Sunday 1 October 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 02-10-2017 से 08-10-2017: जाने कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर सहज ही सफलता प्राप्त होगी। आपको पदोनत्ति मिलने के संकेत है। कारोबारियों के लिए भी ये सप्ताह उत्साहजनक रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। इस सप्ताह आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान के साथ मतभेद हो सकते है। कारोबारियों को ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको स्वास्थय सम्बन्धी कोई परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आप अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की राह में अग्रसर होंगे। इसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आपके पुराने रुके हुए काम भी पुरे होंगे। कारोबारियों को इस सप्ताह सतर्क रहने की जरुरत है। आपको कोई आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आप इस सप्ताह नया वाहन भी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा लाभ तथा करियर में ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। कारोबारियों को इस सप्ताह नए साझेदार मिलेंगे जिनके साथ आप अपने व्यवसाय में ज्यादा उन्नति करेंगे।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
इस सप्ताह आप अपने पर संयम रखें। आप मानसिक उत्तेजना के कारण अपना ही नुकसान कर सकते हैं। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा अन्यथा के वाद विवाद से बचें। इस सप्ताह आपके शत्रु आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं इसलिए सावधान रहे। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस सप्ताह आपका मानसिक तनाव बना रहेगा। आपको अपने कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होगी। जिससे आपको हताशा होगी। कारोबारियों को अल्प लाभ के संकेत हैं। आपको इस सप्ताह स्वास्थय सम्बन्धी कोई विकार हो सकता है। जीवन साथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
इस सप्ताह आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके उतावलेपन के कारण आपके बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कारोबारियों के व्यवसाय में यथावत स्थिति बानी रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।


वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस सप्ताह आपको सफलता प्राप्त होगी। शुभचिंतकों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जिसके कारण आपका उत्साह बना रहेगा। आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आप आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत बनेगे। आपको किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस सप्ताह आपकी दिनचर्या में बाधा उत्त्पन होगी। आपकी वित्तीय स्थिति भी अच्छी नहीं रहेगी जिसके कारण आप अधिक परेशान रहेंगे। कारोबारियों की व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपका स्वास्थय गड़बड़ा सकता है। कृपया सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस सप्ताह आपकी समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कारोबारियों को इस सप्ताह ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा। आपके परिवार में खुशियां आएंगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त है।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस सप्ताह आपको तनाव रह सकता है। आपको अपने मान सम्मान की चिंता लगी रहेगी। इस सप्ताह आपके खर्चे आपकी आमदनी से अधिक होंगे। अच्छा होगा अगर आप किसी भी तरह के अनैतिक कार्य से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यवसायी किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अगर आप संपत्ति में निवेश करने की सोच रहें है तो ये समय अच्छा है। कारोबार में सफलता प्राप्त होगी तथा अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। आपके परिवार में खुशियां आएंगी। आप किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे। 


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment