Sunday 8 October 2017

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -5
बाजार में एक महिला को दोनों हाथों में भर भर के मेहँदी लगवाने के बाद याद आया कि वो स्कूटी पर अकेले ही आई है। वो परेशान खड़ी थी कि,  तभी उसका पड़ोसी गोलू दिखा और फिर गोलू ने उसी की स्कूटी में उसे घर तक छोड़ दिया।
घर पहुँचने पर गोलू को याद आया कि, अपनी बाइक और बीवी दोनों को वहीं बाजार में ही छोड़ आया है
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -6
गोलू: साँप और पति दोनों का नसीब एक जैसा होता है...
मोलू: क्यों भला?
गोलू: साल में एक दिन पूजा होती है और बाकी दिन लट्ठ खाते हैं

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -7
गोलू अपनी पत्नी से:
गोलू: करवा चौथ के रात पत्नी से....पूरा साल लड़ती रहती हो….जब मै इतना ही खराब हूँ तो भगवान् से अगले जन्म के लिए क्यो मांग रही हो ?
पत्नी: तुनक कर.. अच्छा बड़े सयाने हो इतना सुधारने के बाद, किसी और को दे दूँ ??
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -8
गोलू: घर से निकलते वक़्त भगवान् के हाथ जोड़कर निकला करो, सारे काम अच्छे होंगे।
मोलू: मैं ऐसा नहीं मानता!
गोलू: क्यों?
मोलू: शादी वाले दिन भी भगवान् के हाथ जोड़ कर ही निकला था।
नोटउपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिन पर ekaanshenterprises.blogspot.in ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है, अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें, त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगातथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment