताह आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना बड़ी मुश्किल आ सकती है।


सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
जिन व्यक्तियों की सिंह राशि है वो लोग अपने रुके हुए कार्यों को पूरा होने पर सुखद अनुभूति प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के बॉस खुश रहेंगे। आप अगर अविवाहित हैं तो आपके लिए रिश्ते आएंगे। बेरोज़गारों को नौकरी मिलने के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
कन्या राशि वाले जातक इस समय थोड़े तनाव में रहेंगे। वैसे तो आप जोश से भरे रहेंगे। पर आपको अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आपके कोई जरूरी कागजात खो सकते हैं। कृपया अपने सामान की सुरक्षा करें।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
तुला राशि वाले जातकों के लिए ये सप्ताह चुनौतियों भरा रहेगा। आप किसी पर आँख मूँद कर भरोसा न करें वरना पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप थकान का अनुभव करेंगे। कहीं से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौती पूर्ण है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
जिन व्यक्तियों की वृश्चिक राशि है वो लोग अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने कार्यों में सफलता और प्रशंसा प्राप्त होगी। प्रेमियों के सम्बन्ध मजबूत होंगे। आपका मन उदास रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
धनु राशि वाले जातकों इस सप्ताह ज्यादा मेहनत करेंगे। जिसका फल भी आपको प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
जिन व्यक्तियों की मकर राशि है वो लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक निर्णय बड़ी सोच समझ कर लें। आप इस सप्ताह थोड़े धार्मिक रहेंगे। किसी समाराहों में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। माता पिता की तभियात का ध्यान रखें।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
कुम्भ राशि वाले जातक के लिए समय अच्छा है। आपको धन प्राप्ति संकेत हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। ज्यादा खरीदारी होने की वजह से आप तनाव में आ सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकी ख्याति बढ़ेगी।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
जिन जातकों की मीन राशि है वो लोग इस सप्ताह बहुत तरक्की करेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप कहीं निवेश करेंगे तो उसका अच्छा फल प्राप्त होगा। घर में नई वास्तु आ सकती है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे।
यदि आपको ये लेख और जानकारी अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।

No comments:

Post a Comment