Thursday 21 September 2017

दैनिक राशिफल दिनांक 22-09-2017: जाने कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव


मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20)
विद्यार्थियों को आज संघर्ष कर के सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आपको स्वास्थय सम्बन्धी कोई समस्या भी हो सकती है।

वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20)
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थी आज अध्धयन में रूचि लेंगे। व्यापारी आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

मिथुन राशि (मई 21 – जून 21)
आज के दिन आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या गैजेट भी खरीद सकते हैं। आज आपके परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कर्क राशि (जून 22 – जुलाई 22)


आज आपको सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप या तो वाहन न चलाएं या पूरी सावधानी बरतें। आज आप किसी धार्मिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने स्वास्थय का ख्याल रखें।

सिंह राशि (जुलाई 23 – अगस्त 21)
आज आप किसी तनाव के कारण परेशान रह सकते हैं। आज आपको बच्चो से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप कोई निर्णय ले सकते हैं जो की भविष्य में शुभ फलदायक होगा।

कन्या राशि (अगस्त 22 – सितम्बर 23)
आज आप अपने आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। आप किसी समाराहों या उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थय सम्बन्धी कोई विकार आ सकता है।

तुला राशि (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
आज के दिन आपको आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे। आज आप धैर्य से काम लें। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। अगर किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24 – नवंबर 22)
आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपनी वाणी से दूसरों को आकर्षित करेंगे। स्वास्थय सम्बन्धी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए अपना ख्याल रखें।

धनु राशि (नवंबर 23 – दिसंबर 22)
आज भाग्य आपके साथ है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को आज ज्यादा मुनाफा होगा। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेगे।

मकर राशि (दिसंबर 23 – जनवरी 20)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता प्राप्ति का दिन है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारी आज किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मजबूत बनेगे। स्वास्थय अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि (जनवरी 21 – फरवरी 19)
आज आप तनावग्रस्त रहेंगे। वाहन चलते हुए सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है। आज अपनी भाषा में संतुलन रखें। प्रेमियों के लिए आज दिन शुभ नहीं है। आपका स्वास्थय गड़बड़ा सकता है।

मीन राशि (फरवरी 20 – मार्च 20)
आज के दिन व्यापारियों को नए साझेदार मिलेंगे। किसी पुराने मुक़दमे में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप अविवाहित है तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थय के प्रति सावधान रहें।

यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख और खबरें तथा जानकारी मिलती रहे। अंग्रेजी संस्करण के लिए यहाँ ekaanshenterprises.com पर क्लिक करें।

नोट: उपरोक्त सिफारिशों और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। अपने आप पर प्रयोग करने से पहले एक पंजीकृत प्रमाणित ट्रेनर या अन्य पेशेवर से परामर्श कर सलाह लीजिये

No comments:

Post a Comment