Friday 20 October 2017

गोलू – मोलू के हंसी के फव्वारे (सीरीज़ – 8)


गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -29
गोलू: मुझे 2 दिहाड़ी मजदूरों की जरुरत है... कोई हो तो बताना
मोलू: क्या काम है?
गोलू: दिवाली वाले मैसेज डिलीट करवाने हैं!
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -30
गोलू: अब नौकरी में आके सोच रहा हूँ.....एक दिन मैथ्स के सर से मिलू और पूछुं.....
मोलू: क्या?
गोलू: आपने जो साइन/ कॉस/ थीटा/अल्फ़ा/लेमड़ा, तेमड़ा, अदरक, लसून जो पढ़ाया था वो यूज़ कहाँ करना हैं???

गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -31
गोलू को लड़की वाले देखने आए।
लड़की : आपको किसमें इंटरेस्ट है ?
गोलू: क्रिकेट।
लड़की : वाह, और किसी स्पोर्ट में भी इंटरेस्ट है क्या?
गोलू: फुटबॉल, हॉकी
लड़की : वाह आप तो स्पोर्ट्स के काफी शौकीन लगते हैं। वैसे करते क्या हैं आप?
गोलू: जी मैं तो सट्टा लगाता हूं।
गोलू – मोलू  के हंसी के फव्वारे -32
गोलू: धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान आपको इतना धन दे कि…
मोलू: की मतलब?
गोलू: तेरा  नाम भी काले धन की लिस्ट में आ जाए...
नोट: उपरोक्त चुटकले तथा जोक्स इंटरनेट से लिए गए हैं जिसपर ekaanshenterprises.blogspot.in ब्लॉग द्वारा किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति या समुदाय का  किसी चुटकले या जोक्स पर कॉपीराइट क्लेम हो या उनकी भावनाएं आहात हुई हों तो वो हमे जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ ईमेल कर सूचित करें। त्वरित रूप से वो चुटकला या जोक्स हटा दिया जायेगा, तथा उचित कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment