Sunday 3 September 2017

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 04-09-2017 से 10-09-2017: जाने कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
इस सप्ताह आप अपने निर्णय दिल से न लेकर अपन दिमाग से लें अन्यथा नुक्सान हो सकता है। आप अपने हठी स्वाभाव के कारण परिवर्तन पसंद नहीं करते जिसके वजह से आपको कई बार परेशानी उठानी पड़ जाती है। नौकरी पेशा और विद्यार्थियों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यापारी नए साझेदार बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। स्वस्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
इस सप्ताह आप प्रफुल्लित रहेंगे। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आपके घर पर मेहमान आ सकते है। आप किस पारिवारिक उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी की यात्रा पर जायेंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। स्वास्थय सम्बन्धी कोई तकलीफ हो सकती है।
मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
इस सप्ताह आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को पद्दोनिति मिल सकती है। विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को कड़ी मेहनत कर के सफलता प्राप्त होगी। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थय सामान्य रहेगा।
कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)
इस सप्ताह आप तनाव में रहेंगे। शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार या जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है। व्यापारी किसी नए काम की शुरुआत न करें। अपने निर्णय सोच समझ कर लें। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई विकार हो सकता है।
सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
इस सप्ताह आप आत्मविश्वास ले सारे कार्य करेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारी जायदा मुनाफा कमाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
विद्यार्थियों के लिए ये सप्ताह अच्छा है। इस सप्ताह वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों को कोई आर्थिक नुक्सान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। इस सप्ताह वाद विवाद से बचें। स्वास्थय सम्बन्धी कोई विकार हो सकता है।
तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
इस सप्ताह आप जोश से भरे रहेंगे। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामन या गैजेट खरीद सकते है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। किसी पुराने मुक़दमे में आपके हक़ में निर्णय आ सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।
वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
इस सप्ताह आपको कड़ी मेहनत करने के उपरान्त भी मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारी सावधान रहें, शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं। खिलाडियों के पदक प्राप्ति के संकेत है। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थय सामन्य रहेगा।
धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आप के लिए निवेश का सही समय है। व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। इस सप्ताह अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोई वाहन खरीदने की सोच रहें है तो योजना स्थगित कर दें। साथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। स्वास्थय अच्छा रहेगा। बाहर का खाना खाने से बचें।
मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग है। आप किसी पारिवारिक या धार्मिक उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगो के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यापारी अगर किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो तो वो रद्द हो सकती है। माता-पिता का स्वस्थ्य गड़बड़ा सकता है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।
कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
इस सप्ताह आप कठिन परिश्रम करने के कारण थकान का अनुभव करेंगे। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी दीर्घ कालीन निर्णय लेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। किसी की निंदा करने से बचें। स्वास्थय सामान्य रहेगा।
मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
इस सप्ताह आप जोश से पूर्ण रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों को आकर्षित करेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। किसी अन्य स्रोत्र से धन प्राप्ति के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। व्यापारी नए साझेदार बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बद्ध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने निर्णय सोच समझ कर लें।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे।


नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श करने की सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment