Sunday 29 October 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 30-10-2017 से 05-11-2017: जाने कैसा रहेगा यह सप्ताह


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
इस सप्ताह आपके जीवन में प्यार सर्वोपरि रहेगा। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आप के प्रेम सम्बन्ध और भी मजबूज होंगे। आप को अपने जीवन में दूसरे विषयों पर भी ध्यान देने की आवशयकता है। इस सप्ताह परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह आपको सबसे ज्यादा परेशानी ये रहेगी की आपका जीवनसाथी आपसे भिन्न मत रखेगा। जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा की जीवनसाथी के साथ बैठ कर अपने बीच के मुद्दों को सुलझा लें। अपने लक्ष्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आप बेवजह जोखिम लेने से बचें। आपके आस पास कोई दुर्घटना घट सकती है जिसका असर आपपर भावनात्मक roop से होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। अगर आप अपने कार्यस्थिति में परिवर्तन की अपेक्षा कर रहें हैं तो उसके मौके आपको मिलेंगे।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आप दोस्तों पर अधिक भरोसा करेंगे। अगर आप कोई पुराना सम्बन्ध सुधारना चाहते हैं तो ऐसा करने का उचित समय है। वैसे तो आप अपने जीवन में बाहरी व्यक्तियों पर बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करते पर ऐसा न कर के आप अपना ही नुकसान करते हैं। इस सप्ताह आप यात्रा पर भी जा सकते हैं।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आपने अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया है। और आप हमेशा अपने जीवन में मुसीबतों पर विजय प्राप्त की है। इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ेंगे। साथ ही आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापर के विस्तार की सम्भावना है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस सप्ताह आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहेंगे। आपको सफलता प्राप्ति की लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। आप जीवन में अगर अपनी शैली विकसित करेंगे तो आपको सफलता जल्दी मिलेगी। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।


तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
इस सप्ताह आपको पारिवारिक वाद विवाद का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण आप बहुत अधिक तनाव में रहेंगे। इस सप्ताह कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आपको किसी अन्य स्रोत से आय प्राप्त हो सकती है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस सप्ताह आप तनाव और मानसिक परेशानी को कम करने के लिए खरीदारी करेंगे। आप वास्तविकता का सामना करने में अपने आपको असहज महसूस कर रहे है। आप अपने जीवन में रोमांच बनाएं रखना चाहते हैं।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस सप्ताह आप अधिक परिपक़्व दिखाई देंगे। आपने आपने जीवन के निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेंगे। आपकी जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आप अपने कार्यों को पूरी आत्मविश्वास और कुशलता पूर्वक करेंगे।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस सप्ताह आपके जीवन में किसी व्यक्ति का प्रवेश होगा और आप अपने को उसके इशारों पर कार्य करने के लिए बाध्य महसूस करेंगे। आप उस व्यक्ति के करिश्माई व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आपके मन में इस सप्ताह बहुत से विचार उत्पन्न होंगे। आप को ये देखना होगा की उनमे से कौन से विचार आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे। आपको इस सप्ताह यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आपने अपने जीवन में बहुत बार सफलता और असफलता दोनों ही प्राप्त की है। आप हर चुनौती का डट कर सामना करते हैं। आप जीवन की कसौटी पर कई बार परखें गयें हैं। आपने अपने अंदर एक शैली विकसित की है जो की आपको सफलता दिलाएगी।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।
नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment