Saturday 30 September 2017

मासिक राशिफल: जाने कैसा रहेगा यह अक्टूबर

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
इस माह आपको आपके प्रियजन से विश्वासघात का खतरा है, कृपया संभल के रहें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय और व्यय निरंतर होते रहेंगे। इस माह आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा कई ऐसे कार्यों को करेंगे जिसके उपरांत आपकी प्रशंसा होगी। आपका स्वास्थय औसत रहेगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस माह में कारोबारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। आपकी आय में अधिक वृद्धि होगी। परन्तु अकस्मात् कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। इस माह आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। स्वास्थय अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस माह आप अनावश्यक कार्यों से तथा खर्चों से परेशान रहेंगे। आपके व्यय आपकी आय से अधिक होंगे। आपका पारिवारिक सुख सामान्य रहेगा। इस माह आप को कोई मानसिक परेशानी रह सकती है। कृपया कर के अपने आप पर संयम रखें तथा अपने निर्णय सोच समझ कर लें।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस माह आप का व्यय आय से अधिक रहेगा। रिश्तेदारों से किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है। कृपया कर के अपनी भाषा पर संतुलन बनाये रखें। नौकरीपेशा लोगों को पद्दोनति मिलने की सम्भावना है। आपको किसी पुराने मुक़दमे में भी सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
इस माह आपके परिवार में आपसी झगड़े बढ़ेंगे। परन्तु जीवनसाथी के साथ सम्बद्ध मधुर रहेंगे। अपने जीवनसाथी की सलाह का पालन करें आपको फायदा होगा। आपके लिए यात्रा पर जाना शुभ नहीं रहेगा। किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें।
कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
इस माह आपको धन लाभ के संकेत है। कारोबारियों के व्यापर में वृद्धि होगी तथा वे अधिक मुनाफा कमाएंगे। इस माह आपके कुछ खर्चे अधिक होंगे जिसके कारण आर्थिक स्थिरता में कमी आ सकती है। इस माह आपके शत्रु भी आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अपने निर्णय सोच समझ कर लें।


तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
इस माह आपके अपने आपको चोट पहुंचाएंगे, जिससे आपको अधिक पीड़ा होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस माह तररकी मिलने की सम्भावना है। इस माह आप अपने कर्मो पर ध्यान दें न की भाग्य के भरोसे बैठें। आपको परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थय सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस माह आपके कार्यों में अनेक प्रकार की बाधाएं आएंगी, जिसके कारण आपका स्वाभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपके मतभेद बने रहेंगे, जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे। व्यापारियों का भी कारोबार सामान्य रूप से चलता रहेगा। अगर हो सके तो इस माह थोड़ा वक़्त अपने लिए भी निकालें।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
इस माह आप नए लोगों से मिलेंगे, जो की भविष्य में आपको काफी फायदा भी पहुंचाएंगे। आपके घर का वातावरण आनंदित रहेगा। आपके घर पर कोई मेहमान भी आ सकता है। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
इस माह आप के शत्रु आप को नुकसान पहुँचाने की चेष्टा करेंगे परन्तु वह सफल नहीं होंगे। नौकरीपेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में अधिक सम्मान की प्राप्ति होगी। इस माह आपके खर्चे अधिक होंगे। इसलिए आप अपने व्यय को नियंत्रित करें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस माह कुछ कार्य आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध करना पड़ सकता है। कारोबारियों का व्यापर सामान्य रहेगा। आय व्यय भी सामान्य रहेंगे। आपको परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप इस माह कोई बड़े निवेश सम्बन्धी निर्णय ले सकते हैं। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
इस माह व्यापारियों को अधिक लाभ होगा। खर्चे अधिक होने के बावजूद आप संतुष्ट रहेंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अगर आप कहीं संपत्ति में निवेश करने की सोच रहें हैं तो समय अच्छा है। आप इस माह भावनाओ में बहकर निर्णय न लें।
यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे। इस लेख का सन्दर्भ ekaanshenterprises.com नामक ब्लॉग से है।

नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment