Thursday 12 October 2017

दैनिक राशिफल दिनांक 13-10-2017: जाने कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
आज आपके घर में प्रसन्ता भरा माहौल रहेगा। आपको किसी अन्य स्रोत से आय हो सकती है। विद्यार्थी आज एकाग्रता खो सकते है। यदि कहीं घर या प्लाट खरीदने की सोच रहे हैं तो ये लाभदायक होगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
आज आपको घर में छोटे भाई बहनो से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारी कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
आज का दिन आपके लिए पूंजी बढ़ने के लिए अच्छा है। आप कहीं संपत्ति में भी निवेश कर सकते हैं। अगर आप किसी से सबंधो को सुधारना चाहते हैं तो आज उसकी शुरुआत करें सफलता मिलेगी।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
आज व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा लोग आज पूरे आत्मविश्वास से अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगे। आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए कोई अच्छा विवाह का प्रस्ताव ला सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आज आपके व्यय आपकी आय से अधिक रहेंगे। जिसके कारण आप तनाव में रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आज आपके शत्रु आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकते हैं। कृपया सावधान रहे।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
आज के दिन आपके सपने पूरे होंगे। आज आप अधिक धन अर्जित करेंगे। आप किसी फिक्स्ड डिपोसिट या म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश भी कर सकते हैं। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।


तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
आज के दिन नौकरीपेशा लोग ज्यादा अच्छा कार्य कर के अपने वरिष्ठों को संतुष्ट करेंगे। व्यापारी कोई नए साझेदार बना सकते हैं। आज अपने बच्चों के स्वास्थय का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्ता लेकर आया है। विद्यार्थी आज ज्यादा एकाग्र होकर पढ़ाई करेंगे। आज आपको अपने बच्चों से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आज आपको आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे जिसके कारण आप उत्साहित रहेंगे। आज अपना वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आप भावनाओ में बहकर कोई निर्णय न लें अन्यथा पछताना पड़ सकता है।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
आज का दिन प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा। आज अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आज आप जीवन साथी को कोई उपहार दे सकते हैं। आपको स्वास्थय सम्बन्धी कोई विकार हो सकता है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आज के दिन व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। प्रेमियों के लिए समय उपयुक्त है। संतान से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी आज सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आज नौकरी पेशा लोग अपना कार्य पूरी दक्षता के साथ करेंगे। आज आपकी शेयर मार्किट में निवेश कर सकते है। आज का दिन सौभाग्यदायक है, इसलिए आपके द्वारा लिए गए निर्णय फलीभूत होंगे।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे। इस लेख का सन्दर्भ ekaanshenterprises.blogspot.in नामक ब्लॉग से है।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment